बिलासपुर : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हथियार जब्त कर प्रस्तुत किया गया न्यायालय में.

आरोपी को विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे से किया गया गिरफ्तार. नाम आरोपी – नीरज ताम्बे पिता राजू ताम्बे उम्र 29 वर्ष सा. विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर. 08 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07 मार्च 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर तलवार को लहरा कर लोगों को डरा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन के कॉफी टेबल बुक सोल ऑफ द सॉयल का किया विमोचन : कहा- सोल ऑफ द सॉयल छत्तीसगढ़ में जीवन की लय को सहेजने का एक सुंदर प्रयास

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के स्मृतियों पर आधारित है कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” रायपुर 08 मार्च 2025// हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने से न केवल वर्तमान पीढ़ी  ज्ञानवान बनेगी बल्कि, आने वाली पीढ़ी भी गौरवान्वित होगी। सोल ऑफ द सॉयल छत्तीसगढ़ में जीवन की लय को सहेजने का एक सुंदर प्रयास है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बातें आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक…

Read More

प्रेम के नाम पर धोखा ! शादी का वादा कर 6 साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी सरगुजा पुलिस के शिकंजे में, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में अपराध क्रमांक 02/25 धारा 64, 351(3) बी.एन.एस., 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. अंबिकापुर. 08 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 03 मार्च 2025 को महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया का जान-पहचान वर्ष 2018…

Read More

मौली दाई मंदिर की चोरी का पर्दाफाश : जांजगीर पुलिस ने तीन  घंटे में पकड़ा आरोपी, ₹1.91 लाख के जेवर व सामान बरामद, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मौली दाई मंदिर में चोरी गई सोने की कंठी माला, मंगल-सूत्र, चांदी का छत्र, चक्र, मुकुट, दो नग मंगलसूत्र, द्वार एवं टीवी, समस्त सामान बरामद,जुमला कीमत 1 लाख 91 हजार रुपये. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 188/25 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर नाम आरोपी गौरीशंकर कश्यप पिता स्व. सुमन कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 पचेड़ा हा.मु. वार्ड क्रमांक 19 विद्या भारती स्कुल के पीछे सुकलीभाठा जांजगीर. जांजगीर-चाम्पा. 08 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से…

Read More

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम : महिला पुलिसकर्मियों को महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र, पुष्प गुच्छ और पौधा देकर किया गया सम्मानित.

महिला पुलिसकर्मियों की निष्ठा को सलाम ! रायगढ़ पुलिस ने महिला दिवस पर किया सम्मानित, एसपी बोले – ‘हर चुनौती के लिए तैयार’ गर्भवती अवस्था में भी निभाई ड्यूटी ! रायगढ़ महिला पुलिसकर्मियों के साहस को SP ने किया सम्मानित. रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में महिला दिवस पर सम्मान समारोह, एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों की निष्ठा को सराहा. रायगढ़.  08 मार्च 2025 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की…

Read More

कुनकुरी में स्वास्थ्य क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ, हर साल होगा आयोजन

शिविर में एम्स रायपुर के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से किया गया है आयोजित जशपुर, 08 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का माँ सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रति…

Read More

दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की अनूठी पहल! होटल हयात रायपुर और गृहणी संस्था ने किया विशेष आयोजन

रायपुर, 8 मार्च 2025/ महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए गृहणी संस्था ने होटल हयात रायपुर के साथ मिलकर दिव्यांग महिलाओं के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण में दिव्यांग महिलाओं ने होटल की गतिविधियों को देखा और समझा , साथ ही वहां के कर्मचारियों से अपने विचार साझा किए। होटल हयात के अधिकारियों ने दिव्यांग महिलाओं के जज्बे की सराहना की और उन्हें आजीविका के स्रोतों एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। विश्व महिला दिवस…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान

जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

Read More

चोरी के बाद पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला : 3.56 लाख के मोबाइल-कैमरा बरामद, चार विधि से संघर्षरत नाबालिग गिरफ्तार, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया पेश.

रात्रि में मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर मोबाईल एवं कैमरा की चोरी करने वाले चार विधि से संघर्षरत अपचारी नाबालिग बालकों को तत्काल संरक्षण में लिया गया, अपचारी बालकों की उम्र क्रमशः 14 वर्ष, 12 वर्ष, 12 वर्ष एवं 13 वर्ष. अपचारी बालकों से चोरी किया हुआ रूपये 3,56,500 /-(तीन लाख छप्पन हजार पांच सौ) का माल कुल 28 नग नया/पुराना मोबाईल, 02 नग कैमरा जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 11/2025 भा.न्या.सं. की धारा 303(2), 331(4) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी जाँच…

Read More