रायपुर/07 अक्टूबर 2025। रेत खदानों की नीलामी को लेकर सरकार के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि इस सरकार के संरक्षण में ही रेत का अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में पनपा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही गुंडागर्दी के दम पर नदियों को खाली कराने का खुला खेल चल रहा है। न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराज्यीय तस्करों का गिरोह बेखौफ होकर आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा में भी छत्तीसगढ़ से रेत तस्करी कर…
Read MoreDay: October 7, 2025
संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली होने के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी है — यह हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का विषय है। प्रभु श्रीराम ने अपने चौदह वर्षों के वनवास काल का अधिकांश समय इसी पावन छत्तीसगढ़ की धरती पर व्यतीत किया, जिससे यह भूमि भक्ति, त्याग और मर्यादा की दिव्यता से आलोकित हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित माँ कौशल्या धाम, जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को…
Read Moreड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई : नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी ! सूरजपुर पुलिस ने 520 चालकों पर कसा शिकंजा, कोर्ट से ₹55 लाख का चालान, “दुर्घटना से देर भली” — सूरजपुर पुलिस का सख्त संदेश.
सुरक्षित सफर के लिए सूरजपुर पुलिस का अभियान, पिछले 2 माह में शराब पी कर वाहन चलाने वाले 520 वाहन चालकों पर हुई सख्त कार्यवाही, माननीय न्यायालय से 55 लाख रूपये का हुआ चालान. अभियान में पुलिस ने जांचे 15 हजार से अधिक वाहन, यातायात नियमों का पालन की अपील, कहा दुर्घटना से देर भली. सूरजपुर. 07 अक्टूबर 2025 : सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस ने “सुरक्षित सफर अभियान” के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 2 माह (अगस्त-सितंबर 2025)…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
रायपुर 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreरातों-रात लाखों की चोरी! पुलिस ने 24 घंटे में तीन अपचारी बालकों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹1,50,000 की, की गई थी चोरी आरोपियों द्वारा चोरी का सामान श्रीराम कॉलोनी के पास खाली खेत की झाड़ी में छुपा कर रखा गया था आरोपियों से ₹10,64,400 कीमत मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹19,372 किया गया बरामद प्रकरण में आरोपियों से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम सहित कुल ₹10,83,772 का सामान बरामद करने…
Read Moreकिसानों के लिए खुशखबरी: एग्रीस्टैक पोर्टल पर धान खरीदी हेतु 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीकरण
एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी…
Read Moreजांजगीर-चांपा पुलिस की छापेमारी, कोसीर में जुए का अड्डा पकड़ा गया ! नौ जुआड़ियों से नकदी ₹13,280 सहित ताश की गड्डी बरामद, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, हुई कार्यवाही.
थाना पामगढ़ पुलिस ने जुआ के दो प्रकरणों में नौ जुआड़ियों को गिरफ्तार कर की कार्यवाही. जुआड़ियों के कब्जे से 13,280/– ₹ नकद, 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद. जांजगीर-चांपा. 07 अक्टूबर 2025 : जुआ-सट्टा पर नकेल कसने के लिए पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पामगढ़ पुलिस ने ग्राम कोसीर में दबिश देकर दो अलग-अलग प्रकरणों में 9 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹13,280 नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्यवाही : सिम्स अस्पताल में हंगामा ! डॉक्टरों से गाली-गलौज और मोबाइल तोड़फोड़ कर सिम्स अस्पताल में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल.
थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में अपराध क्रमांक – 550/25धारा — 296, 351(2), 324(2), 3(5), 132 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति क्षति निवारण) संशोधन अधिनियम 2016 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पँजीबद्ध. बिलासपुर. 07 अक्टूबर 2025 : सिम्स अस्पताल के ट्रायेज वार्ड में नशे की हालत में डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीनों आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 05 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब आरोपी अभय सिंह…
Read More“पापा, मैं ठीक हो गई” – दिल की बीमारी से ठीक होकर घर लौट रही है मासूम शांभवी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया था संपूर्ण इलाज का भरोसा शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से रायपुर के निजी अस्पताल में दिल के वाल्व का हुआ रिप्लेसमेंट रायपुर, 07 सितंबर 2025/ बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक सवाल था— “पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। चार महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब…
Read Moreसंकट की घड़ी में बनी जीवनदायिनी: 108 टीम की सूझबूझ से मां-बेटी दोनों सुरक्षित, एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ बेमेतरा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की तत्परता और सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। रविवार की रात बेरला विकासखंड के ग्राम ढाबा निवासी गर्भवती महिला हेमवती निषाद (26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में रात लगभग 10:30 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पायलट भूपेन्द्र कुर्रे और ईएमटी रामगोपाल देवांगन तत्काल एम्बुलेंस लेकर गांव ढाबा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गर्भवती महिला को…
Read More