जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्राहीयों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न स्वच्छाग्राहीयों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के आदतों को अपनाने और बीमारियों से बचाव के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित स्वच्छाग्राहीयों ने अपने अनुभव साझा…
Read MoreTag: #jashpurnews
जशपुर में सांप के काटने से युवती की मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ — परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. कंचन नायक का सांप के काटने से 19 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री भीख राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreपतराटोली की महिलाएँ बन रहीं बदलाव की पहचान — ‘नारी शक्ति’ संगठन ने सिखाया पोषण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का मंत्र
जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है और शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शत् कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत पतराटोली के नारी शक्ति ग्राम संगठन में समूह…
Read Moreबारिश ने नहीं तोड़ा जशपुर के किसानों का हौसला — टमाटर उत्पादन संतोषजनक, गुणवत्ता और बाजार आपूर्ति सामान्य
जशपुर : उद्यान विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में अन्य जिले की अपेक्षा अधिक वर्षा लम्बे अवधि में होने से जिले में लगे टमाटर फसल को आंशिक रूप से 10-15 प्रतिशत नुकशान हुआ है अधिक वर्षा के कारण टमाटर फसल में बैक्टिरियल ब्लाईट नामक रोग लगने से फलों में 10-15 प्रतिशत काले धब्बे बनें है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु कृषकों को फफूंद नाशक दवाई स्ट्रेप्टोमाईसिन, कायेंडाजिम एवं मेनकोजेब का स्प्रे करने हेतु सलाह दी गई है। अब जो नये फल लगेंगे उनमें इस…
Read Moreग्रामीण महिलाओं के लिए नई राह! जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका विकल्पों की दी जानकारी
जशपुर : रजत जयंती के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पीड़ी गांव, घोलेंगे, लोदाम, बोकी एवं जशपुर कलस्टर की स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु उन्हें स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से…
Read Moreनशे के सौदागरों पर पुलिस का ‘आघात’! जशपुर पुलिस ने धर दबोचा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी
मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत आरोपी रोहित , मटमैले रंग की प्लास्टिक की जरकिन में, महुआ शराब भरकर ले जा रहा था बिक्री हेतु, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रास्ते में ही धर दबौचा आरोपी: रोहित कोरवा उम्र 27 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा, कोतबा चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ.ग) के खिलाफ चौकी कोतबा में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध। जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस का, नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात लगातार जारी है, जिसके…
Read More191 वीर जवानों को नमन: जशपुर में शहीदों की याद में भव्य परेड, परिवारों से मिले अधिकारी–कहा “हम सब एक परिवार हैं”
जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को जशपुर पुलिस लाईन में दी गई श्रद्धांजलि, इस दौरान शहीदों के परिजनों के साथ-साथ जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जशपुर जिले के समस्त शहीद परिवार का सम्मान कर उनकी समस्याओं/परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देश दिया गया, जिन स्कूल/कालेज में शाहीदों ने अध्ययन किया है, वहां संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्वांजली अर्पित किया गया, जशपुर : दिनांक 21.10.2025 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित “पुलिस…
Read Moreजशपुर में शिक्षा की क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोले उच्च शिक्षा के नए द्वार, दो महाविद्यालयों की मिली सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात : बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर. जशपुर : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार , करडेगा महाविद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकीय और कार्यालयीन कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति दी है। इस कदम से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा। मुख्यमंत्री की…
Read Moreजशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, करमा नर्तकों ने किया ऐसा नृत्य कि तालियों से गूंज उठा मैदान!
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कण्डोरा पहुंचे। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और रौतिया समाज के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर पारंपरिक करमा नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और मनमोहक करमा नृत्य करते हुए उन्हें भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए।
Read Moreधर्मस्व व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बड़ा बयान : ऑपरेशन सिंदूर से गूंजी भारत की ताकत ! स्वदेशी तकनीक ने बदला देश का भविष्य, स्वदेशी उत्पादों से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत, बढ़ेगा रोजगार और अर्थव्यवस्था होगी मजबूत.
प्रदेश के धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ने जशपुर में ली पत्रकारवार्ता : आपरेशन सिंदूर को बताया स्वदेशी की सबसे बड़ी सफलता. स्वदेशी से खुलेगा खुशहाली और आत्मनिर्भरता का मार्ग – राजेश अग्रवाल जशपुर : प्रदेश के धर्मस्व व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस जशपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि “स्वदेशी ही खुशहाली और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश में नई आर्थिक चेतना जगाई है। अग्रवाल ने ऑपरेशन सिंदूर…
Read More