मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जशपुर जिले में धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक, कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता और युवा एवं लोक कला महोत्सव के आयोजन की भी समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागों के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिले के कलेक्टर और पुलिस अधिक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी, धान खरीदी केन्द्रों पर सुचारू व्यवस्था और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय…

Read More

बड़ी खबर : कोरोना टीकाकरण के प्रथम डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण कर कुनकुरी विकासखंड ने जशपुर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

कोविड 19 से बचाव के लिए जशपुर जिले में चलाया जा रहा है टीकाकरण महाअभियान कुनकुरी विकासखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशन में चल रहा है कोरोना टीकाकरण अभियान 5 लाख 34 हजार 316 लोगों को लगा पहला टीका एवं 2 लाख 66 हजार 44 लोगो ने लगवाई टीके की दुसरी डोज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पहली एवं दुसरी खुराक के लिए बचे लोगों का प्राथमिकता से टीकाकरण किया…

Read More

शादी के दौरान दहेज की मांग करने वाले पुत्र एवं पिता को चौकी लोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी लोदाम थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 290/21 धारा 3, 4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम एवं 294, 506 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29-11-2021 को चौकी लोदाम क्षेत्रान्तर्गत के प्रार्थी की पुत्री की शादी तपकरा निवासी नितेश गुप्ता के साथ हो रही थी। शादी के बीच में ही दहेज की मांग करते हुए लड़का पक्ष शादी बीच में ही अधुरी छोड़ कर वापस हो गये। रिपोर्ट पर चौकी लोदाम थाना सिटी कोतवाली जशपुर में जॉंच…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में चलाया गया “मोर जशपुर मोर ऑटो अभियान”, यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो वाहन का किया गया निरीक्षण

वाहनों का रखरखाव एवं स्वच्छता, परमिट, बीमा, फिटनेस, आरसी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जांच की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा तीन पहिया वाहन ऑटो के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार तीन पहिया वाहन ऑटो का निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जशपुर राजेंद्र सिंह परिहार, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 1.12. 2021 दिन बुधवार को यातायात पुलिस एवं जिला अस्पताल के टीम के द्वारा पुलिस लाइन परेड…

Read More

जशपुर बाल कल्याण समिति ने थाना परिसर बगीचा में महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों के संबंध में समझाईश देने कार्यशाला की गई आयोजित

कार्यशाला में बड़ी संख्या में लगभग 200 स्कूली छात्र छात्राएं, आस पास के ग्रामों के 50 सरपंच सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला जशपुर के तहसील मुख्यालय बगीचा के थाना बगीचा परिसर में जिला जशपुर बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जांगड़े की अध्यक्षता में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के साथ घटित अपराधों के संबंध में समझाईश देने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अपराधों से बचाव हेतु उपयोगी…

Read More

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दो महिला से ठगे 5 लाख रूपये, कुनकुरी थाने में हुई शिकायत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 157/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30-11-2021 को प्रार्थिया सुचिता बड़ा निवासी सागजोर थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013-14 में जेल प्रहरी के पद पर नौकरी लगाने के नाम से 2 लाख रूपये एवं रेशमा लकड़ा से हॉस्टल अधीक्षक में भर्ती के नाम से 3 लाख रूपये रूपचंद बघवार निवासी डुगडुगीया कुनकुरी द्वारा मेरे और मेरे दोस्त का ऊपर पहुंच है बोलकर कुल 5 लाख रूपये ठगी…

Read More

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में सामने लाने की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। देश-दुनिया में इसे सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने परिषद के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को आगे लाने के लिए मिलजुल कर तेजी से काम करने का…

Read More

विधायक जशपुर, कलेक्टर और एसपी ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ, 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कुल 32110 किसानों से धान खरीदी किया जाएगा

धान खरीदी महाअभियान का आगाज होने से छोटे-बड़े सभी किसानों में देखा जा रहा है उत्साह धान खरीदी के दौरान किसानों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश किसानों को टोकन समय पर जारी करें- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं किसानों ने कांटा, बाट की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। धान खरीदी महाअभियान का आगाज होने से छोटे-बड़े सभी किसानों में उत्साह…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया, संसदीय सचिव ने पूजा अर्चना के बाद खुद तौलकर खरीदा धान

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है – यूडी मिंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने महुआटोली मंडी में सर्वप्रथम बेचा धान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने आज जिले के विकासखण्ड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम महुआटोली में धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर मंडी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम धान बेचने वाले किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव बने उन्होंने अपना धान तौला कर बेच जिसे शासन की ओर से संसदीय सचिव यूडी मिंज ने तौल कर…

Read More

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई धान खरीदी, खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी हुआ प्रारंभ, किसानों में खासा उत्साह, लगभग 22.66 लाख किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से हो रही है धान खरीदी

मुख्यसचिव अमिताभ जैन ने स्वयं खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया, और उनका धान तौला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान…

Read More