पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ. प्रदेश भर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए पूरे प्रदेश में 50,000 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने रायपुर स्थित डंगनिया मुख्यालय परिसर में औषधीय पौधे ‘लौंग’ का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कैंसर पर प्रहार की पहल : कर्मियों के लिए अनूठी पहल, थर्मल स्कैनिंग से लेकर मेमोग्राफी तक की गई जांच, कैंसर को मात देने जुटी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी, बालको विशेषज्ञों की टीम ने की जांच, 5 संदिग्ध मरीजों को दिया गया अस्पताल में इलाज का परामर्श.
विद्युत कर्मियों के लिए निशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रायपुर के डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में विद्युत कर्मियों के लिए नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 118 कर्मियों (91 महिलाएं व 27 पुरुष) ने भाग लिया। बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञों की टीम ने मेमोग्राफी, पैप स्मीयर, थर्मल स्कैनिंग सहित अनेक आधुनिक जांच विधियों…
Read Moreसंकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जिस स्कूल में पढ़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वहीं मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, दिया गया शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश, बगिया स्कूल में साइकिल, गणवेश और पौधारोपण से गूंजा शिक्षा पर्व, कौशल्या साय बोलीं – ‘हर बच्चा पढ़े, यही सरकार का संकल्प’.
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – श्रीमती कौशल्या साय शा.उ.मा.वि. बगिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस विद्यालय में कर चुके हैं अध्ययन. जशपुर. 12 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगिया में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री…
Read Moreनशे का नेटवर्क ध्वस्त : नशीली इंजेक्शन तस्करी करते दो युवक पकड़े गए, 80 इंजेक्शन सहित मोटर साइकिल जब्त, सूरजपुर में DIG के निर्देश पर तस्करों के विरूद्ध NDPS एक्ट में कड़ी कार्रवाई.
नशीली इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर जिले में नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत बसदेई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जूर में घेराबंदी कर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 80 नशीली इंजेक्शन जब्त की गईं। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस…
Read Moreनशे के खिलाफ जनक्रांति : ‘जिंदगी से नाता जोड़ो, नशे से नाता तोड़ो, सूरजपुर में 8322 नागरिकों ने ली ई-शपथ, पुलिस बनी नशा मुक्ति की प्रेरणा, DIG-SSP ने जागरूकता फैलाने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित.
सूरजपुर पुलिस ने ‘जिन्दगी को हाँ और नशे को ना’ कहने 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) कराया डाउनलोड. नशे से बचाव व जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए गए सम्मानित. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12 से 26 जून 2025 तक चलाए गए अभियान में 8322 नागरिकों ने “जिंदगी को हाँ और नशे को ना” कहते हुए ई-प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र डाउनलोड किया। स्कूलों,…
Read Moreशादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला, परिवार को भी पीटा : रायगढ़ के गांधीनगर में गैंग की गुंडागर्दी, लूटपाट, मारपीट, धमकी में सम्मिलित दो विधि से संघर्षरत किशोर सहित छह आरोपी गिरफ्तार, डंडा जब्त, बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज.
जूटमिल पुलिस ने गांधीनगर में मारपीट करने वाले दो विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित छः आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलवा में भेजा रिमांड पर. आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 119(1), 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 241/2026 में अपराध पंजीबद्ध किया गया. रायगढ़. 11 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के गांधीनगर जूटमिल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे युवक और उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है। जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
Read More800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.
आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा. रायगढ़. 12 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को आज एक नई पहचान तब मिली, जब बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं फायरिंग रेंज पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बताते हुए 800 से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की। यह पहल केवल हरियाली नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी बन…
Read More“ई-साक्ष्य, फॉरेंसिक और क्राइम मैक्स से बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर” – रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद बोले आईजी संजीव शुक्ला, कर्तव्यनिष्ठों को सम्मान, लापरवाहों पर कार्रवाई, आईजी ने दिया सख्त संदेश, रायगढ़ पुलिस बैठक में गूंजा सुधार का मंत्र.
नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर दिया विशेष जोर. कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत करने एवं लापरवाही बरतने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश. रायगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा अभियान और सामुदायिक पुलिसिंग प्रयासों की प्रशंसा की गई. रायगढ़. 11 जुलाई 2025 : बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने आज रायगढ़ जिला पुलिस कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, बेसिक पुलिसिंग की मजबूती, और सीसीटीवी अभियान जैसे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि…
Read More“गांव में अब बैंक, अस्पताल और शासन – सब कुछ एक छत के नीचे !” सीएससी की सराहना करते बोले उपमुख्यमंत्री, सीएससी बना गांवों की रीढ़, करोड़ों का लेनदेन, योजनाओं की आसान पहुँच और डिजिटल क्रांति की मजबूत नींव.
सीएससी संचालक कोई सामान्य व्यवसाय नहीं कर रहे हैं, बल्कि गांव के लोगों की सेवा कर रहे – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर. 11 जुलाई 2025 : राजधानी रायपुर में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सीएससी को ग्रामीण भारत की डिजिटल क्रांति का सजीव रूप बताया। उन्होंने कहा कि सीएससी संचालक केवल सेवाएं नहीं दे रहे, बल्कि गांव-गांव में जनसेवा की मिसाल बन रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थायी सीएससी सेंटर…
Read Moreशाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.
सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…
Read More