जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात : मारुति अल्टो में घूम रहा था गांजा तस्कर, 22.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

तस्करी हेतु प्रयुक्त मारुति अल्टो 800 वाहन क्रमांक CG-13UE-0491 को भी पुलिस ने किया जप्त जशपुर, 15 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बागबहार थाना क्षेत्र में एक कार सवार गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए लगभग 22 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। आरोपी अपनी मारुति…

Read More

रायपुर रिंग रोड पर नो पार्किंग में खड़े 63 मालवाहक वाहनों पर ई-चालान, 09 पर BNS 285 के तहत कार्रवाई

रिंग रोड 01 व 02 में यातायात को बाधित कर नो पार्किंग में खड़ी मालवाहक वाहनों के विरूद्ध यातायात पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही। 63 वाहनों के विरूद्ध मौके पर ही बनाया गया चालान, 09 वाहनों पर BNS की धारा 285 के तहत की गई कार्यवाही। रायपुर दिनांक 15 अप्रेल 2025 : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नम्बर 01 व 02 में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नो पार्किंग में लापरवाही…

Read More

विशेष : छत्तीसगढ़ सरकार की नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति से खुलेगा विकास का द्वार

हिंसा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन 120 दिन के भीतर पुर्नवास की गारंटी नसीम अहमद खान, उप संचालक रायपुर,/अब वक्त है हथियार छोड़कर कलम, खेती और अपने रुचि के रोजगार व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को तैयार है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में की है। यह नई नीति राज्य से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने और भटके हुए युवाओं को…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल : 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां भेजा गया!

रायपुर, 15 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/137/2025-GAD-4 के तहत इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना में भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक श्री विनायक शर्मा (राप्रसे, RR-2015) को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर सुश्री ममता यादव (राप्रसे, RR-2015) को बिलासपुर में संयुक्त…

Read More

BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ; मुकेश बंसल को केवल GAD सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया, रजत कुमार को मिला अतिरिक्त जिम्मा… देखें आदेश..!

रायपुर, 15 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने आज सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल (बैच 2005) को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। मुकेश बंसल वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग के साथ-साथ सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) और सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद का दायित्व भी संभाल रहे थे। अब शासन ने उन्हें केवल सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त…

Read More

आईपीएल सट्टा आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा : क्रिकेट सट्टा में 10500/- रुपए और मोबाइल सहित गिरफ्तार हुआ अजय यादव, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7 छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत की गई कार्यवाही. कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर नाम आरोपी अजय यादव उम्र 29 साल निवासी बजरंगी पारा जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चाम्पा. 14 अप्रैल 2025 : श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा खेलाने…

Read More

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म

पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह बदलाव 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यवसायियों को सिर्फ केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बना…

Read More

लोकल फॉर वोकल एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री पांडेय को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत 10 महिला हितग्राहियों को बांस टूल किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन में हुए शामिल

ग्राम नरदहा में सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के 79वें महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम नरदहा में कुर्मी समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की महान विभूतियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी : प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल पंचायत दिवस से शुरू होगी नगद भुगतान की सुविधा सहित अन्य डिजिटल सेवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा शुरू करने का किया था वादा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए आयोजित एमओयू कार्यक्रम को किया संबोधित कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाता और सरपंचों के बीच हुआ एमओयू रायपुर 14 अप्रैल 2025/ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल, पंचायत दिवस से नगद भुगतान सहित…

Read More