4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ, छोटी बच्ची को दिया ढेर सारा आशीर्वाद रायपुर 24 नवंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय चर्चा के दौरान कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है,यह जान सकूं। हमारी सरकार के काम को लेकर लोग क्या सोचते हैं, इसको जानने का यह यात्रा मुझे…
Read MoreMonth: November 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा : बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना, मुख्यमंत्री ने कहा – ट्रेन से यात्रा का आनंद ही अलग होता है
अचानक अपने बीच देखकर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने श्री साय का उत्साहपूर्वक किया अभिवादन, मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी से मुलाकात कर बातचीत की रायपुर 23 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब ट्रेन से भी प्रदेश के विविध क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह निर्णय श्री साय ने उस वक्त अचानक लिया जब बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर जाने की तैयारियों की बात चली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा मेरे लिए नई नहीं है। विधायक एवं सांसद रहते हुए मैने अनेक बार…
Read Moreथाना विश्रामपुर व सूरजपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही : 59 टन अवैध कोयला जप्त… की जा रही कार्यवाही.
सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 24 नवंबर 2024 को थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मानी लाईनपारा में लावारिश रूप से कोयला डम्प किया गया है। सूचना पर थाना विश्रामपुर व सूरजपुर की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 59 टन अवैध कोयला कीमत करीब 2 लाख 95 हजार रूपये का डम्प होना पाया गया। जिसे धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत…
Read Moreथाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही : 1600 लीटर अवैध डीजल सहित चार गिरफ्तार…की गई वैधानिक कार्यवाही.
चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 287 भारतीय न्याय संहिता व 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध किया गया पंजीबद्ध. सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23 नवंबर 2024 को थाना प्रतापपुर पुलिस ग्राम भ्रमण पर निकली थी, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम दुरती स्थित ढ़ाबा के पीछे चार व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ डीजल को लापरवाहीपूर्वक परिवहन करने हेतु टाटा इन्ट्रा वाहन में लोड कर…
Read Moreसरकार प्रदेश में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को करेगी हर संभव मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री ने की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, मिनी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य सहित की कई घोषणाएं फाइनल मुकाबले में उड़ीसा की गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला रही विजेता जशपुर, 24 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पंचायत बागबहार, तहसील पत्थलगांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा…
Read Moreशादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी : प्रकरण का आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कार्यवाही. थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 360/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 23 नवंबर 2024 को थाना मणीपुर आकर…
Read Moreसरगुजा अपराध : कोतवाली पुलिस ने चोरी की सुजुकी जिक्सर की बरामद…आरोपी अंशु सोनवानी गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सुजुकी जिक्सर कुल कीमत लगभग 01 लाख रुपये की गई बरामद. अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रितिक सोनी साकिन मायापुर अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 08 नवंबर 2024 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी घटना दिनांक 04 नवंबर 2024 को अपने मोटर सायकल सुजुकी जिक्सर क्रमांक सीजी/15/डीएच/2296 को खरसिया नाका…
Read Moreकिसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी, भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 24 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से…
Read Moreजशपुर की अनीता किस्पोट्टा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: बिहान योजना से जुड़कर बदली तकदीर, आज करती हैं लाखों की कमाई
जशपुर 24 नवम्बर 24/ महिलाओं की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारती है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करती है। उनकी मेहनत और दृढ़ निश्चय यह साबित करता है कि अवसर और सही दिशा मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ सकती हैं। महिलाओं की सफलता, चाहे वह शिक्षा, व्यवसाय, या समाज सेवा में हो, समाज में समानता…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी स्पाइन हॉस्पिटल का किया लोकार्पण
रायपुर 24 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर में काशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोती लाल साहू और श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, अस्पताल परिवार के श्री संतोष अग्रवाल, श्री लीलाधर सुल्तानिया, डॉ. विमल अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Read More