किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए चोरी के सामान

रायपुर, 25 मार्च 2025/ प्रार्थी राम प्रवेश मिश्रा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिकरीडीह स्थित उमा राईस मिल के गेट सामने उसका किराना दुकान है। दिनांक 04/02/2025 की रात्रि प्रार्थी अपने किराना दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। दिनांक 05/02/2025 को प्रातः प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसके दुकान का शटर टूटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने दुकान जाकर देखा तो दुकान में रखा सिगरेट, गुटखा, बीडी, बिस्किट, मोबाईल का समान, डी.वी.आर. तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात…

Read More

बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नाबालिग के अपहरण में सहयोग का खुलासा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

प्रकरण के मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल. जांजगीर-चांपा. 23 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग बालिका को दिनॉक 17 जनवरी 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की  सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 18/25 धारा 137 (2) भा.न्या.सं. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को खरसिया (रायगढ़) के रेलवे स्टेशन से दिनांक 25 जनवरी 2025 को…

Read More

ऑपरेशन के लिए मांगी रिश्वत, ऑडियो सबूत भी मिला! डॉक्टर वंदना चौधरी के खिलाफ जांच शुरू

रिश्वत के आरोप में डॉक्टर वंदना चौधरी से मांगा गया जवाब परिवार नियोजन और एमटीपी ऑपरेशन करने पर तत्काल लगाई गई रोक कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई बिलासपुर, 23 मार्च 2025/ भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है। डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टी टी) और एमटीपी(गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ये कार्रवाई की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की पत्रिका “सेवा शिखर” के प्रथम संस्करण का विधिवत विमोचन भी किया। राज्य प्रशासनिक सेवा की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से धरातल पर संभव हो पाता है।…

Read More

फ्लोरा मैक्स कंपनी घोटाला : 8 करोड़ की ठगी का खुलासा, 30-30 हजार जमा कराकर 2700/- रुपये प्रतिमाह देने का झांसा, फ्लोरा मैक्स ठगी के दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पूर्व में प्रकरण के 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार. आरोपियों का नाम – 1. सुरेंद्र सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी हथनेवरा चांपा थाना चांपा, 2. श्याम सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र 48 साल निवासी हथनेवरा चांपा थाना चांपा. आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(2),318(4),111(¡¡¡) बीएनएस व 6,10 छ.ग.नि.स. अधिनियम 2005 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा. 23 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह एवं अन्य के…

Read More

विश्व क्षय दिवस: टीबी के खिलाफ जनजागरण और सहभागिता से ही बनेगा स्वस्थ छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर  प्रदेशवासियों से टीबी जैसे संक्रामक रोग के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न करने वाली चुनौती है, जिससे हमें मिलकर लड़ना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि टीबी, जिसे तपेदिक भी कहा जाता है, एक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और यह विश्वभर में लाखों लोगों…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कहा- जिम्मेदारी को चुनौती मानकर पूरी ऊर्जा और उत्साह से करें काम

रायपुर. 23 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

रायपुर, 23 मार्च 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु  प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत सहित…

Read More

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : तराईमाल में स्टाईगर गोटी से जुआ खेला रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल और नकदी की जब्त.

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. रायगढ़. 23 मार्च 2025 : पूंजीपथरा थाना पुलिस ने स्टाईगर गोटी से जुआ खेला रहे दो युवकों को सार्वजनिक स्थल से धर दबोचा। कार्रवाई तराईमाल स्थित एनआरबीएस प्लांट के पास की गई, जहां स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष चौहान (28) पिता स्व. कलेश्वर चौहान, निवासी जेलपारा, थाना जूटमील और दीपक कुमार (26) पिता स्व. राम सिंह सतनामी, निवासी जेलपारा, थाना जूटमील,…

Read More

सरगुजा में सीरियल लूटकांड का पर्दाफाश : लूट, हथियार और सोने-चांदी का जखीरा बरामद,सरगुजा पुलिस ने 15 लाख की लूट का किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, दो खरीददार आरोपियों पर भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी.

थाना सीतापुर पुलिस टीम, थाना बतौली पुलिस टीम, साइबर सेल एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही, आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग देसी पिस्टल, 01 नग देसी कट्टा, 01 मैगजीन, 03 नग जिन्दा राउंड, 01 नग लूटा गया स्कूटी, 01 नग घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार, 01 नग घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 01 नग लूटा गया मोबाइल, 01 नग घटना में प्रयुक्त मोबाइल, 71.66 ग्राम गला हुआ सोना, 195 ग्राम चांदी गला हुआ, नगदी रकम 2500/- रुपये,…

Read More