बेंगलुरु, 26 मार्च 2025 – पर्यावरण के अनुकूल (बायोडिग्रेडेबल) उत्पाद बनाने वाली कंपनी Klene Paks ने छत्तीसगढ़ में अपने उद्योगों के विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी के प्रमुख विमल सिपानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। Klene Paks एक अग्रणी कंपनी है, जो ऐसे उत्पाद बनाती है जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और प्लास्टिक के बेहतर विकल्प के रूप में काम आते हैं। कंपनी…
Read MoreDay: March 26, 2025
पर्यावरण बचाएगा पराली से बना हरित ईंधन! छत्तीसगढ़ में CBG प्लांट के लिए GPSR आर्या का बड़ा निवेश
बेंगलुरु, 26 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPSR आर्या प्राइवेट लिमिटेड के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात कर बताया कि उनकी कंपनी राज्य में पराली से कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में CBG प्लांट लगाने की योजना है, जिससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण में भी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 26 मार्च 2025- बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन…
Read Moreकौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ सरकार ने नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा नई दिल्ली, 26 मार्च 2025-छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स ने ली एन्टी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स की वर्चुअल बैठक : मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स ने ली एन्टी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स के नोडल अधिकारियों की बैठक. रायपुर. 26 मार्च 2025 : पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स श्री अजय यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में जिलों के एन्टी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स के नोडल अधिकारियों की वर्चुअली बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि एनडीपीएस के अंतर्गत वर्ष 2024 में कुल 1329 प्रकरण दर्ज किया जाकर मादक पदार्थ यथा गांजा 24631.3 किलोग्राम, ब्राउन शुगर 335.4 ग्राम, अफीम 1.36 किलोग्राम एवं अन्य नशीली दवाईयां कीमत लगभग 49.37 करोड़ की जप्ती एवं 2149 आरोपियों की…
Read Moreमधेश्वर महादेव शिवमहापुराण कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़! 24×7 सफाई और उत्तम सुविधाओं का इंतजाम! QR कोड से प्रशासन कर रहा मॉनिटरिंग!
महिला और पुरूष श्रद्धालूओं हेतु शौचालय एवं स्नान की किया गया है पृथक-पृथक व्यवस्था कथा क्षेत्र, सड़क तथा प्रांगण की सफाई की जा रही अनवरत साफ सफाई, क्यू आर कोड़ के माध्यम से लिया जा रहा फीडबैक जशपुर, 26 मार्च 2025/ जिला प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दीदियों और शहरी क्षेत्रों के नगर पालिका निगम के स्वच्छता मित्रों के द्वारा शिव धाम की प्रतिदिन साफ सफाई की जा रही है। कुनकुरी विकास खंड के मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का…
Read Moreजशपुर में अवकाश के बावजूद दस्तावेजों का पंजीयन जारी रहेगा, कलेक्टर ने दिए विशेष निर्देश!
मार्च माह के अंतिम सप्ताह के अवकाश के दिनों भी होगा पंजीयन कार्य, कलेक्टर ने आमजनों के सुविधा के लिए शासकीय अवकश दिवसों में भी उप पंजीयक कार्यालय खुला रखने के दिए निर्देश जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आमजनों के सुविधा के लिए मार्च माह के अंतिम सप्ताह के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य हेतु उप पंजीयक कार्यालय चालू रखने के निर्देश दिए है। उप पंजीयक कार्यालय मार्च माह का अंतिम शनिवार 29 मार्च, अंतिम रविवार 30 मार्च एवं ईद-उल-फितर 30 मार्च शासकीय अवकाश…
Read Moreजशपुर प्रशासन का संवेदनशील कदम – प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को राहत राशि मंजूर!
जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी लक्ष्मण राम का सांप के काटने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी मयासो/1हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर से हिमालय तक : जशपुर के जनजातीय युवाओं का रोमांचक पर्वतारोहण अभियान! मिशन मियार घाटी शुरू! पहली बार जनजातीय पर्वतारोही करेंगे हिमालय में अल्पाइन चढ़ाई
जशपुर 26 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पहल किए गए एक ऐतिहासिक अभियान के तहत, जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास (आईएएस) के नेतृत्व में, जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइडों के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे…
Read Moreसाइबर क्राइम पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार : भारत से कंबोडिया तक साइबर ठगी का नेटवर्क, अन्तर्राष्ट्रीय ठगी में इस्तेमाल हो रहे सिम कार्ड का खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
पीओएस (POS) एजेंट ने किया बड़ा खुलासा, आधार डेटा का दुरुपयोग कर साइबर ठगों को बेचे सिम कार्ड. रायगढ़. 26 मार्च 2025 : पुलिस मुख्यालय से साइबर फ्रॉड के लिए उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल सिम को लेकर पीओएस (POS) एजेंट पर कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड मामले में सफलता प्राप्त की है। रायगढ़ पुलिस ने साउथ ईस्ट एशिया के कंबोडिया में ट्रेडिंग फ्रॉड…
Read More