छत्तीसगढ स्टेट महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुए जशपुर इचकेला के खिलाड़ी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के वन संपदा से परिपूर्ण जिला और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, जो अपनी संस्कृति के साथ साथ अनेकों खिलाड़ियों को देने के लिए भी प्रसिद्ध है। जशपुर जिले ने हॉकी, फुटबॉल, आदि खेलो में अनेकों खिलाडी इस राज्य को दिया है। इसी क्रम में जशपुर जिले को गौरवान्वित करते हुए 06 महिला खिलाडियों ने छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की की है। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत…
Read MoreMonth: July 2024
मोहर्रम पर्व के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने सुरक्षाबलों की ब्रीफिंग कर सम्यक कर्तव्य निर्वहन करने के दिए गए दिशा निर्देश.
पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सजग रहकर निर्धारित स्थल पर तैनात रहकर ड्यूटी करने किया गया निर्देशित. पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सुरक्षाबलों को ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 16 जुलाई 2024 | सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के दौरान सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु दिनांक 15 जुलाई 2024 को रक्षित केंद्र अंबिकापुर के पुलिस ग्राउंड में मोहर्रम पर्व के दौरान तैनात पुलिस…
Read Moreजशपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन : टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
कलेक्ट्रेट मंत्रणा कक्ष में कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर हुए शामिल जिले के दस अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने लिया हिस्सा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ जिले में खेती-किसानी को उन्नत बनाने के प्रयासों के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में आईआईटी भिलाई के सहयोग से आईआईटी रुड़की द्वारा जशपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज हो गई है। कलेक्ट्रेट मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल शामिल हुए। इस दो…
Read Moreकुनकुरी में डायलिसिस केंद्र, जिला चिकित्सालय में स्थापित होगा सी-आर्म और लेप्रोस्कोपिक मशीन : गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा सुधारने सीएम विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 1 करोड़ 32 लाख रूपये
कुनकुरी में डायलिसिस केंद्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रुपये जिला चिकित्सालय में स्थापित होगा सी-आर्म और लेप्रोस्कोपिक मशीन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार काम कर रहें हैं। जिले को 220 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात देने के बाद सीएम ने जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। जानकारी के…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान
छात्र अजय और उनके पिता महेश राम ने जताया सीएम आभार भविष्य संवारने अजय को मिलेगा कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ जशपुर 16 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नवयुवक अजय राम की जान बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा। रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर अजय अपने घर वापस आ गए हैं। अजय राम ने सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम…
Read Moreसुने मकान से चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपी किये गए गिरफ़्तार, गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से घर से चुराये गए सोने चांदी के जेवर कुल कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये किया गया बरामद. थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 448/24 धारा 331(3), 305 (ए), 317(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर की जा रही है विवेचना. संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 16 जुलाई 2024 | सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान…
Read Moreजशपुर एसडीएम ने संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को पढ़ाया भौतिकी
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने आज जिला खनिज निधि न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में विद्यार्थियों को भौतिकी पढ़ाया। विदित हो कि एसडीएम कुशवाहा समय-समय पर संकल्प पहुंचकर विद्यार्थियों को गणित, भौतिक एवं रसायन विषय पढ़ाया करते हैं। उन्होंने आज कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों को भौतिक शास्त्र के गतिकी का अध्यापन कराया। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने सरल रेखीय गति और नियत त्वरण से गति के कान्सेप्ट्स बताए। साथ ही गतिकी के पैरावोला क्वाडरेडिक के ग्राफ प्रदर्शन को समझाया और…
Read Moreस्वस्थ तन स्वस्थ मन : छात्रावास-आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु इच्छुक चिकित्सकों से आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा जिले में संचालित छात्रावास-आश्रमों में वर्ष 2024-25 हेतु प्रवेशित अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ तन स्वस्थ मन, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 2007 के क्रियान्वयन तहत जिले अंतर्गत जिन स्थानो पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित नहीं है, उन स्थानो पर संचालित छात्रावास-आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण माह में कम से कम दो बार किए जाने हेतु इच्छुक एम.बी.बी.एस., बी. ए. एम.…
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब तक 239.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 239.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जुलाई तक औसत वर्षा 328.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 181.8 मिमी, मनोरा में 344.1 मिमी, कुनकुरी में 345.6 मिमी, दुलदुला में 265.6 मिमी, फरसाबहार में 128.1 मिमी, बगीचा में 318.3 मिमी, कांसाबेल में 316.5 मिमी, पत्थलगॉव में…
Read Moreपुनर्गठित मौसम आधारित खरीफ फसल बीमा 31 जुलाई एवं रबी फसल बीमा 31 दिसम्बर तक
फसल बीमा हेतु शासन द्वारा भारतीय कृषि बीमा कंपनी से किया गया है अनुबंध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीामा कंपनी द्वारा खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में संचालित की जा रही है। इनमें टमाटर, बैगन, मिर्च अदरक, केला, पपीता,…
Read More