कांग्रेस शासनकाल से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश – भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने किया बड़ा दावा, हजारों किलो नशा जब्त

रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने प्रदेशभर में नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर कहा हैं कि यह कार्रवाइयाँ ‘नशामुक्त छत्तीसगढ़’ की दिशा में बढ़ते ‘विष्णु के सुशासन’ का सख्त संदेश है। छत्तीसगढ़ को नशीले पदार्थों का डम्पिंग यार्ड कतई नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के गोरखधंधे की रोकथाम के लिए लगातार सख्ती से कार्य कर…

Read More

विमानतल से CM हाउस तक गूंजे जयघोष – भाजयुमो की बाइक रैली से गूंजा रायपुर, विदेश यात्रा को बताया ‘ऐतिहासिक’

राजधानी के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत रायपुर, 30 अगस्त 2025 :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार…

Read More

केदार कश्यप का तंज: भाजपा के लिए ‘बी टू बी’ है बिजनेस टू बिजनेस, कांग्रेस के लिए ‘भूपेश टू बैज’

भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप रायपुर, 30 अगस्त 2025 :  छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास को लेकर सफल यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ वापसी पर स्वागत किया है। श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के विकास की सम्भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जो सार्थक संवाद वहां के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया है उसके परिणाम आने वाले दिनों में…

Read More

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान पर चोट – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने महुआ मोइत्रा के बयान को बताया  विपक्ष की दूषित मानसिकता का प्रमाण रायपुर, 30 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह गंभीर आपराधिक कृत्य है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल एक व्यक्ति पर की गई टिप्पणी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की गरिमा और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा हुआ विषय है। गृहमंत्री देश…

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति

वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…

Read More

विष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात – अमित चिमनानी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर – अमित चिमनानी रायपुर, 29 अगस्त 2025 : इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में…

Read More

10 दिन की विदेश यात्रा के बाद लौटेंगे मुख्यमंत्री साय, रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक भाजयुमो की विशाल बाइक रैली – अमित साहू

10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए नई सौगात लेकर आ रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बाइक रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री साय का स्वागत -अमित साहू रायपुर, 29 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आयाम लेकर आ रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का छत्तीसगढ़ भाजपा कल दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित…

Read More

विदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में 30 अगस्त को होगा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन…

Read More

सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-आरजेडी पर प्रहार: “पीएम मोदी का अपमान, 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर हमला”

रायपुर, 28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर गहरी चोट है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार में जन्मे, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़े पुत्र ने…

Read More

“राज्य की शराब नीति में बदलाव रमन सरकार ने किया था, भूपेश सरकार ने नहीं” – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान, 4400 करोड़ के अवैध लाभ का लगाया आरोप

रायपुर/28 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन तो रमन सरकार ने किया था। रमन सरकार के समय ही शराब का सरकारीकरण हुआ था। समाचार माध्यमों में कथित शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू की चार्जशीट की खबरें चल रही है कि कांग्रेस के मंत्रिमंडल ने राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन किया था यह गलत है, प्रदेश की आबकारी नीति में आमूलचूल परिवर्तन तो भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। जो शराब दुकानें ठेकेदारों द्वारा चलाई…

Read More