जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरकोना निवासी प्रेमसागर का नाला के पानी में डुबने से 03 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी एतवारी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 199.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 199.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 12 जुलाई तक औसत वर्षा 297.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 7.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 153.2 मिमी, मनोरा में 278.2 मिमी, कुनकुरी में 258.1 मिमी, दुलदुला में 227.9 मिमी, फरसाबहार में 112.4 मिमी, बगीचा में 263.3 मिमी, कांसाबेल में 255.7 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More

जशपुर : सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 22 से 24 जुलाई तक

आहरण एवं संवितरण अधिकारी को जीपीएफ पास बुक, सर्विस बुक, एजी स्लीप तथा सेवाकाल के दौरान आहरित किए गए पार्ट फाइनल की राशि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी एवं डीपीएफ समायोजन पत्रक के साथ उपस्थित होना होगा शिविर में समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024/ कोषालय स्तर पर जिले में सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष के प्रकरणों  में सक्रिय अथवा लाईव-निष्क्रिय खाते कि निकासी के लिये कार्यालय महालेखाकार छ.ग. रायपुर के विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस हेतु 22 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक जिला कोषालय जशपुर में…

Read More

सिकल-संगवारी परियोजना के पर्यवेक्षण हेतु डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय जशपुर का किया दौरा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024/ जिला चिकित्सालय में सिकल-संगवारी परियोजन के पर्यवेक्षण हेतु आज संगवारी से डॉ योगेश्वर, डॉ बैद्यनाथ और सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ आभा एक्का, डॉ नंदराज ने   जिला अस्पताल का दौरा किया। डॉ. योगेश्वर ने सिकल सेल रोग के रोगियों की देखभाल के व्यावहारिक पहलुओं पर एक सत्र लिया और स्क्रीनिंग और निदान की पुष्टि, हाइड्रोक्सीयूरिया के उपयोग और संकटग्रस्त रोगियों में प्रारंभिक देखभाल पर चर्चा की। इस दौरान पीएचसी, सीएचसी और डीएच से पच्चीस डॉक्टर उपस्थित थे।

Read More

”एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान : जशपुर पुलिस ने बनाया कीर्तिमान 12 तारीख को 12:00 बजे 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से लगाए 1200 पौधे

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने भी भाग लिया बगीचा में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश देकर वृहद वृक्षारोपण किया गया जशपुर जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्र के स्कूल-कालेज में पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024 । माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में 12 तारीख के…

Read More

शराब पी कर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत की जा रही है लगातार कार्यवाही.

वाहन चेकिंग के दौरान 77 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर लिया गया समन शुल्क. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है कार्यवाही. जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2024 | श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी : श्री भीम सिंह कंवर ने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक का किया पदभार ग्रहण.

उपभोक्ता सेवा, संतुष्टि तथा विद्युत विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता समदर्शी न्यूज़ रायपुर,12 जुलाई 2024 | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नये प्रबंध निदेशक के पद पर श्री भीम सिंह कंवर की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग द्वारा आदेश आज जारी कर दिया गया है। श्री कंवर ने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के आठवें प्रबंध निदेशक के रूप में देर शाम पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हांेने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित…

Read More

मेले में चैन स्नैचिंग : गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर.

आरोपियों से लूटपाट की हुई दो सोने की चैन की गई बरामद. लूटपाट के दो अपराध क्रमांक 202, 203/2024 धारा 309(6),3(5),61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध किए गए पंजीबद्ध. फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस द्वारा दी जा रही है दबिश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 जुलाई 2024 | थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों गांव में रथ मेले का आयोजन किया जा रहा है। रथ मेले की भीड़ में पॉकेटमारी, चैन स्नेचिंग को अंजाम देने वाले गिरोह की चार महिलाओं को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा। घरघोड़ा पुलिस द्वारा महिला…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर : आरोपी से पल्सर बाइक की गई जप्त.

आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 331/2024 धारा 363, 376, 376(2)(n) आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 जुलाई 2024 | थाना कोतवाली में बीते 03 जून 2024 को स्थानीय रहवासी द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को सचिन बाग उर्फ बिट्टू निवासी रायगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया था कि सचिन बाग का उनके घर आना जाना था, सचिन परिवार के लोगों से घुल मिल गया था। 03 जून 2024…

Read More

पोल्ट्री फार्म में चोरी करने घुसे दो आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों से नकदी, केबल वायर और लोहे का सारा सामान किया गया जप्त. थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 336/2024 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 जुलाई 2024 | थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम संबलपुरी स्थित पोल्ट्री फार्म में घुसकर फार्म में काम करने वाले युवक के पैंट से रूपये तथा केबल वायर, लोहे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मालीडिपा रोड बोईरदादर में रहने वाले शरद कुमार बनर्जी (42 साल) द्वारा कल रिपोर्ट दर्ज…

Read More