जशपुर वनमंडल का बड़ा कदम: अवैध खेती वाले वन क्षेत्र में रोपे जाएंगे पौधे, ग्रामीणों की मांग हुई स्वीकार

जशपुर, 30 साइबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जोकारी (तावनपानी) में एक व्यक्ति द्वारा कटाई-सफाई कर खेती किए गए वन क्षेत्र में ग्रामीणों के मांग अनुसार उक्त स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किये जाने की सहमति विभाग द्वारा जताई गई है। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी सन्ना द्वारा ग्राम जोकारी (तावनपानी) नामक स्थान पर वन अमला एवं पंचगण के साथ उपस्थित होकर मौका परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि श्री शंकर यादव वल्द साधुचरन साकिन-नन्हेसर (जोकारी)…

Read More

जशपुर वनमंडल में मनाया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : 34,000 पौधों का किया गया रोपण, चलाया विशेष सफाई अभियान

जशपुर, 30 सितम्बर 2025/ भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंशानुरूप पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जशपुर वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वनमंडल के अंतर्गत 34,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही वनमंडल एवं परिक्षेत्र स्तरीय कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग परिक्षेत्रों में परंपरागत वैद्यों के साथ…

Read More

सारंगढ़ में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, सीएम साय समेत नेताओं ने थामा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी के नाम पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आए अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव,  जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, अनुराग सिंहदेव सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित डीएफओ उपस्थित थे।

Read More

सुकमा में गूँजा शांति और विश्वास का संदेश : रक्षाबंधन पर सुकमा में हुआ ऐतिहासिक पल, जब माओवादी बहनों ने उपमुख्यमंत्री को बनाया भाई, नक्सली बहनों ने बांधी उपमुख्यमंत्री को राखी.

नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राखी बँधवाकर किया अपना वादा पूरा. आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बँधवाकर दिया भाईचारे, विश्वास और शांति का संदेश. रायपुर. 9 अगस्त 2025 : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और बस्तर फाइटर दीदियों से राखी बंधवाकर शांति, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया। इस पहल ने न केवल त्योहार की गरिमा बढ़ाई,…

Read More

नारायणपुर में भव्य वृक्षारोपण : विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों के सम्मान में रोपे गए पौधे, शहीदों की स्मृति और हरियाली का संगम, पोदला उरस्कना कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब.

“पोदला उरस्कना” कार्यक्रम के अंतर्गत एसटीएफ हब, शांति नगर में वृक्षारोपण, विश्व आदिवासी दिवस पर हरियाली का संकल्प, एक पेड़ शहीदों के नाम. नारायणपुर. 09 अगस्त 2025  : नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर “पोदला उरस्कना” कार्यक्रम के तहत एसटीएफ हब, शांति नगर में भव्य वृक्षारोपण आयोजन हुआ। “एक पेड़ शहीदों के नाम” पहल के तहत अतिथियों, अधिकारियों और नागरिकों ने शहीदों की स्मृति में पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि शहीदों के प्रति गहरी…

Read More

गुढ़ियारी में पर्यावरण की अलख : रायपुर में वृक्षारोपण महाअभियान शुरू, पॉवर कंपनी लगाएगी 50 हजार से अधिक पौधे, पॉवर कंपनी ने 1951 के पुराने कैंपस में रचा हरियाली इतिहास.

गुढ़ियारी कैंपस को हराभरा बनाने पॉवर कंपनी ने लगाए पौधे, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए जाएंगे लक्ष्य से अधिक पौधे. प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया वृक्षारोपण रायपुर. 23 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत प्रदेश भर में 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित सबसे पुराने बिजली कैंपस में प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी माता है और उसकी रक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में लगाया गुलमोहर का पौधा, नवीन विधानसभा परिसर में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण

रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पंडरापाठ के पीएम जनमन योजना के लाभान्वित हितग्राही बुचू राम के भवन का अवलोकन किया, बिजली और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

बुचूराम अपना खुद का मकान पाकर खुश जशपुर 5 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकास खंड के ग्राम पंडरापाठ में पीएम जनमन योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही बुचूराम के प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन का अवलोकन किया‌ और हितग्राहियों से अन्य योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बुचूराम के भवन में पानी , बिजली और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हितग्राही बुचूराम अपना खुद का मकान पाकर बहुत खुश दिखे उन्होंने कहा कि पहले कच्चा मकान में परिवार के साथ रहने…

Read More

जंगलों में आग, पानी की कमी और प्लास्टिक का जहर! जशपुर प्रशासन ने दिखाया उपाय—हर घर लगाए 10 पेड़, बोले अधिकारी

प्रकृति का संरक्षण सब अपनी जिम्मेदारी मानकर चले, वनों को आग से बचाएंः विधायक श्रीमती रायमुनी भगत पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई जशपुर, 05 जून 2025/ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर विधायक एवं अधिकारियों ने पलास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को इंगित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। इस दौरान प्लास्टिक…

Read More