सिविल अस्पताल पत्थलगांव में जल्द प्रारंभ होगी डायलिसिस की सुविधा, राज्य को भेजा जा चुका है प्रस्ताव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समाचार पत्र दिनांक 25 अगस्त 2023 में प्रकाशित लाखों की डायलिसिस मशीन हो रही कबाड के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आम जनता के मांग अनुसार भेंट मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन हेतु सिविल अस्पताल पत्थलगांव के लिए डायलिसिस यूनिट की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 बिस्तरीय डायलिसिस मशीन हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डायलिसिस मशीन का सेटअप एवं संचालन राष्ट्रीय…

Read More

महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल, पोषण सहित  अच्छी प्रथाओं के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना है। जिसकी शुरूआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में किया गया। प्रथम चरण में इसे देश के 100 जिलों में लागू किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ व बीजापुर जिला भी शामिल थे। वर्तमान में यह योजना छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में लागू की गई है। महिला एवं बाल विकास…

Read More

श्रम विभाग द्वारा रणजीता स्टेडियम जशपुर में किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, पंजीकृत श्रमिकों को दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में आज श्रम विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमपदाधिकारी श्री जी.डी.प्रसाद सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पंजीकृत श्रमिकगण उपस्थित थे। श्रमपदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया और सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले बोट दो संदेश के साथ पंजीकृत श्रमिकों को मतदान करने…

Read More

राज्य स्तरीय उडन दस्ता दल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव और बगीचा के विभिन्न कृषि केन्द्रों का किया निरीक्षण: कीटनाशक दवा का स्टॉक पंजी व बिल बुक संधारण नहीं पर दिया नोटिस

थोक विक्रेता के स्रोत प्रमाण-पत्र की वैधता समाप्त होने पर रसायनिक खाद का विक्रय पर लगाया प्रतिबंध कृषि केन्द्रों को वैध स्रोत प्रमाण-पत्र जोडने के बाद ही विक्रय करने हेतु किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के पत्थलगांव एवं बगीचा विकासखण्ड के विभिन्न कृषि केन्द्रों में राज्य स्तरीय उडन दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर के उप संचालक कृृषि उमेश सिंह तोमर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगावं राकेश कुमार पैकरा, उर्वरक निरीक्षक जेम्स लकड़ा, जी.एस.ठाकुर, पत्थलगांव के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी…

Read More

सरस्वती सायकल योजना : सेन्द्रीमुण्डा स्कूल में जनपद उपाध्यक्ष सेराज़ खान ने छात्राओं में वितरित किया सायकल, छात्राओं का स्कूल आना जाना हुआ आसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रीमुण्डा की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत कुनकुरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सेराज खान ने छात्राओं को साईकिल वितरण किया। उपाध्यक्ष सेराज खान ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा…

Read More

राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले को मिला 4 स्वर्ण पदक: कलेक्टर ने ताईक्वांडो विधा में नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई

असम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के 4 ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर जशपुर को गौरवान्वित करते हुए रायपुर में 18 से 20 अगस्त 2023 तक आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जिले के नाम किया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जशपुर जिले में ताईक्वांडो विधा में बच्चें बहुत अच्छा प्रदर्शन कर जिले को राज्य सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित कर रहे है। सीनियर नेशनल…

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 560.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 586.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 अगस्त तक औसत वर्षा 742.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 26.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 681.7 मिमी, मनोरा में 623.4 मिमी, कुनकुरी में 759.0 मिमी, दुलदुला में 686.1 मिमी, फरसाबहार में 309.4 मिमी, बगीचा में 602.2 मिमी, कांसाबेल में 329.7 मिमी, पत्थलगॉव में 539.3 मिमी…

Read More

यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जशपुर में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 27 के स्थान पर 26 अगस्त को

27 अगस्त को महिला पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा होने के कारण तिथि में किया गया है संशोधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर सर्वसंबंधित विभाग एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2023 को कलेक्टोरेट जशपुर के मंत्राणा कक्ष में 12.00 बजे रखा गया था। किन्तु उक्त तिथि 27 अगस्त को व्यापम द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा होने से कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तिथि में संशोधित कर 26 अगस्त…

Read More

स्वास्थ्य विभाग जशपुर के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. का सेवा हुई समाप्त

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कार्यो में लापरवाही, अनियमिता, उदासीनता, निर्देशों की अवहेलना तथा दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यालय के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. राजकिशोर सिंह खड़ग का सेवा समाप्त किया है। श्री खड़ग के द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का पालन नहीं करने, अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए अधिकारी-कर्मचारियों पर दोषारोपण करने का दोषा पाये जाने के साथ ही विभागीय कार्यो में व्यापक लापरवाही एवं कदाचरण की पुष्टि…

Read More

एसडीएम पत्थलगांव ने बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण : मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज कांसाबेल तहसील के ग्राम बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, भवन की स्थिति, सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरा कांसाबेल के तहसीलदार, बीईओ और एबीओ उपस्थित थे। एसडीएम पत्थलगांव सुश्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान ग्राम बटईकेला के मतदान केन्द्र क्रमांक 23, 24, 25, 26, कांसाबेल के मतदान केंद्र क्रमांक 84, 85, 86, 87, पोंगरो के मतदान केंद्र क्रमांक 93,…

Read More