रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना जी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका द्वारा जनजातीय क्षेत्रों मंे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। यह संस्था राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
Read MoreMonth: August 2025
स्वतंत्रता दिवस-2025 : राज्यपाल श्री डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना,…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस समारोह में उमड़ा गर्व और गौरव का संगम : दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान की बारिश, 79 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, 79 जांबाज अफसर और कर्मचारी हुए सम्मानित.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के 79 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित. उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित. रायपुर. 15 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन के 64 और पुलिस प्रशासन के 15 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण
रायपुर 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Read Moreदुर्ग में आजादी का जश्न : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड, पुरस्कार और देशभक्ति का जोश चरम पर, भिलाई में स्वतंत्रता दिवस की भव्य परेड, शहीदों को नमन और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम.
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, रायपुर. 15 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया, वहीं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार…
Read Moreकुनकुरी खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने फहराया तिरंगा
विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के 79वें पर्व पर कुनकुरी ने देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखा। परंपरागत गरिमा के साथ आयोजित इस समारोह में नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। जयस्तंभ चौक से खेल मैदान तक गूंजा देशभक्ति का जोश कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात 8:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में क्रांति,अब लैपटॉप से होगी फाइलों की मंजूरी, खत्म होगा पुराना सिस्टम, डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम.
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर सुरक्षा सैनिकों के मार्च-पास्ट की ली गई सलामी. पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम – डॉ. रोहित यादव डिजिटल हस्ताक्षर से होगा फाइलों का अनुमोदन रायपुर. 15 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब पारंपरिक फाइल सिस्टम की जगह डिजिटल ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अधिकारी अब किसी भी स्थान से कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से फाइलों का ऑनलाइन अनुमोदन कर सकेंगे, जिससे…
Read Moreसरगुजा में चोरी का खुलासा : घर से महुआ और उर्वरक चुराने वाले दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों से महुआ, नकदी और बाइक बरामद, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए प्रस्तुत.
थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 318/25 धारा 331(3), 305(A), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध. थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं चोरी किया गया 01 बोरा महुआ एवं 800/- रुपये नगद रकम की गई जप्त, चोरी सम्बन्धी मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर. 15 अगस्त 2025 : थाना सीतापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से…
Read Moreकुनकुरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर किया माल्यार्पण और रखी 180 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा
कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर पंचायत में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण कर आज़ादी के अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की आज़ादी के इतिहास, विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रेरक विचार रखे। गुलामी से विकास की ओर – भारत की प्रगति पर गर्व अध्यक्ष विनयशील ने अपने उद्बोधन में कहा— “जब भारत अंग्रेज़ों की 200 वर्षों की गुलामी…
Read Moreलोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला, आरके मैदान में दहशत मचाने वाला खतरनाक बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, सुपेला पुलिस द्वारा भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
आरोपी से बटनदार लोहे का चाकु जप्त, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपी के विरूध्द अन्य मामले भी हैं दर्ज. दुर्ग. 15 अगस्त 2025 : थाना सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधिका नगर स्थित आरके मैदान में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी उत्तम सोनी (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटनदार लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना सुपेला पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली…
Read More