जशपुर की बिरजमनी महली को मिला पक्का मकान, अब नहीं डरेगी बारिश से – PM आवास योजना बनी उम्मीद की छत

महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार जशपुर 5 अप्रैल 2025/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है। श्रीमती बिरजमनी महली…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

रायपुर, 05 अप्रैल 2025/ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

जशपुर पुलिस का धमाकेदार एक्शन : अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरी की मोटर साइकिल बरामद, तीन शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपियों के कब्जे से 06 नग चोरी की मोटर साइकल को किया जप्त, चोरी की स्प्लेंडर से लेकर रॉयल इनफील्ड तक. कुछ दिनों पहले जशपुर में की थी, घर के सामने से मोटर साइकल की चोरी, मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत का. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी आरोपियों के विरुद्ध चोरी के लिए बीएनएस की धारा 303(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1. ताहिर अंसारी  उम्र 20वर्ष, निवासी कमलपुर थाना जारी जिला गुमला (झारखंड), 2. सिद्धार्थ उर्फ बिट्टू नायक उम्र 19 वर्ष, निवासी…

Read More

नाबालिग निकला शातिर चोर, रात के अंधेरे में लॉक की गई एक्टिवा चुराकर हुआ था फरार, रायपुर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार.

चोरी की दोपहिया वाहन के साथ विधि के साथ संघर्षरत एक बालक गिरफ्तार. अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. रायपुर. 4 अप्रैल 2025 : प्रार्थी राघव तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करता है। दिनांक 27 नवंबर 2024 के रात्रि करीबन 11:30 बजे कुशालपुर तुलसी नगर बाजार चौक के पास उसकी एक्टिवा में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण अपनी…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 4 अप्रैल/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर  स्वागत किया।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में : कहा- कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम

कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्द्र सरकार से मिलेगी मदद रायपुर, 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी।…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का होगा आयोजन : पारदर्शिता, संवाद और समाधान की नई पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार आयोजन के संबंध में कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश रायपुर, 04 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए “सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के निर्देश दिए है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त

रायपुर 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़  ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वल वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व…

Read More