कुनकुरी-रायपुर, 23 अगस्त 2025 – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष विनयशील ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विनयशील ने भूपेश बघेल को संविधान की किताब भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। जन्मदिन की मुलाकात के दौरान विनयशील ने भूपेश बघेल की सक्रियता और मुस्कुराहट की सराहना की, खासकर उस समय जब उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बावजूद वे…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPolitics
लोकसभा मानसून सत्र: 130 में से सिर्फ 37 घंटे ही चली कार्यवाही, विपक्ष की अड़ंगेबाजी पर गरजे संतोष पांडे
पारित सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे: सांसद संतोष पांडेय रायपुर, 22 अगस्त 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने आज एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संसद के भीतर हुई चर्चा हमेशा महत्वपूर्ण होती है लेकिन कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए ही सदन में चर्चा पर शामिल नहीं होती है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हम जब प्रतिपक्ष में थे सार्थक चर्चाओं से सदन की गरिमा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र हित…
Read MoreGST को नहीं समझ पाए सांसद संतोष पांडे, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप – सुरेंद्र वर्मा
जीएसटी अप्रत्यक्ष कर है जो वस्तु और सेवाओं पर तय स्लैब अनुसार सभी से समान दर से वसूला जाता है, फिर सांसद संतोष पांडे का दावा अज्ञानता है या झूठ? खाद की अनुपलब्धता, यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द करने और हैदराबाद एक्सप्रेस-वे योजना निरस्त करने पर जवाब दे भाजपा सांसद रायपुर/22 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे के द्वारा जीएसटी संशोधन को लेकर किए गए दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जीएसटी अप्रत्यक्ष…
Read Moreविजय शर्मा से गृह व पंचायत विभाग भी वापस लेना चाहिए था – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
मुख्यमंत्री ने विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेकर पर कतरे रायपुर/22 अगस्त 2025। मंत्री विस्तार में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे, उनमें से विजय शर्मा से मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को वापस लेकर उनके पर कतर दिए। मुख्यमंत्री को उनसे गृह एवं पंचायत विभाग को भी वापस लेना था और…
Read Moreभाजपा सरकार शराबबंदी भूल गई: गली-गली बिक रही शराब – सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप
रायपुर/22 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलो, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मुहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगा कर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही, राजधानी में तो एक किराना दुकान में शराब बेची जा रही है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले शराब की…
Read Moreसाय सरकार का बड़ा संदेश! गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्री बनने पर CM ने दी शुभकामनाएँ
रायपुर, 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ
गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब बने नए मंत्री रायपुर, 20 अगस्त 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read Moreभारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर संभाग बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बोले – युवाओं के सहयोग से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प
रायपुर, 19 अगस्त 2025 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल टिकरिया की उपस्थिति में मोर्चा की प्रथम बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखी गई। बैठक में पूरे रायपुर संभाग के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाज़ार-भाटापारा और महासमुंद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित युवा मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक में उपस्थित सभी छः ज़िले से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने संघ के कार्यक्रमों…
Read Moreगांधी परिवार की हर यात्रा में कांग्रेसियों की मजबूरी – शिवनारायण पाण्डेय, बोले: झूठा नैरेटिव चलाकर छत्तीसगढ़ को अराजकता की ओर धकेल रही कांग्रेस
रायपुर, 19 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने पटना में चल रही इंडी गठबंधन की यात्रा के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि आज देशभर में कांग्रेस वोट चोरी का झूठा नैरेटिव चला रही है और बिहार की यात्रा से प्रेरणा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में भी यही झूठा नैरेटिव चलाकर प्रदेश को भ्रमित और अशांत करके अराजकता फैलाने में जुट गए हैं। श्री पाण्डेय ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में…
Read Moreबस्तर ओलंपिक में भ्रष्टाचार का आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले– ट्रैक सूट खरीदी में हुआ बड़ा घोटाला, 717 सड़कों के दावे पर भी उठाए सवाल
रायपुर/19 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बाते कर रहे थे उसी बस्तर औलंपिक में ट्रेक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 4500 ट्रैक सूट खरीदी के लिये निविदा बुलाया गया, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. से जुड़ी थी। सभी पांचो कंपनियां एक ही ट्रैक सूट मॉडल (आर्टिकल कोड 459 ।) के लिये बोली लगाया। इसमें…
Read More