उसलापुर स्टेशन बना जोन का पहला “ड्रॉप एंड गो” स्वचालित बूम बैरियर सुविधा युक्त स्टेशन सात मिनट तक पार्किंग निःशुल्क – स्वचालित बूम बैरियर से व्यवस्था पारदर्शी बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा स्टेशन परिसर में “ड्रॉप एंड गो” की अत्याधुनिक सुविधा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे अब यात्रियों को अपने परिजनों को…
Read MoreMonth: July 2025
जिला जशपुर में ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग के बाद पहला प्रशिक्षण सेशन, सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित
जशपुर ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग पश्चात् समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 05 अगस्त को वीडियो कांफ्रेसिंग में जुड़ने हेतु लिंक एवं आईडी जारी जशपुर, 29 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग पश्चात् जिला कार्यालय जशपुर के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 05 अगस्त 2025 को प्रातः 11.00 बजे से 1.00 बजे तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलेवार वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ने हेतु भी निर्देशित किया गया…
Read Moreजशपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: सामान्य औसत से 2143.9 मिमी अधिक वर्षा, कुनकुरी में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
जशपुर, 29 जुलाई 2025: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7018.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 जुलाई तक की स्थिति में 4874.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 18.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 757.0 मिमी, मनोरा में 894.3 मिमी, कुनकुरी में 999.1 मिमी, दुलदुला में 422.8 मिमी, फरसाबहार में 585.1 मिमी, बगीचा में 727.1 मिमी, कांसाबेल में 684.9 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर, 29 जुलाई 2025: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे-2025 के अवसर पर राज्य के टाइगर रिजर्व्स, चिड़ियाघरों और वन्यजीव स्थलों में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया जाएगा एवं एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल टाइगर-डे के अवसर पर अचनाकमार टाइगर रिज़र्व में लोरमी, कोटा और केवंची बफर रेजों के…
Read Moreसीपत थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही : महिला गांजा तस्कर चढ़ी पुलिस के हत्थे, काले बैग में छुपा रखा था 20 हजार का 2 किलो मादक पदार्थ गांजा, आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.
जिला – बिलासपुर (छ.ग.) थाना-सीपत द्वारा आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जप्ती मादक पदार्थ गांजा – 2 किलो ग्राम गांजा, कीमत 20,000/- रूपये. नाम आरोपिया – सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी उम्र 35 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर. 29 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के सीपत थाना अंतर्गत ग्राम मटियारी में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई…
Read Moreमुंगेली-लोरमी में मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच, बिना दस्तावेज बिक्री करने वाले 4 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
मुंगेली 29 जुलाई 2025: जिले में बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक्स दवाओं के विक्रय तथा प्रतिबंधित औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। इसी कड़ी में मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित राजस्व एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा मुंगेली एवं लोरमी नगर पालिका अंतर्गत स्थित अशोक मेडिकल स्टोर्स, महादेव मेडिकल स्टोर्स, गणेश मेडिकल स्टोर्स, आदित्य फार्मा, महामाया मेडिकल फुलवारी, महामाया मेडिकल स्टोर्स ढोलगी और संकट मोचन मेडिकल स्टोर्स में जांच की गई। इस दौरान 04 मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा…
Read Moreलड्डू-नमकीन में मिलावट की आशंका! मिठाई दुकानों की छापेमारी, 4 प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए
मुंगेली 29 जुलाई 2025: जिले में आगामी त्यौहारों के दौरान खाद्य सामाग्रियों में मिलावट एवं नकली खाद्य सामाग्रियों के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खाद्य दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम पथरिया श्री अजय शतरंज सहित औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत पथरिया के विभिन्न खाद्य दुकानों जैसे मोहन हॉटल, छाबड़ा स्वीट्स एण्ड नमकीन, फर्म जय न्यू लक्ष्मी जोधपुरी स्वीट्स एण्ड नमकीन और श्री शिवम किराना एण्ड जनरल स्टोर्स का निरीक्षण एवं जांच की…
Read Moreफोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, अरूण ट्रेडर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
अम्बिकापुर 29 जुलाई 2025: खरसिया चौक स्थित अरूण ट्रेडर्स में फोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण के मामले में कलेक्टर न्यायालय, सरगुजा द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। न्यायालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दुकान संचालक अरूण कुमार अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अम्बिकापुर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने अरूण ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के सामने खड़े ट्रक क्रमांक CG15…
Read Moreरीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर हुई कार्यवाही : 3 पंचायत सचिव निलंबित, 3 जनपद सीईओ को संभागायुक्त श्री कावरे ने जारी किया शोकॉज नोटिस
रायपुर 29 जुलाई 2025: रीपा योजना का पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने शासन स्तर पर जांच की थी जिसके प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच में विभिन्न स्तर पर गड़बड़ी एवं नियम प्रक्रिया का पालन नहीं करना पाया गया। जांच के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रायपुर संभाग के 3 पंचायत सचिव पर निलंबन कार्यवाही की गई है। साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओे नोटिस दिया गया है। संभागायुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला पंचायत सीईओ ने जनपत…
Read Moreखाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की गुणवत्ता जाच, अनहाईजिनिक फ़ूड हैंडलिंग पर 4 संस्थानों क़ो नोटिस
बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2025: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों क़ी गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार क़ो स भाटापारा के कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा भाटापारा के कुल 10 होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। 4 संस्थानों में साफ -सफाई की कमी एवं हाइजिनिक तौर पर फूड हैंडलिंग नहीं पाए जाने पर…
Read More