जशपुर कलेक्टर का बड़ा फैसला: बिना सूचना के अनुपस्थित 6 संविदा कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

जशपुर, 31 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों कार्यरत 06 कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया है। इनमें मोबाईल स्त्रोत कम लेखापाल श्रीमती पुष्पा टोप्पो, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा सुश्री ज्योति साहू एवं कु. मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वयक श्री नवीन कुमार पटेल, भृत्य श्रीमती सविता बाई एवं नंदकिशोर चाहौन शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी आज पर्यन्त बिना किसी सूचना एवं आवेदन-पत्र प्रस्तुत किए लगातार कार्य पर अनुपस्थित है। इस संबंध में पूर्व में सभी कर्मचारियों को कई बार पत्र…

Read More

जशपुर: सिंगीबहार विद्युत सब स्टेशन निर्माण में बाधा डालने वालों पर प्रशासन की सख्ती, असामाजिक तत्वों पर की गई कार्रवाई

जशपुर, 31 जुलाई 2025/ फरसाबहार एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़रसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सिंगीबहार में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन के कार्य में व्यवधान पैदा कर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दाण्डिक कार्यवाही की गयी है। ज्ञात हो कि ग्राम सिंगीबहार में विगत दो वर्षों से शासकीय भूमि पर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सब स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को विद्युत की निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी। ग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ाने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिवासी अंचलों को जोड़ने पर जोर

आदिवासी अंचलों तक सड़कों की पहुँच से विकास की गति होगी तीव्र – मुख्यमंत्री नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और बताया कि…

Read More

नक्सल पीड़ित परिवार के आशियाने का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बना छत्तीसगढ़ का पहला विशेष आवास

रायपुर 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार से प्राप्त 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की विशेष स्वीकृति के अंतर्गत सुकमा जिले के ग्राम ओईरास, ग्राम पंचायत गादीरास की एक नक्सल पीड़ित परिवार की मुखिया श्रीमती सोडी हुंगी पत्नी स्वर्गीय श्री मासा सोडी को पक्का मकान मिल गया है। यह राज्य में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार! जीएसटी संशोधन विधेयक 2025 से कारोबारियों को मिलेगी कानूनी राहत और पारदर्शिता

छत्तीसगढ़ में व्यापार और वाणिज्य को मिलेगी नई गति, माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पारित रायपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, राज्य में व्यापार एवं वाणिज्य को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी राहत, कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कर मामलों का शीघ्र निराकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विधेयक में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधानों को और स्पष्ट किया गया…

Read More

महज 60 हजार की मदद से शुरू किया होटल! जशपुर के शशिकला की कहानी हर महिला को बनाएगी आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित

आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला, एक सफल व्यवसाई के रूप में उभरी दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा शशिकला को कई योजनाओं का मिला लाभ जशपुर 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी बनकर दूसरी महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा। जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम केनादाड़ की श्रीमती शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनी हैं। एक सामान्य गृहिणी और खेती-किसानी करने वाली शशिकला ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर…

Read More

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती हेतु परीक्षा 03 अगस्त को : जशपुर जिले के 3027 विद्यार्थी 07 परीक्षा केंद्रों में देंगे परीक्षा

परीक्षा प्रारंभ समय से 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में होना होगा उपस्थित जशपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक के पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (एचसीआईव्ही25) का आयोजन 03 अगस्त 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया जाएगा। इस हेतु अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | इन पदों हेतु जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में 3027 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा…

Read More

अब बैक बेंचर नहीं, हर बच्चा बनेगा एक्टिव लर्नर – ‘U SHAPE’ क्लासरूम मॉडल से क्रांति की शुरुआत

रायपुर में शिक्षा का नया स्वरूप: ‘U SHAPE’ कार्यक्रम से संवाद, सहभागिता और समावेश को मिला नया आयाम जिले के शासकीय स्कूलों में हुई शुरुआत, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मिल रहा बढ़ावा रायपुर, 31 जुलाई 2025 – शिक्षा को सरल, संवादात्मक और सबके लिए समान अवसर देने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है – “U SHAPE” कार्यक्रम। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह कार्यक्रम रायपुर की शालाओं में शिक्षा के एक नए…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : जादू-टोने के शक में बेकसूरों पर हमला! कोतबा में चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस कर रही तलाश

मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लकरामुड़ा का मामले में पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा296,351(3),115(2),190,191 व छ ग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 05 के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपियों को किया है गिरफ्तार, दो आरोपी फरार ,पुलिस कर रही तलाश नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः-1. बलिचंद्र डहरे, । 2. सुदर्शन डहरे, । 3. माधुरी डहरे, । 4. शांति बाई डहरे, सभी निवासी ग्राम लकरामुड़ा , चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग)। जशपुर, 31 जुलाई 2025 : दिनांक…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी दिव्यांग प्रतिभा, यूनिफाइड गेम्स में सिमरन-सौम्या की जोड़ी ने जीते दो स्वर्ण पदक  

स्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा बिलासपुर, 31 जुलाई 2025/स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।      समारोह में बिलासपुर विधायक श्री…

Read More