जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के डॉक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ दिल्ली के टीम के द्वारा जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। 26 मार्च से 28 मार्च तक चले निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा जिला में चल रहे टीकाकारण कार्यकम अन्तर्गत एएनएम, व्हीएचएसएनडी किट बैग, कोल्ड चैन प्वांइट, टीकाकरण सत्र की निरीक्षण, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले कार्यक्रम जैसे- गर्भावस्था में योग कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, पीव्हीटीजी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।…
Read MoreCategory: जशपुर
कोरवा समुदाय तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा की किरण: पीएम जनमन योजना के अंतर्गत हर्राढोढा में घर-घर जाकर किया गया उपचार और टीकाकरण
82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच, 4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर पीएम जनमन योजना अंतर्गत बगीचा विकासखंड मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूरी पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा समुदाय के…
Read Moreऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी 15 किलो गांजा की बड़ी खेप, स्कूटी में छिपाकर यूपी ले जा रहे थे तस्कर, तस्करी में नाबालिग का इस्तेमाल, बड़ा गैंग एक्सपोज, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
तस्कर अपना रहे तस्करी के नए-नए हथकंडे लेकिन पुलिस की मुखबिरी तंत्र के सामने हुए फेल, मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत का. तस्कर उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा को स्कूटी में छुपाकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश, तस्करों में एक विधि से संघर्षरत बालक सम्मिलित. आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी -1. विशाल मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी पठान टोला, थाना मऊ जिला मऊ (उत्तर प्रदेश), 2. 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक. जशपुर/कुनकुरी. 29 मार्च 2025 :…
Read Moreजब बेटियों के हाथ हुए पीले, आंखें हुईं नम: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज भवन में गूंजे मंगलगीत और खुशियों की गूंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत बनीं साक्षी सुखद नए जीवन की
विधायक ने द्वारचार कर किया बारात का स्वागत एवं प्रदान की उपहार राशि जशपुर, 29 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन जशपुर के रौतिया समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत एवं जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी ने 14 नवविवाहित जोड़ों को आगामी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद…
Read Moreजशपुर शिक्षा विभाग ने दी तीन समर्पित सेवकों को भावभीनी विदाई, वर्षों की सेवा के लिए पेंशन आदेश के साथ किया सम्मानित
करन साय पैंकरा, दिनेश शर्मा और पूरन चंद सोनी को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई, शिक्षा विभाग ने सराहा उनका अनुकरणीय योगदान जशपुर, 29 मार्च 2025 : विकास खण्ड कांसाबेल के शिक्षा विभाग ने अपने तीन वरिष्ठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सादर विदाई दी। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले करन साय पैंकरा, दिनेश प्रसाद शर्मा एवं पूरन चंद सोनी को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम द्वारा पेंशन अदायगी आदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शाला कन्या पोंगरो के प्रधान पाठक श्री…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदलने की पहल, 2.98 करोड़ से बनेगी चोंगरीबाहर-कोरंगा पक्की सड़क, मिलेगा सुगम आवागमन
जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों…
Read Moreजशपुर के कांसाबेल में बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ, देशी जशपुरिहा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार और महिला समूहों को आजीविका का सशक्त मंच
जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस 27 मार्च को कांसाबेल विकासखण्ड में छ.ग.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित तुर्केश्वर महादेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिहान मार्ट का शुभारंभ किया गया। बिहान मार्ट का उद्देश्य जिले अंतर्गत समूह के द्वारा बनाये गए उत्पाद को इस मार्ट के माध्यम से लोगो तक देशी जशपुरिहा उत्पाद को पहुंचना और समूह को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री मिथलेश…
Read Moreपानी के नीचे छिपा खतरा! जशपुर में भूजल प्रदूषण और बोरवेल धंसने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त, शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
कलेक्टर की अध्यक्षता में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर जिले में वर्षा जल संचयन समय की आवश्यकता- डॉ.नायक जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिले में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने भूजल से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की और विभिन्न विभागों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने फ्लोराइड प्रदूषण और कई…
Read Moreजब उम्मीदें टूटने लगीं, तब सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव घर कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार तो परिजनों की आंखों में था आभार
समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत, परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार जशपुर, 29 मार्च 2025/ कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी…
Read Moreसरकार करेगी पंचायत सचिवों से किए गए वायदों को पूरा: प्रियंवदा सिंह जूदेव ने दिया आश्वासन, कहा मोदी की गारंटी है भरोसेमंद
आंदोलनरत पंचायत सचिवों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव को सौंपा ज्ञापन जशपुर, 28 मार्च 2025/ नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्राम पंचायतों के सचिवों ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा ने जूदेव को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायतों के सचिव के पदों को शासकीयकरण करने…
Read More