80 साल की उम्र में भी गेड़ी का हुनर दिखाने वाले धनीराम के पेंशन में परेशानी, कलेक्टर ने दिये समाधान के निर्देश

कलेक्टर ने आवेदनों की सुनवाई की, पहले दिन लगभग 60 आवेदन आये, आवेदनों का हुआ प्रभावी निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग. 80 साल के दुर्ग शहर के निवासी धनीराम साहू की एक दूसरी पहचान गेड़ी के हुनर की भी है। इस वजह से उन्हें संस्कृति विभाग से पेंशन मिलती है। साथ ही उन्हें वृद्धावस्था का पेंशन भी प्राप्त होता है। बीते तीन महीनों से किसी कारण से उनके बैंक खाते में पेंशन राशि नहीं आ पा रही थी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित…

Read More

कलेक्टर ने पूर्वानुमानित और अंतरिम पेंशन की स्वीकृति एवं संवितण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यालय प्रमुख को पूर्वानुमानित और अंतरिम पेशन की स्वीकृति एवं संवितरण के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त एवं मृत्यु उपरांत पेंशन देय होने की तिथि के 15 दिन पूर्व यदि पेंशन भुगतान आदेश प्राप्त नहीं होता है, ऐसे स्थिति में कार्यालय प्रमुख न्यायालयीन प्रकरण, विभागीय जांच प्रकरण तथा ऐसे प्रकरण, जिसमें किसी बिन्दु पर सक्षम स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रशासकीय अथवा वित्त विभाग को भेजा गया हो। इन प्रकरणों में सभी…

Read More

संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर “संवर्धन”, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली विकास खंड नगरी में सफलतापूर्वक संपन्न

“संवर्धन” शिविर में शिक्षकों  के 233 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी. नगरी, संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर “संवर्धन” शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । शिविर का उदघाटन डा. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधान सभा क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुये विधायक डा. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने “संवर्धन” शिविर के आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुये शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संवेदनशीलता एवं पहल की सराहना की । उन्होनें समाज…

Read More

शासन की योजना को समझने शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करडेगा के विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत करडेगा के गौठान का कराया गया भ्रमण

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. आज दिनांक 25 अक्टूबर सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा व बाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत करडेगा के गौठान का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने गौठान में चल रहे अन्य गतिविधियों से भी अवगत हुए। गौठान में महिला समुहों द्वारा चलाये जा रहे स्ववलम्बन के कार्यो को से भी विद्यार्थी अवगत हुए। विद्यार्थियों को शासन की इस योजना से अवगत कराया गया जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा जैविक खाद बनने की प्रक्रिया के साथ…

Read More

वनभूमि पर कर रखा था अवैध निर्माण, वन विभाग का नही ले रहा था नोटिस, नही हटा रहा था अतिक्रमण, विभाग ने जबरन हटाया अतिक्रमण

आरक्षित वनखण्ड मड़वाकानी कक्ष क्रमांक 1050 में 0.002 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण बेदखल करने की वन विभाग की हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार युध्दिष्ठिर साहू पिता मटिया साहू ग्राम शब्दमुण्डा के द्वारा आरक्षित वनखण्ड मड़वाकानी कक्ष कमांक 1050 में रकबा 0.002 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। उसके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण 21 मई 2021 को पंजीबद्ध किया गया था। उसे अतिक्रमण हटाने बावत् वन मंडल कार्यालय से 30 मई 2021 एवं 10…

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..

चरईडांड़ विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि, ऑटोमोबाईल ट्रेड के बच्चों के द्वारा वार्षिक पोस्ट प्रदर्शिनी किया गया जशपुर. दुलदुला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरईडांड़ में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि, ऑटोमोबाईल ट्रेड के बच्चों के द्वारा वार्षिक पोस्ट प्रदर्शिनी किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। इस प्रदर्शिनी में ऑटोमोबाईल ट्रेड के तहत् इंजन, चेसीस, लबरीकेशन सिस्टम इत्यादि तथा एग्रीकल्चर ट्रेड के तहत् ड्रिप सिंचाई, फब्बारा सिंचाई, बीजोपयार इत्यादि विषयों पर पोस्टर प्रदर्शिनी आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रवाना हुए फिलिस्तीन के कला समूह, ऊर्जा और तालमेल के संगम “दाबके” नृत्य का करेंगे प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए अलग-अलग देशों से कला समूहों का आना शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में फिलीस्तीन से अवतार सांस्कृतिक केन्द्र के दाबके कला समूह भी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस संबंध में फिलीस्तीन के रामल्ला शहर में स्थापित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। भारत के प्रतिनिधिमंडल ने फिलीस्तीन से छत्तीसगढ़ आ रहे अवतार सांस्कृतिक केन्द्र के दाबके समूह से मिलकर…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि, राज्य सरकार ने सभी जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेश शुक्ल, दुर्ग में विधायक कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, नाइजीरिया के कलाकारों के रायपुर पहुंचने पर संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज नाइजीरिया के 10 सदस्यीय कलाकारों का दल रायपुर पहुंच गया है। नाइजीरियन कलाकारों के आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। विदेशी कलाकारों की यह पहली टीम है जो रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंची है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए कलाकारों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। इस महोत्सव में भाग लेने…

Read More

बगीचा विकासखंड में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाडी कोरवा परिवारों के लिए 70 स्वास्थ्य शिविर लगाए गये

कुल 7115 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाडी कोरवाओं की गई जांच, निरंतर शिविरों का हो रहा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से बगीचा विकासखंड में 17 अक्टूबर 2021 से 23 अक्टूबर 2021 तक अब तक कुल 70 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें कुल 7115 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाडी कोरवाओं की जांच की गई हैं। लगभग 1600 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। विकासखंड में…

Read More