गड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सूर्य की किरणों से जगमगाया सुभाष का घर — पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बचत और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं की बिजली पर निर्भरता घटा रही है, बल्कि हर घर में हरित ऊर्जा का संचार कर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना और भी…

Read More

जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर के पारंपरिक दशहरा उत्सव के लिए 12 लाख रुपये का अनुदान जारी किया

सांस्कृतिक परंपरा और आस्था के रंगों में रंगा जशपुर — जनसहयोग से सजा भव्य दशहरा उत्सव जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए जशपुर जिले के ऐतिहासिक पारंपरिक दशहरा उत्सव 2025 के लिए ₹12 लाख (बारह लाख रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी राशि जिले की चार प्रमुख दशहरा समितियों के बीच वितरित की गई है — दशहरा समिति का नाम प्राप्त राशि (₹) दशहरा उत्सव समिति, जशपुर 7,00,000 दशहरा उत्सव समिति, आरा…

Read More

जशपुर जिले में धान खरीदी घोटाले से मचा सियासी तूफान — कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर लगाया 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

फर्जी जमीन, फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी खरीदी — कांग्रेस बोली, “धान खरीदी नहीं, लूट खरीदी हुई है।” कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा — “अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन।” कुनकुरी, 9 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी हलचल मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने यहाँ धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर बुधवार को कुनकुरी के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सीधे…

Read More

डेढ़ माह तक झूमेगा छत्तीसगढ़! करमा महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी छटा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…

Read More

जशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव  से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी  श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी शव, पुलिस के लिए बनी पहचान की पहेली, कोतवाली पुलिस कर रही परिजनों की तलाश !

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति मिला मृत, कोतवाली पुलिस कर रही परिजनों की तलाश. रायगढ़, 8 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार की रात स्टेशन के समीप एक 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष अचेत अवस्था में मिला, जिसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जानकारी साझा करने की अपील…

Read More

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: जशपुर में अतिक्रमण हटाकर किया गया पौधरोपण, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…

Read More