विश्व बैंक की टीम ने चिराग परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से की भेंट

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अगस्त 2024/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिराग परियोजना के संबंध में विश्व बैंक के अधिकारियों के टीम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान चिराग परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चिराग योजना का प्रदेश में बेहत्तर क्रियान्वयन हो रहा है। इस मौके पर विश्व बैंक के टास्क टीम लीडर श्री राज गांगुली के साथ विश्व बैंक के अधिकारी श्रीमती मीरा मिश्रा, श्री ब्रेमला नाथन,  श्रीमती मनवीन्दर…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर का किया वितरण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अगस्त 2024/ उपमुख्यमंत्री कार्यालय परिसर, कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 14 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, और एक दिव्यांगजन को व्हील चेयर का वितरण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि दिव्यांगजनों का जीवन सुगम और सशक्त बने। इस पहल के माध्यम से, न केवल उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा होगी,…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर का निरीक्षण

मरीजों से मिलकर जाना उनका हाल, सुविधाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मिलकर  उनका हाल पूछा और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। श्री जायसवाल ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों के कार्य और व्यवहार के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली । स्वास्थ्य…

Read More

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक : पर्यावरण विभाग के प्रदेश स्तरीय एवं जिला कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति, सी.सी. टी.वी. कैमरा लगाने एवं मानिटरिंग हेतु डैश बोर्ड तैयार करने के निर्देश

फ्लाई ऐश लाने ले जाने के लिये उपयोग किये जा रहे वाहनों में जी.पी.एस. सिस्टम व जियो टेगिंग के उपयोग के निर्देश पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में पारिदर्शिता एवं तत्परता लाने के निर्देश पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तों में शामिल वृक्षारोपण की शर्त का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराये : मंत्री ओ.पी. चौधरी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अगस्त 2024/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय में राज्य के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।…

Read More

शिक्षा के क्षेत्र में 38 वर्षों की सफलतम सेवा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी की प्राचार्य श्रीमती ई.एम.खेस का सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 2 अगस्त 2024/ विकासखंड कुनकुरी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में संस्था की प्राचार्य श्रीमती ई.एम.खेस का सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य द्वार से मंच तक मुख्य अतिथि प्राचार्य का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ सम्मानपूर्वक लाया गया । तत्पश्चात पुष्प गुच्छ देकर तथा पारंपरिक संस्कृति अनुसार हाथ धोकर, तिलक लगाकर व  बैच पहनाकर स्वागत किया गया।…

Read More

स्टाईगर गोटी से जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा रिमांड पर.

थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 263/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़,  02 अगस्त 2024 | आज दिनांक 02 अगस्त 2024 के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरखा जिंदल पार्किंग के पास कुछ लड़के स्टाइगर गोटी से रूपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जांच, माईनर एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए स्टॉफ को निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा थाना कोतरारोड़ के…

Read More

जशपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अगस्त 2024/ रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 12 अगस्त 2024 को 277 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस ऑफिस नं.-434 चतुर्थ तल, प्रोगेसिव पाईट लालपुर रायपुर के द्वारा 277 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत वर्किंग पार्टनर के 25 पद, मार्केटिंग के 15 पद, एजेंट के 60 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद सर्वेयर के 25 पद और कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पद…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 421.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अगस्त 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 421.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 523.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 32.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 349.9 मिमी, मनोरा में 622.6 मिमी, कुनकुरी में 555.1 मिमी, दुलदुला में 453.2 मिमी, फरसाबहार में 45.6 मिमी, बगीचा में 541.6 मिमी, कांसाबेल में 444.7…

Read More

डॉयल 112 स्टॉफ ने समय रहते मौके पर पहुंच कर बचायी युवक की जान : पत्नी के मायके चले जाने पर क्षुब्ध पति सुसाइड करने दौड़ा था रेलवे ट्रैक पर.

डॉयल 112 स्टॉफ द्वारा कॉलर को उसकी सजगता और मौका रहते घटना की सूचना देने के लिए दिया साधुवाद. रायगढ़,  01 अगस्त 2024 | दिनांक 31जुलाई 2024 के दोपहर 02:21 बजे डॉयल 112 कमान कंट्रोल रायपुर से डॉयल 112 खरसिया राइनो को ग्राम बगडेवा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक आत्महत्या के लिये जाने का इंवेट मिला। इवेंट पर खरसिया राइनो का आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और चालक सम्मेलाल पटेल वाहन पर ग्राम बगड़ेवा पहुंचे। कॉलर के बताये अनुसार डॉयल 112 स्टॉफ युवक को खोजते हुए वाहन जाने का…

Read More

जशपुर : कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल पर जशपुर में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के लिए सरल कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

बच्चों के गणित और भाषा कौशल विकास के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अगस्त 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा सरल कार्यक्रम के तहत जशपुर, मनोरा, बगीचा, कांसाबेल विकासखंड के संकुल समन्वयकों का 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 31 जुलाई से प्रारंभ हुआ। यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि जशपुर जिले में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एकीकृत गुणवत्ता कार्यक्रम…

Read More