मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा – अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर किया लॉन्च, कहा- पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म के अभिनेता, विधायक और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है, जो परिवार, संस्कृति, परंपरा और रिश्तों की भावनात्मक गहराइयों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारी पारंपरिक जीवनशैली और मूल्यों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों की मुलाकात, जिम्मेदारियों के प्रति मिला मार्गदर्शन

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर, 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी…

Read More

मुख्यमंत्री अपनी धर्म पत्नी के साथ बगिया निवास में माँ दुर्गा की शरण में, कन्याओं से लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति की प्रार्थना

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Read More

जांजगीर में फिट इंडिया रैली बनी प्रेरणा : 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग से दी सेहत की सीख, फोर्स फिट तो समाज हिट, जांजगीर पुलिस की साइकिल रैली में उमड़ा जोश और जागरूकता.

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मैदान जांजगीर से स्वास्थ्य जागरूकता हेतु निकाली गई साइकिल रैली. “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” की थीम पर निकली गई साइकिल रैली, फिट इंडिया मिशन में the sunday on cycle. साइकिल रैली में जिला बल व नगर सेना के अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मिलित. केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित अभियान में “खेलो इंडिया योजना” के “फिट इंडिया पहल” के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश से माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं…

Read More

राम नवमी पर राम भक्तों से गूंजा गरियादोहर : बजरंग बली मंदिर में पूजन, नदी तट तक कलश यात्रा और अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में शुरू हुआ हरे कृष्ण हरे राम का अखंड जाप.

कांसाबेल ब्लॉक के गरियादोहर में राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब : झूम उठे हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, 8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ किया जाएगा महाप्रसाद ग्रहण. विधायक गोमती साय ने किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि-पूजन, झारखंड-ओडिशा की मंडलियों संग गरियादोहर में गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण का जयकारा. विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जुटे हजारों श्रद्धालु भक्तगण. कुनकुरी. 6 अप्रैल 2025 : श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत गरियादोहर गांव…

Read More

जशपुर पुलिस ने 48 घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी : पत्थलगांव हत्याकांड का खुलासा, गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के विवाद में सुधन दास की गला दबाकर हत्या, आरोपी जयशंभु दास महंत गिरफ्तार, पढ़ें पूरी ख़बर…

आरोपी की गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती को लेकर दोनों में मध्य हुआ था विवाद, घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त, आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का खूब प्रयास किया परंतु उसकी चालाकी नहीं आई काम, पत्थलगांव के भाथूडांड़ स्थित खेत में पिछले दिनों युवक का मिला था शव, युवक की गला दबाकर की गई थी हत्या. आरोपी जयशंभु दास महंत उम्र 20 साल निवासी बेंदोपानी थाना कापू जिला रायगढ़ (छ.ग.).के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम मृतक – सुधन दास…

Read More

बगिया को मिली हरियाली की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, 28 हेक्टेयर में प्रकृति की सुंदर छाया में एडवेंचर और आरोग्य की अनूठी दुनिया

वाटिका में औषधीय पौधे, एडवेंचर जोन, तितली जोन सहित प्राकृतिक खूबसूरती को किया गया है प्रदर्शित जशपुर, 06 अप्रैल 2025/ अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउंज का लोकार्पण, पायलट और तकनीकी स्टाफ को मिलेगी ठहरने की सुविधा

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो कमरा ,एक हाल एक किचन और स्टडी रूम की भी सुविधा दी है। इसमें पायलेट एवं उनके टेक्निक स्टाप के लिए रूकने की सुविधा की गई है। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, कमिश्नर…

Read More