बाइक चोरी का खुलासा : रायगढ़ में चोरी की स्कूटी बेचने आया चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा !

अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शुरू की गई थी जांच. रायगढ़. 5 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी में सफलता हासिल करते हुए पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय दीपक कर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़ को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 13 AJ 9762) के साथ पकड़ा है। इस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट 12 जनवरी…

Read More

जांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित

रायपुर, 05 मार्च 2025/ जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर

रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…

Read More

“काम नहीं तो पद भी नहीं!” जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर दो आवास मित्रों की नियुक्ति रद्द, प्रशासन का सख्त संदेश

जशपुर 5 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा किए थे। उसमें कार्य में रूचि नहीं लेने वाले आवास मित्रों पर कारवाई करने के निर्देश दिए थे।जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने आवास निर्माण में प्रगति न होने के कारण मनोरा विकास खंड के क्लस्टर आस्ता आवास आवास मित्र कुमारी दीपमाला तिर्की और सोनक्यारी कलस्टर की आवास मित्र कुमारी हेमावती बाई का चयन निरस्त किया गया है। शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के कारण आवास…

Read More

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधर में! जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी, 30 मार्च तक हर हाल में पूरा करें काम

जशपुर 5 मार्च 2025/ शासन के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं कांसाबेल में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्यरूप से शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों में प्रगति हेतु सर्वाधिक लंबित आवास वाले ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगति नहीं होने के कारण कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं सप्ताह भर में कार्य में प्रगति लाए जाने हेतु निर्देश जारी किया गया। साथ ही समस्त…

Read More

गुंडागर्दी का अंत! जशपुर पुलिस की मुस्तैदी से 22 साल का कुख्यात अपराधी रोशन भारती गिरफ्तार, लूट के पैसों के साथ पुलिस ने दबोचा

आरोपी गिरफ्तारी के भय से चल रहा था फरार, बदमाश रोशन भारती के विरूद्ध पूर्व से चोरी करने का अनेकों अपराध दर्ज, आरोपी रोशन भारती उम्र 22 साल निवासी गढ़ाटोली जशपुरनगर, जिला जशपुर (छ.ग) के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) का अपराध दर्ज। जशपुर, 5 मार्च 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी श्याम लाल राम उम्र 40 साल निवासी कुंडिंग महुआटोली ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 28.02.2025 के दिन करीबन 11 बजे मोबाईल फोन खरीदने…

Read More

कुनकुरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वर-वधुओं को आशीर्वाद, 50 हजार तक की सरकारी सहायता

जशपुर 5 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगें। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। और माता पिता के चिन्ता की लकीरें को दूर कर रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है,…

Read More

स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में कुनकुरी में ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर,  08 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण!

मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फुड बॉस्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेगें वितरण शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडीसीन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार जशपुर, 05 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी मंे 08 मार्च को जिला प्रशासन जशपुर द्वारा स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम्स रायपुर के सहयोग से बालासाहेब देशपाण्डे महाविद्यालय मैदान सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। उक्त शिविर…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 : जशपुर जिले में 3 मछुआ एवं 6 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का हुआ पंजीयन

नवीन पंजीकृत सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र का किया गया वितरण जशपुर, 05 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार सहकारिता विभाग जशपुर द्वारा पंजीकृत 3 नवीन मछुआ सहकारी समितियों एवं 6 नवीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। यह प्रमाण-पत्र कार्यक्रम संबंधित समितियों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, मत्स्य पालन विभाग एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

जशपुर: आदर्श विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 08 अप्रैल को होगी परीक्षा

जशपुर, 05 मार्च 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में 35, 7वीं में 06, 8 वीं में 03, 9वीं में 03 और 11 वीं में 15 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें…

Read More