15 कोल खदानों के लिए लाखों पेड़ घने क्षेत्रों के काटे जायेंगे रायपुर : मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने एक बार फिर से कोयला खदानों की नीलामी शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार ने निजी कमर्शियल यूज के लिए कोयला खदानों की खुली नीलामी के लिए सूचना जारी की है, जिसके तहत 29 नवंबर के बीच इलेक्ट्रिक ऑक्शन किया जायेगा। केंद्र सरकार देश में जिन 41 खदानों की…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPolitics
एसआईआर में दस्तावेज़ जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाए — प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की चुनाव आयोग से मांग
रायपुर : चुनाव आयोग 12 राज्यों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू कर चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस काम में के द्वारा दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के लिए मतदाता को दी जा रही। समय सीमा 1 माह अपर्याप्त है। वर्तमान में राज्य में धान कटाई का समय चल रहा उसके बाद धान बेचने किसानों को सोसायटी में जाना पड़ता है, अतः यह समय बढ़ाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य जहां चुनाव में पर्याप्त 3 साल का समय है, वहां यह जल्द…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की सौजन्य मुलाकात, जनजातीय विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा आयोजन — सीएम साय ने किया जनजातीय गौरव का आह्वान, नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती कार्यशाला संपन्न जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – सीएम साय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाने कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजाति समुदाय के सम्मान में 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की…
Read Moreराज्योत्सव से पहले कांग्रेस का हमला : कांग्रेस का मोदी जी से सीधा सवाल, छत्तीसगढ़ की जनता के 21 सवाल का जवाब दो, पीएम साहब ! मोदी की गारंटी हुई फेल ?
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी जी से राज्य की जनता की ओर से पूछे 21 सवाल. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के पूर्व, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता की ओर उनसे सवाल पूछ रही है। हमें उम्मीद है लोकतंत्र में सवाल पूछने से जनता के, विपक्ष के अधिकारों का सम्मान होगा और मोदी जी ओर से इन सवालों का जवाब आएगा। 1. मोदी जी, 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के…
Read Moreमेकाहारा में मुफ्त जांच की घोषणा पर कांग्रेस का हमला — सुरेंद्र वर्मा बोले, पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हो सभी जांच निःशुल्क
कांग्रेस के विरोध के बाद अंततः मुफ्त जांच के लिये मजबूर हुयी, उसमें भी भेदभाव कर रही है सरकार रायपुर : कांग्रेस के विरोध के बाद मेकाहारा में सिटी स्कैन और एमआरआई के निःशुल्क जांच की घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि विगत 1 महिने से जांच और इलाज बंद रखने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री को सुध आयी है। अभी केवल घोषणा तक सिमित है, अभी तक निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू नहीं हुआ है। सभी बेसिक जांच एक्सरे,…
Read Moreमहासमुंद में अवैध शराब से तीन मौतें, कांग्रेस ने ठहराया भाजपा सरकार को जिम्मेदार – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, प्रदेश बना शराब कोचियों का गढ़
रायपुर : महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध शराब के कारण एक महीने में तीन लोगों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध तरीके से बनाये जा रहे कच्ची शराब के पीने से एक महीने के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। इसके पहले जांजगीर चांपा जिला के करहि गांव में अवैध शराब पीने से दो लोगो की मौत हुई इसके पहले तीन लोगों की मौत हुई थी…
Read Moreदीपक बैज की मांग — मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता व ईमानदारी सुनिश्चित करे चुनाव आयोग, हर मतदाता तक पहुँचे बीएलओ
रायपुर : चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एस आई आर की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि आयोग यह सुनिश्चित करे कि एस आई आर के काम में पारदर्शिता और ईमानदारी हो। पहले निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना चाहिए और किसी भी संशोधन से पहले सभी दलों के बीएलए से चर्चा करनी चाहिए, इसके बिना किसी भी नागरिक से…
Read Moreदीपक बैज के बयान पर भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू का पलटवार – राज्योत्सव जनता की भावना से जुड़ा उत्सव, कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
रायपुर : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि पीसीसी के प्रमुख दीपक बैज को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए जिससे यहां की जन भावनाओं का अपमान हो। यह उत्सव लोक उत्सव है और जनता का जुड़ाव इस उत्सव से जुड़ा हुआ है। श्रध्देय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें अपने सपनों का एक अलग भौगोलिक प्रदेश दिया। इस राज्य के उत्थान के लिए भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार व वर्तमान में विष्णुदेव साय की नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही…
Read More“नक्सलियों से भाईचारा निभा रही थी कांग्रेस सरकार” — भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले, अब साय सरकार से डरकर दे रही बेबुनियाद बयानबाजी
भाजपा का सवाल : बघेल और बैज पहले यह बताएँ कि कांग्रेस शासनकाल में कितने नक्सलियों को ढेर किया गया और कितने नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया? प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने याद दिलाया : नक्सलियों की धमकी से दुबकी बैठी भूपेश बघेल की सरकार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार तक उनके गांवों में नहीं करा पाई थी रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि नक्सलियों के खात्मे का भाजपा सरकार का संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
Read More