एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई : नशे का काला कारोबार बेनकाब ! सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा नशीली इंजेक्शन का फरार सप्लायर, मोटर साइकिल सहित माल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

फरार नशीले इंजेक्शन सप्लायर को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार. पूर्व में 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए थे विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित चार आरोपी. सूरजपुर : सूरजपुर ज़िले में पुलिस ने नशे के विरूद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बसदेई पुलिस ने फरार नशीली इंजेक्शन सप्लायर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नशीली इंजेक्शन की बड़ी खेप और घटना में…

Read More

जशपुर में स्वच्छता का जश्न — रजत जयंती अवसर पर स्वच्छाग्राहीयों का हेल्थ चेकअप और जनजागरूकता अभियान संपन्न

जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्राहीयों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न स्वच्छाग्राहीयों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के आदतों को अपनाने और बीमारियों से बचाव के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित स्वच्छाग्राहीयों ने अपने अनुभव साझा…

Read More

जशपुर में सांप के काटने से युवती की मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ — परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. कंचन नायक का सांप के काटने से 19 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री भीख राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

पतराटोली की महिलाएँ बन रहीं बदलाव की पहचान — ‘नारी शक्ति’ संगठन ने सिखाया पोषण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का मंत्र

जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है और शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शत् कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत पतराटोली के नारी शक्ति ग्राम संगठन में समूह…

Read More

बारिश ने नहीं तोड़ा जशपुर के किसानों का हौसला — टमाटर उत्पादन संतोषजनक, गुणवत्ता और बाजार आपूर्ति सामान्य

जशपुर : उद्यान विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में अन्य जिले की अपेक्षा अधिक वर्षा लम्बे अवधि में होने से जिले में लगे टमाटर फसल को आंशिक रूप से 10-15 प्रतिशत नुकशान हुआ है अधिक वर्षा के कारण टमाटर फसल में बैक्टिरियल ब्लाईट नामक रोग लगने से फलों में 10-15 प्रतिशत काले धब्बे बनें है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु कृषकों को फफूंद नाशक दवाई स्ट्रेप्टोमाईसिन, कायेंडाजिम एवं मेनकोजेब का स्प्रे करने हेतु सलाह दी गई है। अब जो नये फल लगेंगे उनमें इस…

Read More

जशपुर में खौफनाक वारदात! तंत्र-मंत्र के शक में रिश्ते के भतीजे ने फूआ की गर्दन पर चलाया टांगी, फूफा पर भी किया वार – आरोपी गिरफ्तार

मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामुन जोबला का पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगिया सहित हत्या के दौरान पहने कपड़े को भी किया जप्त आरोपी मुकेश पहाड़ी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जामुन जोबला, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) व 109 के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 21.10.25 को ग्राम जामुन जोबला निवासी प्रार्थी पंकज पहाड़ी, उम्र 45 वर्ष ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 21.10.25…

Read More

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक संगम: पंजाब के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया विशेष आमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस…

Read More

3.91 लाख खिलाड़ियों के साथ बस्तर में खेलों का महाकुंभ! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से बनेगा ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ का नया मॉडल

बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन रायपुर : छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा…

Read More

छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक निवेश! 1,390 करोड़ से बनेंगे चार मेडिकल कॉलेज, गाँव-गाँव पहुँचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा

निविदा दरों की स्वीकृति के बाद शीघ्र शुरू होगा निर्माण, प्रदेश की जनता को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा दरों को अनुमोदित किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की नया रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित 51वीं संचालक मंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।…

Read More

राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन : मुख्यमंत्री श्री साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

रायपुर : राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी अतिथियों को दीपावली  पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी…

Read More