केशलापाठ में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने केशलापाठ एवं घोघरा डैम में पर्यटन विस्तार हेतु किया निरीक्षण जशपुर, 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित प्रसिद्ध केशलापाठ एवं घोघरा डैम का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं के विकास एवं पर्यटन द्वारा लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की। इस हेतु सर्वप्रथम वे केशलापाठ पहुंचे। जहां हर वर्ष पौष…
Read MoreDay: August 7, 2025
जशपुर में पहली बार सिकल सेल रोगियों का खुला संवाद: भ्रांतियों को तोड़ा, आत्मविश्वास को संजोया, स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल
जशपुर, 07 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव में सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष सिकल सेल ओपीडी एवं पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। संगवारी टीम की इस पहल में संगवारी से बीएमओ डॉ जे. मिंज, मेडिकल ऑफिसर डॉ आनंद देवेश सिंह, बिक्रम प्रमाणिक, रीतू मंडल, समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिकल सेल से पीड़ित 24 मरीजों एवं परिजनों सहित मौजूद लगभग 45 लोगों ने आपस में संवाद स्थापित कर…
Read Moreस्वामी आत्मानंद स्कूल तमता में कलेक्टर रोहित व्यास की चौंकाने वाली एंट्री, छात्रों ने रखीं समस्याएं, अफसरों को मिले तत्काल निर्देश
बच्चों से चर्चा कर दिए व्यवस्था सुधार एवं मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस बीच बच्चे अपने बीच कलेक्टर को पाकर बहुत खुश नजर आए। कलेक्टर ने शिक्षकों को नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार का कुटमा में औचक निरीक्षण, आवास निर्माण और महिला सशक्तिकरण पर गहन संवाद
जशपुर, 7 अगस्त 2025/ बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुटमा में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केंद्र में 8 स्व सहायता समूह की महिलाओं को विगत दिवस कचरा प्रबंधन के कार्य हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें एस बी एम,बिहान की सरपंच सचिव और महिला बाल विकास के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के बहुउद्देश्यीय केंद्र का निरीक्षण किया और महिलाओं से ग्राम पंचायत में चल रहे आवास निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने बहुउद्देश्यीय केंद्र में…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों को मिला ‘स्वास्थ्य का वरदान’ : आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70+ उम्र के नागरिकों को अब हर साल 5 लाख तक इलाज मुफ्त, विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान किया गया पहला कार्ड.
राजनांदगांव की रिकॉर्ड उपलब्धि : 94.80% पंजीयन के साथ बना पूरे राज्य में प्रथम, नेता भी हुए सम्मिलित. विधानसभा अध्यक्ष को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदान किया गया राजनांदगांव. 07 अगस्त 2025 : राजनांदगांव जिले ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड‘ पंजीयन में 94.80% सफलता प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा यह कार्ड सौंपा गया। यह कार्ड 70 वर्ष या उससे अधिक…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का स्वास्थ्य विभाग पर एक्शन : टीबी मरीजों के परिवार की होगी अनिवार्य जांच, हर महिला को मिलेगा प्रसव से पहले पूरा उपचार
31 अगस्त तक वय वंदना योजना के तहत 100% पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का अल्टीमेटम, आधार और राशन कार्ड अपडेट पर सख्त निर्देश कलेक्टर ने तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश जशपुर, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत तमता में तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने टीबी एवं कुष्ठ जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा…
Read Moreजशपुर : तमता अस्पताल में कलेक्टर रोहित व्यास का अचानक निरीक्षण, खराब एम्बुलेंस को किया राइट ऑफ, मरीजों को मिलेगा बेहतर खाना और इलाज
जशपुर कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तमता का किया निरीक्षण, मरीजों एवं परिजनों हेतु उत्तम भोजन व्यवस्था के दिये निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को तमता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिदिन पंजीयन की जानकारी लेते हुए दवा वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दवा वितरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम, आयुष्मान कक्ष, जनरल वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पीएनसी कक्ष, आयुष कक्ष, नवजात…
Read Moreजशपुर छात्रावास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सुमित्रा प्रधान को सौंपा गया प्रयास बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका को सौंपा गया प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से जशपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा प्रधान को आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास, जशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सहायक शिक्षिका, (प्रभारी अधीक्षिका) श्रीमती…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री को करघा भेंटकर किया अभिनंदन
प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे हैं विशेष प्रयास – मुख्यमंत्री रायपुर, 07 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान…
Read Moreरायपुर केन्द्रीय जेल में अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन: शोएब ढेबर को तीन माह के लिए सभी प्रकार की मुलाकातों से किया गया प्रतिबंधित, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप
रायपुर, 7 अगस्त 2025 : केन्द्रीय जेल रायपुर से शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर को सभी प्रकार के मुलाकात से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है। श्री शोएब ढेबर द्वारा जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया, जिससे जेल के सुरक्षा और…
Read More