रायगढ़ में 30 प्रकरणों में एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 3,266 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे ज़िलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति…
Read MoreDay: November 22, 2025
बम्पर धान खरीदी से किसान उत्साहित—ऑनलाइन टोकन, तेज तौल और त्वरित भुगतान बना गेमचेंजर
धान खरीदी में आई तेजी़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे हैं धान बेहतर व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी किसानों की भीड़ टोकन तुहर हाथ ऐप से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के जारी है। धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक तेज से होने लगी है। सभी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी रूकावट के धान खरीदी की जा रही है। टोकन…
Read Moreजशपुर में खेल संस्कृति का नया अध्याय: कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 140 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जिले में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पहले दिन जिले के 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के अध्यक्ष सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज कुनकुरी के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत…
Read Moreजानलेवा हमला ! पंडाल के पास खौफनाक मारपीट सर में गंभीर चोट पहुंचाने वाले सभी छः आरोपी दबोचे गए, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, छः आरोपी एक ही रात में गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपियों द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए गंभीर चोट की गई थी कारित. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त, गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही. थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. अंबिकापुर : थाना लखनपुर क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप वाले मारपीट प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छ: आरोपियों को…
Read Moreमतदाता सूची व धान खरीदी पर बड़ा एक्शन! सरगुजा कमिश्नर ने गांव-गांव किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
सरगुजा कमिश्नर श्री दुग्गा ने ग्राम भगोरा, मेंढ़रबहार, गंजाडीह में एसआईआर कार्य एवं भगोरा के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण मतदाता सूची अद्यतन एवं किसानों के सुविधाजनक धान विक्रय के लिए आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश जशपुर : सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भगोरा, मेंढ़रबहार एवं गंजाडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में चल रहे डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन कार्य का अवलोकन करते हुए बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों…
Read Moreजशपुर में हाथी का कहर! महिला पर हमला, वन विभाग ने जोखिम उठाकर पहुंचाया अस्पताल—क्षेत्र में अलर्ट जारी!
वन विभाग के तत्परता से घायल महिला की बची जान, हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी, ग्रामीणों को किया गया सतर्क जशपुर : वनमंडल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सुखरापारा में आज प्रातः एक लोनर हाथी के आगमन से उत्पन्न स्थिति में वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से घायल महिला की जान बचाई गई। डीएफओ जशपुर वनमण्डल ने बताया कि हाथी वन परिक्षेत्र कापू, वनमंडल धरमजयगढ़ से होते हुए सुखरापारा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान ग्राम सुखरापारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती कमलाबाई पति श्री…
Read Moreजशपुर में सड़क सुरक्षा की बड़ी पहल! लाइसेंस शिविर में 103 ग्रामीणों को मिला कानूनी वाहन संचालन का अधिकार
ग्रामीण युवाओं को सड़क सुरक्षा और परिवहन सुविधा से जोड़ने लाइसेंस शिविर आयोजित स्वामी आत्मानंद स्कूल पतराटोली में 103 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण युवाओं को वाहन संचालन संबंधी कानूनी अनुमति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से आज तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम पतराटोली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को…
Read Moreजशपुर में वोटर वेरिफिकेशन की बड़ी मुहिम! SDM ने चार मतदान केंद्रों पर अचानक पहुंचकर लिया जायज़ा
जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के ने जशपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने शनिवार को जशपुर विधानसभा 12, मतदान केंद्र क्रमांक 252, 257, 258 एवं 276 का निरीक्षण किया गया और बीएलओ से फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ को दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरवाकर सत्यापन का कार्य निरंतर आगामी…
Read Moreजशपुर में ‘मिलेट क्रांति’: 25 महिलाओं ने सीखी नानखटाई, न्यूट्रीबार और कुकीज़ बनाने की हाई-टेक ट्रेनिंग!
मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण पर जशपुर में एनआईएफटीईएम ने दिया प्रशिक्षण इसमें पाए जाने वाले पोषण तत्वों के साथ ही रोजगार के अवसरों की दी जानकारी जशपुर : हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट द्वारा महुआ पर स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में विगत दिवस मोटे अनाज के पोषण तत्वों और इनके उपयोग से बेकरी उत्पाद बनाने संबंधी हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में स्व सहायता समूह की 25 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य नान खटाई, न्यूट्रीबार, कुकीज़ जैसे बेकरी आइटम्स…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जश्न! विनोद कुमार शुक्ल को मिला सर्वोच्च ज्ञानपीठ सम्मान—मुख्यमंत्री ने कहा ‘प्रदेश का सिर हुआ ऊँचा’
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया…
Read More