रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट…
Read MoreDay: July 10, 2025
राशन घोटाले की बड़ी साजिश : गांव के सरपंच से लेकर सचिव तक, सबने मिलकर गायब कर दिया सैकड़ों क्विंटल राशन, 2018 का घोटाला आया सामने, शासन को भारी आर्थिक नुकसान, अब चावल-शक्कर-केरोसिन के गबन में चार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
शासकीय राशन घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांदागढ़ उचित मूल्य दुकान में चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन की हुई थी गड़बड़ी उजागर. रायगढ़. 9 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कांदागढ़ ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान में वर्ष 2018 में हुए राशन वितरण घोटाले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन जैसी जरूरी खाद्य वस्तुओं के वितरण में भारी अनियमितता पाई गई, जिससे शासन को भारी…
Read Moreगुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक रंग में रंगे सीएम विष्णु देव साय, अघोर गुरु पीठ में किए दर्शन और प्राप्त किया मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे रायपुर 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा! संस्थागत डिलीवरी ना होने पर नोटिस, ऑपरेशन थिएटर में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी एम्बुलेंसों की स्थिति एवं संचालन पर समीक्षा करते हुए सभी 15 वर्ष से पुरानी गाड़ियों को सेवा से हटाकर नीलाम करने एवं सभी एम्बुलेंस संचालकों की जानकारी सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मनोरा एवं…
Read Moreजशपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दान पेटी तोड़कर मंदिर से उड़ाए हजारों, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा, दान पेटी की चोरी और अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
कुनकुरी में देशी महुआ शराब की तस्करी, बोरी में भरकर बेचने निकला था आरोपी. आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 व कुनकुरी के मामले में 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – थाना पत्थलगांव के प्रकरण में – सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छग). थाना कुनकुरी के प्रकरण में – आरोपी अनिल मिंज उम्र 46 वर्ष निवासी बेहराटोली कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छग). जशपुर/कुनकुरी. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले की पुलिस…
Read Moreघुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास
नंगे पांव की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक का सफर तय कर अनिमेष बने लोगों के लिए प्रेरणा जशपुर, 10 जुलाई 2025/ बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के साथ गढ़ी गई धावक अनिमेष कुजूर की सफलता लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जिले के छोटे से गांव घुइटांगर की पगडंडियों पर कभी नंगे पांव दौड़ने वाला लड़का आज देश की सबसे तेज़ दौड़ का रिकॉर्ड बना चुका है। 5 जुलाई 2025 को ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को 10.18 सेकंड में…
Read Moreजशपुर में विधिक जागरूकता का प्रभावी आयोजन, छात्रों को मिले कानून और अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ
जशपुर, 10 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से विशेष मध्यस्थता अभियान राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर जनार्दन खरे एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी जशपुर क्रांति कुमार सिंह के द्वारा शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर जनार्दन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सिंगीबहार-अबीरा, जमनी-दुलदुला और पालेपखना-पंडरीपानी सड़कों का सुढृढ़ीकरण कार्य जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति जशपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इसी…
Read Moreजशपुर के किसानों के लिए सुनहरा अवसर! 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा, पिछली बार 701 किसानों को मिला 1.25 करोड़ का मुआवजा
जशपुर, 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं असमय वर्षा, सूखा, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप और अन्य जोखिमों से फसल को होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना और खेती को एक सुरक्षित व लाभकारी व्यवसाय बनाना है। कृषि विभाग के…
Read Moreजशपुर : जिले में औसत से कहीं अधिक बारिश, कुनकुरी बना सर्वाधिक भीगने वाला इलाका
जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4482.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जुलाई तक की स्थिति में 2830.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 267.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 452.6 मिमी, मनोरा में 563.1 मिमी, कुनकुरी में 614.5 मिमी, दुलदुला में 295.5 मिमी, फरसाबहार में 422.6 मिमी, बगीचा में 449.0 मिमी, कांसाबेल में 469.5 मिमी, पत्थलगांव में…
Read More