चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी रायपुर 4 फरवरी 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र…
Read MoreMonth: February 2025
जशपुर : 15 साल से पुरानी गाड़ियां होंगी नीलाम, लापरवाह अधिकारियों पर कसा शिकंजा, श्रम अधिकारी को नोटिस जारी
जशपुर 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और प्रकरणों का निराकरण समाधान कारक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विलोपन करने से पहले सही जानकारी लेकर ही लंबित प्रकरणों का विलोपन करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में अधिकारियों को 15 साल से अधिक कंडम गाड़ियों को निलामी करवाने के निर्देश दिए हैं और 15 साल से कम अवधि की गाड़ियों की जानकारी सभी विभागों को भेजने के लिए कहा।…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर में 99 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, 17 से 23 फरवरी तक होगा मतदान
जशपुर, 04 फरवरी 2025 / नगरीय निकायों में चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तीव्र गति से की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के परिपालन करने के साथ ही बारीकियों का ध्यान रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से चुनाव कार्य में डटे हुए हैं। जशपुर में जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 99 नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं। इन सभी निर्देशन पत्रों का संवीक्षा आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में रिटर्निंग…
Read Moreरायपुर में घर में चोरी… चोरी का माल बरामद…आरोपी गिरफ्तार….भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल !
थाना आजाद चौक जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस (BNS) पंजीबद्ध. आरोपी का नाम पता – मोहित ध्रुव उर्फ बबलू पिता स्वर्गीय शंकर ध्रुव उम्र 25 साल निवासी बड़ा अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर. रायपुर. 04 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निपुर ताण्डी पति वासु ताण्डी उम्र 48 साल निवासी रामकुण्ड गोडपारा थाना आजाद चौक रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि…
Read Moreजशपुर : 84 मतदान केंद्रों पर निकाय चुनाव, 1229 केंद्रों पर पंचायत चुनाव – प्रशासन ने कमर कसी, तैयारियां अंतिम चरण में!
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर मतदान की तीव्र गति से हो रही है तैयारी जशपुर, 04 फरवरी 2025/ नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में तैयारी तीव्र गति से की जा रही है। समस्त नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किए जाएंगें। इसी तरह पंचायत चुनाव हेतु प्रथम चरण में 17 फरवरी को बगीचा, द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी को फरसाबहार, पत्थलगावं एवं कासांबेल में आयोजित किए जाएंगे। जिला…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिला नया DGP! अरुण देव गौतम ने संभाली कमान, सुरक्षा रणनीतियों में होगा बड़ा बदलाव
रायपुर, 04 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अरुण देव गौतम अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस बल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और आगामी निर्देशों तक वे इस पद पर कार्यरत रहेंगे। आदेश की प्रमुख बातें गृह (पुलिस) विभाग के विशेष सचिव अभिजीत सिंह द्वारा जारी…
Read Moreगौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 4 गौवंश मुक्त, 2 गिरफ्तार!
आरोपी:-1. अरुण सिदार पिता चैतराम सिदार उम्र 31वर्ष,निवासी बरकसपाली, चौकी उपरकछार , थाना तपकरा, जिला जशपुर। 2. संतोष सिदार पिता मुना सिदार खान उम्र 25 वर्ष निवासी बरकसपाली, चौकी उपरकछार , थाना तपकरा, जिला जशपुर के विरुद्ध चौकी उपर कछार में 4,6,10 छ ग कृषक पशु परि. अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी उपर कछार जिला जशपुर पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति 04 नग गौ वंशों को बेरहमी से मारते पीटते हुए चौकी क्षेत्रांतर्गत नामिनी चौक…
Read Moreएण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही : गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपियों के कब्जे 2.776 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 2000/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये किया गया है जप्त. थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत साहू समाज भवन स्थल से कांदूल रोड के पास आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ. आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 28/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर. 04 फरवरी 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया…
Read Moreनगरपालिका आम निर्वाचन 2025: जशपुर में निर्वाचन प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में रेण्डमाईजेशन सम्पन्न, ध्वनि विस्तार यंत्रों के नियंत्रित उपयोग का निर्देश
कलेक्टर ने राजनैतिक दलों को तेज आवास में ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग नहीं करने का किया अपील रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र प्रतिबंधित जशपुर, 04 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन रोहित व्यास की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, नगर पालिका निर्वाचन 2025 के…
Read Moreबोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता का लक्ष्य: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्यों को दिए ‘मिशन मोड’ में कार्य करने के निर्देश
यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् प्राचार्याे, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर, 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में जिले के प्राचार्याे, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक ली और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्री बोर्ड के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्याे को ग्राम के जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए निवेदन करने की बात कही और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पालक-शिक्षक बैठक में आयोजित करने…
Read More