बिना हेलमेट के 289 प्रकरणों 65,900, बिना सिटबेल्ट के 162 प्रकरणों में 81,000 रू. जुर्माना वसूल किया गया जशपुर, 7 मार्च 2025 : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाते हुये लगातर कार्यवाही की जा रही है, जिससे कि लोग यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझें, जिससे कि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं…
Read MoreDay: March 7, 2025
सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही : बाइक चोरी के बाद बेच दी 20 हजार में, पुलिस ने 48 घंटे में ही पकड़ कर भेजा जेल, जानें पूरा मामला..!
मोटर सायकल टीवीएस राईडर क्रमांक सीजी 11 बीएन 8887 को चोरी करने वाले आरोपी पर सीपत पुलिस का प्रहार. सीपत पुलिस के द्वारा देव तालाब सीपत के पास से मोटर सायकल को चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपी – 1-नियाज अहमद पिता शमसुददीन उम्र 43 साल निवासी बाजारपारा झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग., 2-राम कुमार जायसवल पिता रूपचंद जायसवाल उम्र 44 साल निवासी बजरंग मोहल्ला धनिया थाना सीपत जिला बिलासपुर. बिलासपुर. 07 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
Read Moreजशपुर में 11 मार्च को रोजगार मेला: फैशन डिजाइनर, सुरक्षा गार्ड समेत 69 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका!
जशपुर, 07 मार्च 2025/ राष्ट्रीय रोजगार सेवा, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 मार्च 2025 को किया जा रहा है। जिसमें निजी नियोक्ताओं के द्वारा कुल 69 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके तहत रायगढ़ एवं खरसिया में कार्य हेतु टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा कार्ड के 60 पद आवक सुरक्षा सुपरवाइजर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी एवं कांसाबेल तथा तपकरा में कार्य हेतु जीनू वेलफेयर सोसायटी के द्वारा फैशन डिजाइनर…
Read Moreसांप के काटने से गई महिला की जान, जशपुर प्रशासन ने परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी
जशपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मुढ़ी निवासी बसंती बाई का सांप के काटने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बंधू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreभाटापारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹85,000 का सामान बरामद, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.
आरोपियों द्वारा मकान अंदर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर कर लिया गया चोरी. आरोपियों से नगदी रकम ₹5000 एवं सोने का चैन सहित कुल ₹85,000 का सामान किया गया बरामद. थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. आरोपियों के नाम 1. लखन साहू उम्र 31 साल निवासी के.के.वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर. 2. सोनू उर्फ आशुतोष निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर. बलौदाबाजार-भाटापारा. 07 मार्च 2025…
Read Moreग्रामीण विकास को लेकर बड़ा कदम! जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया में सुशासन शिविर में सरकारी विभागों ने किया हितग्राहियों का सहयोग, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई योजनाओं का सीधा लाभ
जशपुर 7 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य केंद्र और परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : निरीक्षण के दौरान मरीज से बोले कलेक्टर- “इलाज में कोई दिक्कत हो तो बताएं”, आयुष्मान योजना से मिल रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा
आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, स्वास्थ्य केंद्र की नियमित सफाई और मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए जशपुर 7 मार्च 2025/ फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, ऑनलाइन मरीज पंजीयन प्रक्रिया, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया।…
Read Moreस्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के लिए विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण : आत्मरक्षा, डिजिटल सतर्कता और महिला सशक्तिकरण पर जोर !
बेटियाँ अब असुरक्षित नहीं ! पुलिस और महिला बाल विकास विभाग ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर और डिजिटल सुरक्षा के राज. छात्राओं को मिला सुरक्षा कवच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त हुई बेटियाँ ! महिला सुरक्षा मिशन, छात्राओं को सिखाए गए गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम और आत्मरक्षा के अचूक उपाय. महिला सशक्तिकरण अभियान में स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को दी गई सुरक्षा और आत्मरक्षा की जानकारी रायगढ़. 7 मार्च 2025 : पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण…
Read Moreजशपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास कर्मचारियों ने वेतनमान और नियमितीकरण की उठाई मांग, संघ ने प्रशासन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी…पढ़ें पूरी खबर..!
जशपुर, 07 मार्च 2025: आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगें: 🔹 कलेक्टर दर व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का समायोजन: विभागीय छात्रावासों और आश्रमों में कार्यरत 439 कलेक्टर दर कर्मचारी और 195 दैनिक वेतनभोगी…
Read Moreचौपाल में दिखा ‘चाँद’! जशपुर कलेक्टर संग ग्रामीणों ने टेलीस्कोप से निहारा अंतरिक्ष, बच्चों में दिखा रोमांच
कोल्हेनझरिया में जिला स्तरीय रात्रिकालीन सुशासन चौपाल का हुआ आयोजन अपने दिन के काम खत्म कर रात्रि को गांव के विकास के लिए कलेक्टर संग लोगों ने लगाई चौपाल जशपुर, 06 मार्च 2025/ जिले के हर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन चौपाल का आयोजन गांव गांव में किया जा रहा है। जिसके तहत अभिनव पहल के रूप में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम कोल्हेनझरिया में जिला स्तरीय रात्रिकालीन सुशासन चौपाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दिन भर के अपने दैनिक कार्यों से मुक्त…
Read More