रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर…
Read MoreTag: #विष्णुदेवसाय
जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में…
Read Moreजशपुर में बिजली क्रांति: 21 माह में 102 ट्रांसफार्मर, अब नहीं होगा अंधेरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल से गांवों में फैला उजाला
ग्रामीण इलाकों में बिजली की बड़ी सौगात: जशपुर को 400 केव्ही उपकेंद्र और दर्जन भर सब-स्टेशन की मंजूरी अंधेरे की समस्या से मुक्त हो कर विकास की उजाले की ओर बढ़े कदम जशपुर, 07 सितंबर 2025 : ट्रांसफार्मर की कमी जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था की सबसे बड़ी समस्या थी।गांव में ट्रांसफार्मर बिगड़ जाने से उसे बदलना मुश्किल हो जाया करता था।खासकर ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर ना लगने लो वोल्टेज की समस्या की शिकायते भी मिल रही थी। इस समस्या से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read Moreवरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शोक संदेश: कहा- समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण
रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…
Read Moreकिसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय ne खरसिया में किया रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण खरसिया में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की घोषणा रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी…
Read Moreसरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री…
Read Moreजुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता – कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा. जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरूडांड़ हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने…
Read Moreजीएसटी दरों में बड़ी कटौती से आमजन और व्यापार को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री साय ने सराहा पीएम मोदी का फैसला, जताया आभार
रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक…
Read More“दीपक बैज को खुद ही राजनीतिक आपदा से राहत चाहिए” – केदार कश्यप का बड़ा हमला
रायपुर, 4 सितंबर 2025 : प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी के चीफ दीपक बैज बस्तर में आए प्राकृतिक आपदा को लेकर बेवजह सियासत कर रहे हैं। उन्हें यह भी पता है वह खुद ही अपने पार्टी के भीतर राजनीतिक आपदा में फंसे हुए है। जिससे उन्हें राहत नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर में आए प्राकृतिक आपदा और बचाव लेकर बेहद ही संवेदनशील है। वे बस्तर के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा स्वयं करते हुए वहां पर तुरंत ही आवश्यक मदद…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री…
Read More