गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में  ₹2,223 करोड़ लागत की गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए…

Read More

माता दुर्गा के समक्ष जशपुर की खुशहाली की विशेष प्रार्थना — एसएससी शशि मोहन सिंह और उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह ने की शिक्षा, शांति व समृद्धि की कामना

दुर्गा पूजा दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया जशपुर, 1 अक्टूबर 2025 : दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर एसएससी शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ जशपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की खुशहाली, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। दुर्गा पूजा दौरान दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मुलाकात और…

Read More

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का हंटर — 12 वाहन जब्त, पुलिस के सुपुर्द, अवैध परिवहन पर दर्ज हुए प्रकरण

जगदलपुर, 29 सितम्बर 2025/ कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा फरसागुड़ा, बडांजी, कोड़ेनार, जगदलपुर, कुम्हरावण्ड, मारेंगा, छापरभानपुरी, टेकामेटा, पल्ली क्षेत्र में चुना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते हुए बारह वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा ने बताया कि खनिज विभाग की जांच दल ने कार्यवाही करते हुए 09 टिप्पर, 02 हाईवा और 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया साथ ही अवैध परिवहन करते हुए पाए…

Read More

जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार

जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563…

Read More

जशपुर से उठी राष्ट्रप्रगति की लौ! मोदी जन्म दिवस पर कौशल्या साय ने किया पौधारोपण, शाम को भव्य दीप प्रज्वलन से आलोकित होगा कुनकुरी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर जशपुर में ऐतिहासिक आयोजन – कौशल्या साय का पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र एकता का संदेश जशपुर, 17 सितंबर 2025 : आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने प्रातः 9 बजे बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार…

Read More

यात्रियों को मिलेगा चमचमाता स्टेशन और शुद्ध पानी – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मेगा स्वच्छता ड्राइव

बिलासपुर, 09 सितम्बर 2025 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों एवं पटरियों में बेहतर साफ-सफाई तथा अपशिष्ट कचरे के उचित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत…

Read More

पत्थलगांव के सुभाष मिंज बने सौर ऊर्जा के प्रेरक उदाहरण — प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से हर महीने बिजली बिल में दर्जनों यूनिट की बचत, पूरे परिवार को मिली आर्थिक मजबूती

जशपुर, 08 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है। जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी श्री सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट…

Read More

हिमालय की ओर रवाना हुई जशपुर की जनजातीय पर्वतारोहण टीम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विज़न से जुड़ा ऐतिहासिक कदम

जशपुर, 8 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के पर्वतारोहण इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। जशपुर जिले के पाँच जनजातीय युवा पर्वतारोही हिमाचल प्रदेश स्थित दुहंगन ग्लेशियर क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। यह 18 दिवसीय उच्च हिमालयी प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभियान न केवल रोमांच और साहस की परीक्षा है, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विज़न का भी हिस्सा है – जिसमें उन्होंने जनजातीय युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। जशपुर की मिट्टी से निकलकर हिमालय की…

Read More

75,000 पौधारोपण कर छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने रचा कीर्तिमान : ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान में लक्ष्य से आगे, 12 विद्युत कर्मचारियों को मिला पुरस्कार.

75,000 वृक्षारोपण के लिए 12 विद्युतकर्मी हुए पुरस्कृत. रायपुर.19 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव (IAS) के आह्वान पर शुरू हुए ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान के तहत कर्मचारियों ने 50,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 75,000 पौधे लगाकर और वितरित कर नया कीर्तिमान बनाया। इस अद्वितीय योगदान के लिए राज्य, क्षेत्रीय और व्यक्तिगत स्तर पर कुल 12 विद्युतकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पौधों का रोपण और वितरण निःशुल्क किया गया, जिससे यह अभियान…

Read More

जशपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस में किया सिंदूरी के पौधे का रोपण

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत किया पौधारोपण जशपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत सिंदूरी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सीता अशोक, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत ने गुलमोहर, कलेक्टर रोहित व्यास ने नागकेशरी के पौधे का रोपण किया। इसके माध्यम से सभी ने लोगों…

Read More