घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में 13 टन अवैध कबाड़ सहित ट्रक जब्त. रायगढ़. 9 मार्च 2025 : घरघोड़ा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 टन कबाड़ समेत ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी राम किंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर एनटीपीसी ऑफिस के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 14 चक्का लाल रंग का ट्रक (क्रमांक CG 13 Y 7336) को रोका। जांच में ट्रक में अवैध रूप…
Read MoreDay: March 9, 2025
एमएसपी प्लांट में चोरी का खुलासा: वेल्डिंग मशीन, बेरिंग और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 9 मार्च 2025/ चक्रधरनगर पुलिस ने एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन और मशीनरी पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व प्लांट कर्मचारी भी शामिल है। एमएसपी कंपनी जामगांव के सुरक्षा अधिकारी मुरलीधर महापात्रे ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मार्च 2025 को कंपनी के सीपीपी वर्कशॉप से वेल्डिंग मशीन और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज जांच में आरोपी दीपक भोय (20 वर्ष) निवासी जूनाडीह, जो पहले…
Read Moreलैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : उड़ीसा से लाए थे गांजा, 22 किलो गांजा बरामद, ₹21 लाख की संपत्ति जब्त, नशा तस्करों में मचा हड़कंप.
आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 58/2025 पंजीबद्ध किया गया. गिरफ्तार आरोपी – 01 केशव यादव पिता निरंजन यादव उम्र 29 वर्ष सा0 कटघरा बैस्कीमुडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, 02 नत्थु ऊर्फ लुंदरोराम यादव पिता गोजा यादव उम्र 35 वर्ष सा. चिटकानारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़. रायगढ़. 9 मार्च 2025 : एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ग्राम सोनाजोरी में 22 किलो…
Read Moreप्रियंवदा सिंह जूदेव ने छात्राओं की तकलीफों को दिलाई आवाज, प्रशासन ने की फर्श, वाशरूम मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की पहल
जशपुर, 9 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर जिला प्रशासन ने बगीचा ब्लाक के भड़िया में स्थित छात्रावास वाशरूम और फर्श की मरम्मत के साथ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के लिए कदम उठाया है। आदिवासी विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास का प्रियंवदा सिंह जूदेव बीते वर्ष दिसंबर माह में निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें आश्रम के क्लास रूम और कन्या छात्रावास की बदहाली की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होनें क्लास रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्लास रूम का फर्श…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreमहतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन
रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…
Read More580 लीटर डीजल चोरी का मामला : सरगुजा पुलिस ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही, पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल तीन आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार. आरोपीगण पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर देते थे घटना को अंजाम. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, पाइप एवं डीजल चोरी किया गया डब्बा किया गया जप्त. अंबिकापुर. 09 मार्च 2025 : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर सख्त…
Read Moreस्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…
Read Moreप्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा
कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश रायपुर. 9 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत…
Read More