रायपुर/01 फरवरी 2025। मोदी सरकार की अदूरदर्शिता का प्रमाण है 2025 का केंद्रीय बजट। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बजट ने देश की जनता को निराश किया है। यह बजट बताता है कि मोदी सरकार के आने वाले साल भी देश की जनता के लिए अच्छा नहीं रहने वाला, बजट में कोई भी दूरदर्शिता नहीं दिख रही। युवा, किसान, मजदूर, महिला सभी इस बजट से खुद को ठगा महसूस कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने…
Read MoreMonth: February 2025
बजट 2025-26 में हर वर्ग के हक और अधिकारों पर डकैती, खाद्य व उर्वरक सब्सिडी में कटौती, स्वास्थ्य बजट सिर्फ 1.94% – सुरेंद्र वर्मा ने बताया अन्यायपूर्ण
रायपुर/01 फरवरी 2025। केंद्रीय बजट 2025-26 पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार का यह बजट सामाजिक न्याय के विपरीत और आम जनता की उम्मीदों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी और मनरेगा के बजट में भारी भरकम कटौती करके देश की जनता से धोखा किया है। लगभग सभी जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बजट आबंटन में भारी कटौती किया गया है। किसानों के साथ यह सरकार लगातार धोखा कर…
Read Moreथाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही : हार-जीत का दांव लगा कर जुआ खेल रहे चार महिला आरोपी सहित कुल पंद्रह आरोपी किये गए गिरफ़्तार.
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 36000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त. सत्तीपारा दीवान तालाब के पास निर्माणाधीन मकान के बाहर सार्वजानिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ. अंबिकापुर. 1 फरवरी 2025 : सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 31 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सत्तीपारा दीवान तालाब के पास…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को जशपुर जिले में धार्मिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, माँ शारदा धाम मेला में श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित
जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत रायपुर स्थित अपने निवास से करेंगे और 12:00 PM पर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद, वे हेलिकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:25 PM पर ग्राम कस्तुरा, तहसील दुलदुला, जिला जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का प्रमुख आकर्षण 1:35 PM से 4:00 PM तक ग्राम जामटोली में आयोजित माँ शारदा धाम मेला में उनकी उपस्थिति होगी। यह मेला क्षेत्र के…
Read Moreसंत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आध्यात्मिक चेतना के पुंज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आचार्य विद्यासागर जी द्वारा धर्मचर्या हेतु अपने जीवन का लम्बा समय चंद्रगिरि तीर्थस्थल में व्यतीत करना, प्रदेशवासियों का सौभाग्य डोंगरगढ़ में जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 1 फरवरी 2025 / संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आध्यात्मिक चेतना के पुंज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा आचार्य जी से आशीर्वाद लेते थे, उनसे प्रेरणा ग्रहण करते थे। हम सबका सौभाग्य है कि आचार्य जी ने हमेशा हमें प्रेरित किया। यह छत्तीसगढ़ की भूमि धन्य है कि जिसे…
Read Moreबीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में 08 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बहादुरी को सराहा
रायपुर 01 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर…
Read Moreरायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित – सीएम विष्णु देव साय ने रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश, राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम
रायपुर, 1 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।…
Read Moreऐतिहासिक बजट 2025-26: किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
किसान,युवा,महिला के साथ मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक रायपुर 1 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूजते हैं। समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा। यह भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। स्वतंत्र भारत के इतिहास…
Read Moreइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का 10वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, 4200 विद्यार्थियों को उपाधि और 16 को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए
युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सब की प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के सहयोग से होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 01 फरवरी 2025/ देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू…
Read Moreरायगढ़ अपराध : ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा एकाउंटेंट…कंपनी के करोड़ों रुपये गँवाए…खुद ही दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट… पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
आरोपी से नकद 50 हजार रूपये, लैपटॉप, मोबाइल जप्त, बैंक में जमा 58 लाख कराया गया होल्ड. पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर शुरू की थी जांच. रायगढ़. 31 जनवरी 2025 : जिले के पूंजीपथरा थाना और साइबर सेल ने एक चौंकाने वाली धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जहां एक इस्पात कंपनी के एकाउंटेंट ने ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों रुपए गँवा दिए और खुद को बचाने के लिए पुलिस में ही ठगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच में जब सच्चाई…
Read More