मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सिंगीबहार-अबीरा, जमनी-दुलदुला और पालेपखना-पंडरीपानी सड़कों का सुढृढ़ीकरण कार्य जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति जशपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इसी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में हुए शामिल, कहा- ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं

रायपुर 5 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  राजधानी रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आधारभूत/उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी है। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो एक व्यक्ति भी पूरे…

Read More

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक आयोजित : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन – बोगस पंजीयन व फर्जी बिलों पर सख्त कार्रवाई के दिए सुझाव

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जीएसटी कलेक्शन के संदर्भ में राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रियाओं ने दिए  सकारात्मक परिणाम – वित्त मंत्री श्री चौधरी रायपुर 4 जुलाई 2025/ देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के अनुभव साझा किए और बोगस व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई, पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के…

Read More

DAP की किल्लत पर CM का भरोसा: ‘चिंता मत करें किसान भाइयों’, छत्तीसगढ़ में अब NPK-SSP से होगी खेतों की भरपाई, लक्ष्य पहुंचा 17.18 लाख मीट्रिक टन

चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य   रायपुर, 03 जुलाई 2025/ देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक में कैप्टन अभिमन्यु की माताजी स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Read More

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री जोशी से सौजन्य मुलाकात, राज्य हित में नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता मुद्दों पर विमर्श

रायपुर 24 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

Read More

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 24 जून 2025/ उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था,…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने दिखाई संवेदनशीलता : “अब मैं सुन सकती हूं!”- बुंदा लकड़ा को मिला श्रवण यंत्र, बुंदा लकड़ा को लौटाई सुनने की शक्ति, मुख्यमंत्री की पहल ने बदली ज़िंदगी.

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर श्रवण दोष से पीड़ित बुंदा लकड़ा को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र.  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद. जशपुर. 24 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंदों की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में श्रवण दोष से पीड़ित ग्राम पाकरगांव की बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान कर एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल की गई। इस सहायता से बुंदा लकड़ा के जीवन में न…

Read More

काशी के कोतवाल काल भैरव के दरबार में सीएम विष्णुदेव साय की आराधना, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना

रायपुर 24 जून 2025 / देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, कहा – सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है गौरवान्वित

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में सेन समाज भवन विस्तार हेतु 10 लाख व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की जशपुर, 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी के महुआटोली में सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाई समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अखिल सेन जो इस…

Read More