4 जून को होगी मतगणना समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार : जिले में लोकसभा मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद रायपुर लोकसभा अंर्तगत बलौदाबाजार भाटापारा सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र सामान्य प्रेक्षक के कसडोल विधानसभा प्रतिनिधी रमाकांत दुबे सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी और सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र के दरवाजे पर सुरक्षा के जवान तैनात हो…
Read MoreMonth: May 2024
लोक सभा निर्वाचन 2024 : कोरबा जिले में कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार !
अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रेक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद. समदर्शी न्यूज़ – कोरबा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। कलेक्टर ने आज यहां आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का…
Read Moreभाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा, कांग्रेस नेताओं ने झूठ और बदजुबानी को बनाया हथियार – विष्णु देव साय
कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जी, महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण…
Read Moreबीमारी के इलाज की सहायता को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचे परिजनों को सीएम विष्णुदेव साय ने इलाज कराने का दिया आश्वाशन
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : मतदान करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अपने निवास बगिया पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इलाज की सहायता के लिए गोरिया निवासी अपने 20 वर्षीय पुत्र को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचा था। पीड़ित के परिजनों ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित के पास जाकर उनका हाल चाल जाना और बेहतर इलाज के लिए रायपुर के उच्च अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित के पिता ने सीएम साय को…
Read Moreहत्या क़े प्रयास क़े मामले में आरोपी क़े विरुद्ध की गई कड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ क़े अंतर्गत आरोपी क़े कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सफारी स्टॉर्म क्रमांक सीजी 15 डीई 5101 किया गया जप्त. सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की समझाईश देने पर नाराज होकर आरोपी द्वारा जानबूझकर हत्या करने की नीयत से सफारी स्टॉर्म वाहन से आहतों को मारी गयी थी सामने से ठोकर. आहतों के परिजनों द्वारा पेश करने पर 02 नग पेन ड्राइव मय घटना का सीसीटीवी फूटेज किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ क़े…
Read Moreछत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है, जनता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है – किरण सिंह देव
प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद में पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के बाद अब दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के…
Read Moreतीसरे चरण के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, मतदान के बाद साफ हो गया भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेंगे, पूरे देश में भाजपा 150 तक नहीं पहुंचेगी – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुये अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनायें…
Read Moreशादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार, कड़ी वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 100/24 धारा 376 (2) (एन), 506 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध. महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदेहियों/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी संदर्भ…
Read Moreफर्स्ट युवा वोटर : अंकिरा के सागर सिंह ने आज पहली बार किया मतदान
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से युवाओं में उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं और अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे हैं। कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-13 के मतदान केंद्र क्रमांक 232 अंकिरा में फर्स्ट युवा वोटर सागर सिंह भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। सागर सिंह भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सागर सिंह ने बताया…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों और अशक्तों को मतदान में पुलिस जवानों ने की मदद, एडिशनल एसपी ने सीनियर सिटीजन को व्हील चेयर पर बिठाकर पहुंचाया बूथ तक….!
लोकतंत्र के पर्व में पुलिस ने भी विशिष्ठ मतदाताओं की सहायता कर दिया अपना विशेष योगदान. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है। मतदान केन्द्रों पर काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। इनमें कई वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक समस्या होते हुए भी मतदान केन्द्र तक पहुंचे। ऐसे मतदाताओं को सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों द्वारा बूथ तक पहुंचाने में मदद की गई। आज सुबह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए एडिशनल…
Read More