पशुपालकों से अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने जशपुर प्रशासन द्वारा की गई है अपील

नगरपालिका द्वारा आवारा तथा सड़क में घूम रहे पशुओं को कांजी हाऊस में रखा जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका परिषद् जशपुर के द्वारा समस्त पशुपालकों से अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने की अपील की गई है। नगरपालिका अधिकारी ने कहा कि पशुओं के सड़क पर खुला घुमने से यातायात प्रभावित एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसके कारण नगरपालिका परिषद जशपुरनगर द्वारा आवारा तथा सड़क में घूम रहे पशुओं को कांजी हाऊस में रखा जा रहा है। साथ ही पकड़े गये पशु के…

Read More

बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम कुदमुरा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मनरेगा का 20 लाख का तटबंध, 40 दिन में ही बह गया !

लाखों के निर्माण कार्यों से मजदूरों को मिल रही आजीविका या अफसर/ठेकेदार हो रहे मालामाल. प्रकरण की जांच में भ्रष्टाचारी होंगे बेनकाब या दाब जाएगा मामला फ़ाइलों में ?   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी/जशपुर : सरकार अपना चेहरा विकास के अनुरूप जनता तक पहुंचाती है और विशेष कर कुछ ऐसी योजना जो जनता के हित में सरकार जीविकोपार्जन के लिए लागू करती है, वैसी ही एक महत्वपूर्ण योजना महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना है। जिसमें लोग मजदूरी करके अपने लिए जीविका का साधन जूटाते हैं, ऐसी योजना जब पानी…

Read More

जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार, निवासी मृतिका गादो बाई का कुंआ में डूबने से 11 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र दिनदयाल  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

बनखेता प्राथमिक शाला में छत मरम्मत का कार्य हो चुका है पूर्ण, कमरे की मरम्मत एवं सिलिंग प्लास्टर का कार्य प्रगति पर, जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 18 जुलाई 2023 में प्रकाशित समाचार दो दिन काम कर भाग ठेकेदार, निजी मकान के बरामदे में लग रही क्लास के संबंध में प्राथमिक शाला बनखेता संकुल केन्द्र भेलवां से वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन लेकर बीईओ फरसाबहार ने जानकारी देते हुए बताया उक्त संस्था में आर.ई.एस. विभाग के द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। 04 जुलाई 2023 से कार्य प्रारंभ कर शुरूवाती तीन चार दिनों में छत के ऊपर आवश्यकतानुसार ढलाई का कार्य किया गया है एवं सिलिंग का कुछ कार्य किया गया है। इसके…

Read More

72 किसान परिवारों को चाय की खेती से मिला रोजगार : चाय विशेषज्ञ किसानों को दे रहे हैं तकनीकी मार्गदर्शन.

किसानों की लगभग 95 एकड़ निजी भूमि में लगाये जा रहे हैं 3 लाख 58 हजार 500 चाय के पौधे   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जशपुर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की जलवायु, मिट्टी चाय और काफी की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। जिला प्रशासन, स्थानीय किसानों को चाय-काफी के साथ ही साथ फल-फूल, मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अब जिले के किसान धान की खेती के अतिरिक्त मसालों और मौसम के अनुकूल फसल लेने लगे…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने 3 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाली कुनकुरी-गिनाबहार सड़क का किया भूमि पूजन, कहा-सड़क बनाकर हम जनता का दिल जोड़ते हैं.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी से गिनाबाहर को जोड़ने वाली सड़क वर्षों बाद अब बनेगी। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने आज 3 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाली 3.2 किमी लंबी सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा कि विकास हमारा प्रथम उद्देश्य है, जिस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हो उसे भाजपा पिछले 15 वर्षों से बना नहीँ सकी. प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर इसकी स्वीकृति…

Read More

रौतिया समाज ने एनएच 43 पर किया चक्काजाम: अनुसूचित जनजाति सूची में सम्मिलित करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है समाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: नेशनल हाइवे 43 पर ग्राम लोरो में रौतिया समाज द्वारा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अपनी मांग के समर्थन में चक्काजाम आंदोलन करने के लिये हजारो की संख्या में जुट गया है। लोरो घाटी के नीचे सड़क किनारे मैदान में हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई है जो अब सड़क पर उतर चुकी है। एनएच 43 पर यातायाता बाधित होने से दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गई है। प्रशासन भी इस आंदोलन को लेकर सजग है और कानून व्यवस्था बनाने के लिये सभी…

Read More

जशपुर जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे हैं विभिन्न नवाचार : अलग -अलग टीम बनाकर ग्रुप डिस्कशन के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रिसोर्स पर्सन को आमंत्रित कर सेमीनार का आयोजन सप्ताहिक टेस्ट लेकर लगातार छात्रों को प्रतिस्पर्धी वातावरण देने का प्रयास संस्थान में हरेली त्यौहार पर पारंपरिक खेलों का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास(नवाचार) किये जा रहे हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की  प्रति शनिवार सभी छात्रों को अलग-अलग टीमों में बाँट कर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करायी जा रही है जिसमे कर्रेंट अफेयर्स के साथ साथ विभिन्न…

Read More

दशगात्र  में जंगली मशरूम खाने वाले की स्थिति नियंत्रण में – सीएमएचओ जशपुर

बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए तत्काल टीम गठित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना भेजी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो ने बताया कि विगत दिनों 16 जुलाई को विकासखंड के ग्राम चलनी से दशगात्र में आए एक ही परिवार के 15 लोगों की जंगली मशरूम खाने के बाद उल्टी और बेहोशी की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया है। अभी मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा से तत्काल टीम गठित कर…

Read More

जशपुर विधायक ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का शुभारंभ : छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में होंगे रस्सा कस्सी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ ,भंवरा, कबड्डी सहित 16 पारम्परिक खेल

हरेली तिहार और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की बधाई एव शुभकामनाएँ दी गेड़ी और रस्सा कस्सी का खूब लिया आनंद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन -विधायक विनय भगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 -24 जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ रिमझिम फुहारों के बीच आज इचकेला ग्राम पंचायत के ग्राउंड में  जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने  छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित  कर किया।  इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, बीडीसी श्री अमित महतो, श्री अजय…

Read More