मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम

रायपुर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष निर्देश और स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अंबिकापुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य हेतु पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व में इस परियोजना के लिए 374.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्यों के दायरे में हुए विस्तार और लागत वृद्धि के बाद अब परियोजना की कुल लागत 472.58 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। इस प्रकार, परियोजना लागत में 98 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण…

Read More

प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर लोगों में भारी उत्साह : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए, 25 मार्च तक सभी काम पूर्ण करने को कहा मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग की तैयारियों को नजदीक से देखा, सड़कों की मरम्मत करने और स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेकर 25…

Read More

चुनावी घमासान: नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड 14 में 8 अप्रैल को होगा मतदान, 11 अप्रैल को फैसला – कौन बनेगा पार्षद?

रायपुर, 19 मार्च 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामनिर्देशित अभ्यर्थी की मृत्यु दिनांक 08 फरवरी 2025 को हो गई थी। मृत्यु होने के कारण छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 38 के प्रावधानानुसार उक्त वार्ड के पार्षद पद का निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्यादिष्ट कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 पार्षद पद के निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी कर की गई है.जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन…

Read More

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का बसूला लकड़ी का बेट लगा हुआ किया गया जप्त. गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही. आरोपी के विरूद्ध थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 40/25 धारा 109 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अंबिकापुर. 19 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गूंज उठी बीजापुर के युवाओं की बुलंद आवाज – ‘नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का है इरादा’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – ‘आपका संकल्प हमारा संकल्प, हम मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे’

रायपुर, 19 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर जिले के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में इतिहास रच दिया। राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बीजापुर के इन युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने एकजुट होकर अपनी मंशा व्यक्त की – “हम अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।” इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More

“स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना!” CM विष्णु देव साय ने रानी अवंती बाई लोधी को पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा – “बलिदान की मिसाल”

रायपुर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें  नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक हैं। उनका नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अमर वीरांगनाओं में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष…

Read More

“अंतरिक्ष में सफलता की नई ऊँचाई!” सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी पर CM विष्णु देव साय ने कहा – “भारत की नारी शक्ति ने फिर रचा इतिहास”

रायपुर 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं…

Read More

CRIME NEWS : दुबई से भूटान तक जुड़ा है इस गिरोह का कनेक्शन,वीआईपी कॉलोनी में छिपा था संगठित अपराध का मास्टर-माइंड, अवैध शराब तस्करी में पंकज सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मुख्य आरोपी…

अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश, प्रमुख आरोपी पंकज सिंह गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी. लंबे समय से संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की थी सूचना, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क, चंडीगढ़, अंबाला, मोहाली, कुरुक्षेत्र, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के आरोपियों को किया गया चिन्हांकित आरोपी ने नगरीय निकाय चुनाव में उपयोग हेतु मंगायी थी अवैध शराब, दुबई स्थित कंपनी के आर्डर पर गोवा से भूटान जा रही थी अवैध शराब. थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में अपराध क्रमांक 192/25 अंतर्गत धारा 316(3)…

Read More

विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव का पं. प्रदीप मिश्रा हेलीकॉप्टर से अभिषेक कर पहुंचेंगे कथा स्थल, शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन,“हर हर महादेव” की गूंज से गूंज उठेगा मधेश्वर महादेव धाम!

मयाली (कुनकुरी), 19 मार्च 2025 : जशपुर जिले के श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के लिए यह एक अद्भुत, दुर्लभ और दिव्य आध्यात्मिक अवसर होने जा रहा है। प्रख्यात श्री शिव महापुरण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा 21 मार्च को विशेष हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से मधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव का पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करेंगे, जो एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुष्ठान होगा। इसके साथ ही वे 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे…

Read More

जशपुर के बाल आश्रय गृह (बालिका) में एक नाबालिग लड़की ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने मामले की जांच कर दी है शुरू और मजिस्ट्रेट जांच के दिए गए हैं आदेश….पढ़ें पूरी खबर…!

जशपुर, 19 मार्च 2025/ नाबालिग पीड़िता द्वारा सर्वप्रथम थाना जशपुर में आकर रिपोर्ट करने पर थाना प्रभारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधान अनुसार तत्काल 0 में प्रथम सूचना दर्ज कर त्वरित विवेचना कार्यवाही किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण थाना आस्ता क्षेत्र अंतर्गत होने से थाना आस्ता में अपराध क्रमांक 12/2025 धारा 366, 376 भा.द.वि. एवं 4 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया। अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार तत्काल संरक्षण में लेकर माननीय किशोर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार बाल संप्रेषण गृह प्रेषित किया गया। चूंकि…

Read More