रायगढ़ पुलिस का सराहनीय कदम, सड़क सुरक्षा के लिए 100 चालकों को हेलमेट वितरित. हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों को जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट. रायगढ़. 22 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे-49 के ग्राम जोरापाली में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत…
Read MoreDay: March 22, 2025
छत्तीसगढ़ में ‘‘बिहार दिवस’’ भाजपा का राजनैतिक इवेंट और प्रभारी नीतिन नवीन की चाटुकारिता मात्र है – दीपक बैज
रायपुर/ 22 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाया जाने पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा है बिहार की स्थापना अभी नहीं हुई है, बिहार का अस्तित्व भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से पहले है और जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है तो पिछले 25 साल में 16 साल से अधिक समय भाजपा की सरकारे रही है, छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक लगातार भाजपा की सरकार थी, पिछले साल भी इनकी ही सरकार थी तब भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़…
Read Moreसीजीएमएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराया जाये – डॉ. राकेश गुप्ता
रायपुर/22 मार्च 2025। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मीडिया में खबरें बनने के बाद दबाव में राज्य की भाजपा सरकार ने रिएजेंट और दवा सप्लाई घोटाले की जांच की घोषणा की थी। इस मामले की लीपापोती करने ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही जबकि यह केंद्रीय पैसे में घोटाला है, अतः इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इस घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल है। उन्होंने चलती जांच के बीच सप्लाई करने वाली कंपनी को…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल
सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर. 22 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने…
Read Moreबिर्रा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा मेंहत्या मामले में बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाठी-डंडों से वार कर युवक की ली थी जान.
बिर्रा पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/2025 धारा – 296,115(2),351 (2), 191(2),109,103 (1) बीएनएस के अंतर्गत की कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा. 22 मार्च 2025 : हत्या करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (भापुसे.) के द्वारा दिये गये निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये आरोपीगण (01) राज केंवट पिता अमरनाथ केंवट उम्र 19 वर्ष, (02) कृष्ण कुमार पटेल पिता बंशीलाल पटेल उम्र 27 वर्ष, (03) मोहन लाल पटेल…
Read More“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी ‘छावा’, कहा – ‘संभाजी महाराज का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक'”
रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू : मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा, सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को…
Read Moreमहामाया मंदिर चोरी मामला : फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी रुद्र कोसले उर्फ भूरू निवासी वार्ड नं. 12 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा. प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर. आरोपी के विरुध्द धारा 331(3),305(a) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा. 22 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महावीर यादव निवासी अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के…
Read Moreबस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 22 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में…
Read Moreएनडीपीएस मामलों की जांच होगी अब और सख्त ; रायगढ़ में एनडीपीएस मामलों की विवेचना को लेकर पुलिस कार्यशाला आयोजित.
पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, मादक पदार्थ तस्करों पर होगी प्रभावी कार्यवाही. रायगढ़.22 मार्च 2025 : पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध और मर्ग मामलों की त्रुटिहीन विवेचना के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 22 मार्च 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Read More