9वीं में दाखिले की आखिरी उम्मीद! प्रयास विद्यालयों में प्रतीक्षा सूची जारी, जल्द करें काउंसलिंग वरना चूक जाएगा मौका!

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के रिक्त सीटों के लिए प्रतिक्षा सूची जारी, चयनित विद्यार्थियों हेतु काउंसिलिंग 15 से 18 जुलाई तक जशपुर, 12 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्यचन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची राज्य कार्यालय द्वारा दिनांक 19 जून 2025 को जारी की गई है। विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतिक्षा सूची विभागीय वेबसाईट : www.eklavya.cg.nic.in…

Read More

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने सिविल अस्पताल पत्थलगॉव का किया आकस्मिक निरीक्षण, संस्था में नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को अवैतनिक अवकाश किये जाने और अपने कार्य में लपरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया जशपुर, 12 जुलाई 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग डॉ अनिल कुमार शुक्ला के द्वारा विगत दिवस आज दिनांक 11 जुलाई को सिविल अस्पताल पत्थलगॉव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा अव्यवस्थित पाया गया, साफ -सफाई का अभाव पाया गया। संस्था में दवाईयों का रखरखाव अस्त-व्यस्त पाया गया । स्टोर एवं दवाईयों के डब्बे…

Read More

धान छोड़ अब किसान लेंगे मक्का, कोदो और तिलहन! मिलेगा ₹11,000 तक प्रति एकड़ आदान सहायता, जानें पात्रता और शर्तें

कृषक उन्नति योजना: फसल विविधीकरण और दलहन, तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम दलहन, तिलहन, मक्का लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी एवं रागी, कपास लेने वाले कृषकों को प्रदान किया जाएगा आदान सहायता राशि जशपुर, 12 जुलाई 2025/ राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है, जिसके कारण कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते…

Read More

नशे के खिलाफ जनक्रांति : ‘जिंदगी से नाता जोड़ो, नशे से नाता तोड़ो, सूरजपुर में 8322 नागरिकों ने ली ई-शपथ, पुलिस बनी नशा मुक्ति की प्रेरणा, DIG-SSP ने जागरूकता फैलाने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित.

सूरजपुर पुलिस ने ‘जिन्दगी को हाँ और नशे को ना’ कहने 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) कराया डाउनलोड. नशे से बचाव व जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए गए सम्मानित. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12 से 26 जून 2025 तक चलाए गए अभियान में 8322 नागरिकों ने “जिंदगी को हाँ और नशे को ना” कहते हुए ई-प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र डाउनलोड किया। स्कूलों,…

Read More

बिहान योजना के तहत जशपुर में क्रांतिकारी प्रशिक्षण! बैंकिंग से लेकर बीमा तक, हर पहलू पर मिला फील्ड स्टाफ को जबरदस्त अपडेट

जशपुर 12 जुलाई 2025 / जिला पंचायत, जशपुर के सभागार में बिहान योजना अंतर्गत बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में बैंकर्स, बीपीएम एरिया कोऑर्डिनेटर, बीमा सखी, पी आर पी एवं अन्य फील्ड स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यशाला में बिहान की अवधारणा, समूह क्रेडिट लिंकेज, इंटरप्राइज फाइनेंस, बीसी सखी मॉडल, बीमा योजनाएं, एन पी ए का निराकरण, एवं कमेटी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और समूहों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, बैंक से जोड़ने…

Read More

शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला, परिवार को भी पीटा : रायगढ़ के गांधीनगर में गैंग की गुंडागर्दी, लूटपाट, मारपीट, धमकी में सम्मिलित दो विधि से संघर्षरत किशोर सहित छह आरोपी गिरफ्तार, डंडा जब्त, बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज.

जूटमिल पुलिस ने गांधीनगर में मारपीट करने वाले दो विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित छः आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलवा में भेजा रिमांड पर. आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 119(1), 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 241/2026 में अपराध पंजीबद्ध किया गया. रायगढ़. 11 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के गांधीनगर जूटमिल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे युवक और उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है। जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Read More

किराए पर दिया बैंक खाता, बन गया अपराध का रास्ता — जशपुर में म्यूल खाताधारकों ने ली साइबर ठगों से कीमत, अब भुगत रहे सजा! दो गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला..

जशपुर पुलिस ने किया फर्जी खाताधारकों के खिलाफ FIR, मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत क्या है म्यूल अकाउंट:- इसमें बैंक के खाताधारक के द्वारा अपने बैंक अकाउंट को अपराधियों को किराए पर दिया जाता है, अपराधियों के द्वारा उक्त अकाउंट से ठगी की रकम व अन्य अवैध राशि की लेनदेन की जाती है, जिसके एवज में खाताधारक को नियत राशि अपराधियों के द्वारा दी जाती है। पुलिस रख रही है कुछ बड़े म्यूल खातधारकों पर नजर, जल्द ही की जावेगी कार्यवाही जशपुर, 12 जुलाई 2025 : गौरतलब है कि आजकल…

Read More

800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा. रायगढ़. 12 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को आज एक नई पहचान तब मिली, जब बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं फायरिंग रेंज पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बताते हुए 800 से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की। यह पहल केवल हरियाली नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी बन…

Read More

जशपुर : एक शिक्षिका, पांच कक्षाएं, एक ही कक्ष – देवबोरा प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर!

कुनकुरी, 12 जुलाई 2025 |  जहां पूरा देश शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की बात कर रहा है, वहीं कुनकुरी विकासखंड के देवबोरा गांव की प्राथमिक शाला आज भी संसाधनों और शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 21 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल एक शिक्षिका – प्रधान पाठिका श्रीमती उर्सीला मिंज ही मौजूद हैं। बाकी सब केवल कागजों पर दर्ज हैं। विद्यालय में दूसरी शिक्षक की नियुक्ति जरूर है – श्री मनोज सिंह, लेकिन वे पिछले शिक्षा सत्र…

Read More

रिश्तों की हत्या पर कुनकुरी कोर्ट ने दिया न्याय – सुरजन राम को उम्रकैद, बेटी की गवाही बनी न्याय की नींव

कुनकुरी, 10 जुलाई 2025 : जिला जशपुर के ग्राम डोभ में हुए पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते घर को तबाह कर दिया। अपने ही बड़े भाई की नृशंस हत्या करने वाले अभियुक्त सुरजन राम (45 वर्ष) को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और ₹1000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने की स्थिति में उसे छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। क्या है मामला? घटना 17 सितंबर 2022 की रात करीब…

Read More