“फोटोग्राफी की कला ईश्वर प्रदत्त है” – आकाश सोनी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त/ आकाश सोनी एक प्रतिभाशाली फोटोग्राफर हैं जो जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को कैमरे में कैद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से जशपुर को भारत के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाई है। आकाश सोनी का मानना है कि जशपुर की प्रकृति और संस्कृति में बहुत कुछ ऐसा है जो दुनिया को दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने जशपुर के विभिन्न स्थलों की खूबसूरत तस्वीरें ली हैं जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर…
Read MoreDay: August 19, 2024
राखी का त्यौहार : राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने साबित किया, रिश्ते खून से नहीं, प्यार से बनते हैं, सन्यासी बस्ती में भावुक हुआ माहौल, मिला सैकड़ों बहनों का प्यार
राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव हुए बहनों के लाडले, रक्षाबंधन पर 100 से अधिक बहनों ने बांधी राखी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विजय आदित्य सिँह जूदेव ने निवास क्षेत्र के भागलपुर वार्ड के सन्यासी बस्ती की 100 से अधिक बहनों ने उनको राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव ने इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार प्रकट किया। सन्यासी बस्ती की बहनों ने कहा कि विजय आदित्य उनके लिए भाई समान…
Read Moreआरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : सीपत में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट – आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही.
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश. पीड़िता के साथ पिता-पुत्र ने की थी छेड़छाड़, थाना सीपत में अपराध क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज. गिरफ्तार आरोपी – 1. सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 साल, 2. राधे सूर्यवंशी उर्फ राधेश्याम पिता गंगाराम उम्र 58 साल साकिनान थाना सीपत. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 19 अगस्त / पीडिता दिनांक 18 अगस्त 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक…
Read Moreजशपुर : गौवंश संरक्षण में नई मिसाल, एडिशनल एसपी ने दिखाई करुणा, घायल गाय को दिया नया जीवन, वेटनरी डॉक्टरों की मदद से किया इलाज
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त/ जशपुर पुलिस इन दिनों गौवंशो को लेकर काफी सजग दिखाई दे रही है एसपी शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक तरफ लगातार गौवंश तस्करो पर कड़ी कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर घायल पड़े गौवंश के इलाज के लिये एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी खुद मानिटरिंग करते नजर आए। बीती रात थाना सिटी कोतवाली के अंतर्गत हनुमान मंदिर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा एक गाय को ठोकर मार दी गई। ठोकर लगने के कारण गाय सड़क पर ही गिर…
Read Moreगाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन : जशपुर विधायक ने की विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा.
जरिया और कनमोरा के मध्य खेले गये रोमांचक फायनल मुकाबले में जरिया की टीम बनी विजेता. भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त / जशपुर के गाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार की शाम हुआ भव्य समापन, इस दौरान आयोजन समिति को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है, वहीं भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय सहित विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 अगस्त / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं ! मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की…
Read Moreबैंक लोन धोखाधड़ी का मामला उजागर : मृत व्यक्ति के नाम पर लोन लेकर की गई धोखाधड़ी, अब तक तीन हुए गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर खाता खुलवाकर फर्जी दस्तावेजो के जरिये जमीन पर बैंक लोन लेकर की गई थी धोखाधड़ी समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 18 अगस्त/ प्रार्थी रामअवतार आत्मज रामचरण साकिन खुटिया थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 08/07/24 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक ग्राम खुटिया का स्थाई निवासी है जहां प्रार्थी की पैतृक सम्पत्ति स्थित है जिस पर कृषि कार्य करता है, आवेदक को वर्ष 2019-20 में जमीन सम्बन्धी दस्तावेज बी-01 निकालने के दौरान अपने पैतृक जमीन में पिता रामचरण के नाम से कुल 02 लाख…
Read Moreनाबालिग के साथ क्रूरता का मामला : पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग को पिलाई शराब, जबरन शराब पिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 18 अगस्त/ सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 09/08/24 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक को प्रार्थी का नाबालिग लड़का दूध पहुंचाकर अपने घर आपस आ रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में गजराज राजवाड़े एवं उसका साथी बिदुर सिंह नाबालिग बालक का रास्ता रोककर मारने पीटने की धमकी देकर उपहति करने के आशय से…
Read More