विधानसभा चुनाव : जशपुर विधानसभा में अंतिम 24 वें राउण्ड के बाद भाजपा के पक्ष में रहा परिणाम, रायमुनी भगत ने जशपुर में खिलाया कमल……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 जशपुर में सम्पन्न हुई मतगणना के अंतिम 24 वें राउण्ड में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रायमुनी भगत को 88 हजार 420 मत प्राप्त हुए है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विनय भगत को 70 हजार 671 मत प्राप्त हुए है। 24 वें राउण्ड की सम्पन्न हुई मतगणना के उपरांत भाजपा उम्मीदवार रायमुनी भगत 17 हजार 749 मतों से बढ़त प्राप्त करने में सफल हुई। जशपुर विधानसभा सीट के लिये मतगणना के सम्पन्न हुए 24…

Read More

कुनकुरी विधानसभा चुनाव बड़ी ख़बर : 20 वें राउण्ड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय नें 25 हजार से अधिक मतों से बनाई बढ़त….भाजपाईयों में जश्न का माहौल…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत जिले की सबसे हॉट सीट कुनकुरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने मतगणना के 20 वें राउण्ड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज से 25 हजार 7 सौ 87 मतों से बढ़त बनाकर इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है। प्रारंभिक चरण से ही मतगणना में परिणाम का रूझान भाजपा के पक्ष में दिखने लगा था। मतगणना में प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ भाजपा प्रत्याशी को मिलने वाली बढ़त निरंतर बढ़ती रही और अंततः…

Read More

जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव तीनों विधानसभा क्षेत्र की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव के मतगणना कार्य चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना स्थल शासकीय मॉडल स्कूल डोडकाचौरा जशपुर में प्रातः 8.00 बजे से प्रारंभ हो गया है। प्रथम चक्र में डाक मत पत्र की गणना की जा रही है इसके पश्चात आधे घंटे के बाद 8.30 बजे ईवीएम मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहाँ 350 से अधिक जवान तैनात…

Read More

कुनकुरी विधानसभा सीट पर वोट कटुवा उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की टीकी है उम्मीदें…

त्रिकोणीय संघर्ष बनाने की कोशिश कितनी होगी सफल, भविष्य के गर्त में जनाधार विहीन अनाम पार्टियां एवं निर्दलीय प्रत्याशी केवल वोट कटुवा की भूमिका में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में हॉट सीट कुनकुरी में परम्परागत प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल भाजपा एवं कांग्रेस के बीच हमेशा की तरह सीधा मुकाबला है। पिछले चुनाव में लगभग 4 हजार वोटो के अल्प अंतर से हुई कांग्रेस की जीत से उबरने के लिये भाजपा ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ पूरा जोर लगा दिया है। 17 नवम्बर को सम्पन्न हुए चुनाव…

Read More

सिंगापुर से जशपुर आकर शहर के अंशुमान गुप्ता ने किया मतदान, मतदान के लिए वापस जाने का प्रोग्राम किया कैंसिल

युवा वोटर अंशुमान का देखिए जुनून, रहते है विदेश में, आए थे दिवाली की छुट्टियां मनाने जशपुर, 17 नवंबर को जाना था वापस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जशपुर विधानसभा में आज अपनी 94 वर्ष की दादी शांति देवी के साथ सिंगापुर में रहने वाले अंशुमन गुप्ता ने अपने मताधिकार का उपयोग करने स्वामी आत्मानंद बूथ क्रमांक 253 पहुंचे और वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपने मताधिकार का…

Read More

जशपुर : आदर्श मतदान केन्द्र बने आकर्षण के केन्द्र, मतदाताओं को आकर्षित करने में हुए सफल

तीन-तीन मतदान केन्द्रों को दिव्यांग कर्मी कर रहे हैं संचालित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् जिले के प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए 5-5 आदर्श मतदान केन्द्र आकर्षण के केन्द्र बने है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से बने ये मतदान केन्द्र आकर्षक साज-सज्जा व चित्रण किया गया है। सुबह 8 बजे से ही मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। जिले के विधानसभा जशपुर में प्राथमिक शाला भवन सन्ना-1, माध्यमिक शाला भवन मनोरा कक्ष क्र-02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर मा.शा.उत्तर कक्ष,…

Read More

जशपुर जिले में मतदान का अनोखा प्रकरण : मामा ने भांजी के विधानसभा क्षेत्र में तो भांजी ने मामा के विधानसभा क्षेत्र में किया अपने मताधिकार का प्रयोग……पढ़े दिलचस्प चुनावी ख़बर…..

विधानसभा चुनाव में कुनकुरी एवं पत्थलगांव के भाजपा प्रत्याशियों ने एक दुसरे की विधानसभा में स्थित अपने गृह ग्राम में किया अपने मतदाधिकार का प्रयोग मतदाताओं से अपने मतदाधिकार के प्रयोग से लोकतंत्र के पर्व में सहभागी होने किया आव्हान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आज सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में मतदान से जुड़ा एक रोचक प्रसंग सामने आया है। जशपुर जिले की कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय एवं सांसद श्रीमती गोमती साय ने एक दुसरे की विधानसभा में जाकर अपना मतदान…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ. मित्तल ने लाईन लगाकर किया मतदान, मतदान केन्द्र के सेल्फी जोन में ली सेल्फी, मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने किया मतदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर निर्वाचन तिहार के दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने मतदान केंद्र स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय पहुंच कर मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मतदान के लिए लगे मतदाताओं के साथ लाईन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदाताओं एवं सुरक्षा कर्मियों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. मित्तल ने मतदान पश्चात् सेल्फी जोन में सेल्फी भी खिंचवाई। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क कर उनसे जानकारी ली और…

Read More

जशपुर जिले के बुजूर्ग मतदाताओं को मतदान करने दी जा रही है विशेष सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में मतदान करने हेतु बुजूर्ग मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जा रही है। जनपद पंचायत बगीचा से एक तस्वीर आ रही है। जहॉ बुजूर्ग महिला का मतदान केन्द्र से आवास दूर होने की वजह से ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई। बुजूर्ग महिला को चलने में कठिनाई होती है इस लिए वाहन से मतदान केन्द्र तक जाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई।  

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 जशपुर : महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक, संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने पहुंच रही है महिलाओं की भीड़, 11 बजे तक जिले में 20 प्रतिशत से ज्यादा रहा मतदान का प्रतिशत

मतदान का प्रतिशत (11 बजे तक की स्थिति ) जशपुर विधानसभा 23.03 प्रतिशत, कुनकुरी विधानसभा 25.27 प्रतिशत, पत्थलगांव विधानसभा 21.08 प्रतिशत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटो में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। इनमें मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं है। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए आ रही है।  …

Read More