आरोपियों के कब्जे 02 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 1,00,500/रुपया बरामद किया गया आरोपी (1) विजय कसेर पिता रविशंकर कसेर उम्र 43 साल निवासी सोनारिन घाट चाम्पा (2) प्रकाश देवांगन पिता स्व गोविंद देवांगन उम्र 39 वर्ष पता बरछा पारा चाम्पा थाना चाम्पा के विरूद्ध धारा 7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड जांजगीर-चाम्पा,1 मार्च 2025/ विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
Read MoreDay: March 1, 2025
मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार आरोपी मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
आरोपी के विरूध्द धारा 303(2), 3(5) बी.एन. एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका हैं न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा, 1 मार्च 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी बिजेन्द्र कुर्रे निवासी ग्राम जलसों थाना पामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 10.01.2025 के रात्रि 10.30 बजे यह अपने मोटर सायकल सी.बी. साइन क्रमांक सीजी-12 ए. जेड. 0326 से पामगढ़ से चंडीपारा गया था मोटर सायकल को दिग्विजय के घर के सामने…
Read Moreकांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सदैव हुए अहित के कारण अब जनजातीय समाज डीलिस्टिंग चाहता है : प्रदेश प्रवक्ता सिंहदेव की तीखी प्रतिक्रिया – अम्बिकापुर की महापौर के नगर निगम दफ्तर के गंगाजल से शुद्धिकरण और स्वयं को पहली हिन्दू महापौर बताने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस खिसियाहट में खम्भा नोच रही है
‘श्रीराम के अस्तित्व, श्रीराम के मंदिर, सनातन संस्कृति और महाकुम्भ के दिव्य आयोजन तक से जिन्हें तकलीफ है, उन कांग्रेसियों में यह समझ ही नहीं है कि गंगाजल, गौमूत्र, गोबर सनातन परंपरा के अनुष्ठानों के मूल में है’ रायपुर, 1 मार्च 2025/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने अम्बिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत के नगर निगम दफ्तर के गंगाजल से शुद्धिकरण संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे अनर्गल प्रलाप को कांग्रेस की बौखलाहट बताते हुए कहा है कि महापौर श्रीमती भगत…
Read Moreसुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई
रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन…
Read MoreCRIME NEWS : सरगुजा में आधी रात ठेला दुकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश, तीन गिरफ्तार, चोरी के औजार और बाइक बरामद !
पुलिस चौकी रघुनाथपुर/थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 42/25 धारा 334(2), 62, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से ताला तोड़ने में प्रयुकी छड़, टुटा हुआ ठेला का ताला एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई बरामद. अंबिकापुर. 01 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रवि कुमार यादव साकिन द्वारा दिनॉक 28 फरवरी 2025 को पुलिस चौकी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट : छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम चर्चा
रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण, नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
निवेशकों को आकर्षित करने नई उद्योग नीति का दिख रहा असर छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत राज्य को औद्योगिक हब बनाने की पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर काम जारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने प्रदेश में रैंप योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ उद्योगों के लिए न्यूनतम प्रशासन, अधिकतम प्रोत्साहन की नीति छत्तीसगढ़ में रोजगार बढ़ाने के लिए उद्यमिता को दिया जा रहा प्रोत्साहन निवेश को आसान बनाने इज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती देने पर हो रहा काम एआई,…
Read Moreछत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगी रायपुर, 01 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read Moreभाजपा के इशारे पर काम कर रही ईडी? कांग्रेस ने सभी जिलों में किया विरोध प्रदर्शन! प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका
3 मार्च को राजधानी के सुभाष स्टेडियम में स्थित ईडी कार्यालय का होगा घेराव रायपुर/01 मार्च 2025। ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर विपक्ष को दबाने का षड़यंत्र कर रही है। ईडी ने जो जानकारी मांगी थी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने उसको ईडी दफ्तर में जाकर दिया लेकिन ईडी ने उनको जबरिया 9 घंटे तक बिठा कर रखा। ईडी भाजपा के…
Read Moreनेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन : कुनकुरी में जशपुर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित !
कुनकुरी में खेलों का महासंग्राम, कबड्डी, दौड़, तवा फेंक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम कुनकुरी/जशपुर. 01 मार्च 2025 : नेहरू युवा केंद्र जशपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी को कुनकुरी के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जशपुर के आठ ब्लॉक से प्रतिभागी खिलाड़ी गण सम्मिलित हुए। इस आयोजन में कबड्डी रस्साकशी, तवा फेंक, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस आदि स्पर्धाएं कराई गई। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, तवा फेंक और रस्साकशी एवं बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़, गोला…
Read More