जशपुर 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है आज बनिया टोली चौक और पुलिस लाइन में लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पूर्व भी जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी…
Read MoreMonth: February 2025
चाकू (खुखरी) लेकर राह चलते लोगों को डराने वाले आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार… आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों, गुण्डा बदमाशों पर की जा रही लगातार कार्यवाही. अगामी चुनाव के मद्देनजर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा की जा रही संदिग्ध लोगों की चेकिंग. एक धारदार चाकू (खुखरी) को किया जप्त. गिरफ्तार आरोपी – गजेन्द्र बैसवाड़े पिता लेखराम बैसवाड़े उम्र 41 वर्ष निवासी भरवीडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर. बिलासपुर. 06 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 04 फरवरी 2025 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम भरवीडीह में एक व्यक्ति आम…
Read Moreनए DGP अरुण देव गौतम ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा!
रायपुर 6 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।
Read Moreनगर पंचायत कुनकुरी चुनाव : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सम्हाली प्रचार की कमान…प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर मांगा हैं जन समर्थन…!
कुनकुरी और जशपुर जिले का ऐसा विकास हो कि यह देश-प्रदेश के लिए एक उदाहरण बन जाए – श्रीमती कौशल्या साय सभी मतदाताओं से की अध्यक्ष एवं पार्षद पद के भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील. कुनकुरी. 06 फरवरी 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सम्हाल लिया है। बुधवार को कुनकुरी के हनुमान टेकरी में राम-भक्त संकटमोचन भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रचार अभियान…
Read Moreप्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी किया गया गिरफ्तार… योजनाबद्ध तरीके से ले जाकर किया था गला घोंट कर हत्या… रायपुर से 30 किलोमीटर दूर अमलेश्वर थाना क्षेत्र में मिला मृतिका का शव….पढ़ें पूरा मामला !
प्रेमी ही निकला मृतिका का कातिल, बार-बार शादी करने और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी से था परेशान. थाना सरस्वती नगर में गुम इंसान दर्ज कर की जा रही थी जांच. नाम आरोपी – विवेक शेंड्रे पिता दया शेंड्रे उम्र 22 वर्ष निवासी गीता नगर, थाना सरस्वती नगर, रायपुर जप्त मशरूका – घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन. रायपुर. 05 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 जनवरी 2025 को प्रार्थी गंगा के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति, मुख्यमंत्री की जन्म तिथि वाली 21 नंबर जर्सी भेंट कर किया आमंत्रित
रायपुर, 05 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है…
Read Moreमहतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी : 69 लाख 53 हजार 994 हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण
रायपुर 5 फरवरी 2024/ राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़…
Read Moreकुनकुरी में चुनावी घमासान! भूपेश बघेल की सभा में भाजपा सरकार पर तीखे हमले, कांग्रेस की नगर सरकार बनाने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा सरकार पर योजनाएं बंद करने का आरोप कुनकुरी/ जिले की सबसे हॉट सीट कुनकुरी नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होने से दोनो ही राजनैतिक पार्टी अपने अपने परम्परागत मतदाताओं को एक जुट करने में लगे हुए है। दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वयं कुनकुरी आकर करने से राजनैतिक माहौल और भी गर्म हो गया। जवाब…
Read Moreरायपुर में ई-रिक्शा लूट का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार…लूटी गई ई-रिक्शा बरामद…की गई कार्यवाही.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 84/25 धारा 309 (6) बीएनएस कायम कर की जा रही थी विवेचना. विधि के साथ संघर्षरत् बालक पूर्व में लूट के व आरोपी हुलेश सागर चोरी के प्ररकण में जा चुके हैं जेल. नाम गिरफ्तार आरोपी – 01. आदित्य उर्फ मोन्टी सोना पिता धनेष्टो सोना उम्र 18 वर्ष सा. काली नगर कल्याण हास्पिटल के पास थाना गंज रायपुर, 02. शेखर वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 25 वर्श सा. सुदामा चौक के पास जागृति खमतराई रायपुर, 03. हुलेश सागर पिता कमल किशोर सागर उम्र 20…
Read Moreनाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जाफर खान को संरक्षण दे रहे पिता को भी पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार…न्यायालय में पेश कर भेजा रिमांड पर जेल.
नाबालिग लड़की को 7 मई से 22 दिसंबर तक आरोपी ने अपने कब्जे में रखा और उसके साथ किया दुष्कर्म. रायगढ़. 04 फरवरी 2025 : घरघोड़ा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाफर खान के पिता सहाजुद्दीन खान (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को संरक्षण देने वाले उसके पिता पर भी पुलिस ने कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला 9 मई 2024 का है,…
Read More