समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में 09 और 10 दिसम्बर को कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने जिले वासियों को टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति प्रथम एवं द्वितीय डोज के टीके नहीं लगवाएं हैं वे नजदीक के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाए। जिससे कोरोना महामारी से सब सुरक्षित बच सके।
Read MoreDay: December 9, 2021
छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की बढ़ रही पहचान, आने लगे हैं विदेशी मेहमान, तीन साल में ढाई करोड़ से अधिक पर्यटकों ने देखी छत्तीसगढ़ की खूबसूरती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की खूबसूरती न सिर्फ देश के पर्यटकों को भा रही है, अपितु सात-समंदर पार विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच ला रही है। ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों के साथ प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का पर्यटन देश में अपनी पहचान स्थापित करता जा रहा है। यहाँ की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए पर्यटकों का लगातार छत्तीसगढ़ आना हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को लगातार बढ़ावा देने…
Read Moreभाजपा सांसदों का रवैया छत्तीसगढ़िया हक और हित के खिलाफ है, केंद्रीय सदन में छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अपने दायित्व निभाने में पूरी तरह नाकाम रहे भाजपा सांसद – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन जब भी छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के हक और अधिकारों की बात होती है, जनता के प्रति अपना दायित्व निभाने के बजाए इन भाजपाई सांसदो की प्राथमिकता पूंजीवादी मोदी सरकार की चापलूसी कर अपना नंबर बढ़ाने में ही रहती है। छत्तीसगढ़ के आर्थिक हितों के खिलाफ केंद्र की उपेक्षा और दुर्भावना पूर्वक व्यवहार लगातार उजागर हुआ है। केंद्रीय बजट में प्रावधानीत राशि में…
Read Moreछत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव संभल नहीं रहा पुरंदेश्वरी को मोर्चा संभालना पड़ा – कांग्रेस
छत्तीसगढ़ को अपमानित करने वाला पुरंदेश्वरी का थूकने वाला बयान भी मुद्दा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के चुनावी दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुटबाजी में डूबी भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेताओं से नगरीय निकाय चुनाव भी नहीं संभाला जा रहा इसीलिये राष्ट्रीय प्रभारी को स्वयं मोर्चा संभालना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पुरंदेश्वरी के मोर्चा संभालने से सुधरने के बजाय और बिगड़ेगी। छत्तीसगढ़ की जनता पुरंदेश्वरी के अपमानजनक बयान को भूली…
Read Moreकांग्रेस को दरकिनार कर पिता पुत्र लड़ रहे हैं बिरगाँव चुनाव – अजय चंद्राकर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बीरगांव ,रायपुर, बिरगाँव चुनाव के प्रभारी कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिरगाँव में परंपरागत कांग्रेसियों को छोड़कर पिता पुत्र सिंडिकेट चला रहे हैं और अपने करीबियों को ही टिकट वितरण किया है । स्थानीय कांग्रेस विधायक अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के पद चिन्हों पर ही अग्रसर है और परिवार वाद की राजनीति को हवा दे रहे है। पूरे बिरगाँव में सिर्फ एक ही कथा जारी है विधायक सत्यनारायण पंकज कथा, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता केवल कोरस करने के लिए है ,…
Read Moreअनापशनाप बिल देकर जनता को कांग्रेस ने 440 वोल्ट का झटका देने का दुस्साहस किया है : भाजपा
वादा बिजली बिल हाफ तो क्यों कर रहे जनता की जेब साफ : अनुराग सिंहदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि बिजली बिल हाफ़ का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की प्रदेश सरकार अब अनाप-शनाप बिलिंग करके बिजली उपभोक्ताओं को लूटने में लगी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि राजनांदगाँव ज़िले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मोहला में ग्रामीणों को खपत से कई गुना ज़्यादा का बिजली बिल थमाया जा रहा है। अमूमन पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से ऐसी…
Read Moreचीफ ऑफ डिफेंस जनरल बीपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – भाजपा
प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा परिवार ने जनरल बिपिन रावत सहित सभी दिवंगतों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय सेना के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर में सवार 14 में से 13 जवानों के आकस्मिक देहावसान पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती पुरंदेश्वरी ने उनके…
Read Moreजनता के बीच भाजपा की पहचान विकास करने वाली पार्टी की और कांग्रेस की पहचान वादाखिलाफी वाली पार्टी की- डी. पुरंदेश्वरी
जनता के तुलनात्मक अध्ययन में काँग्रेस फेल, विकास के मुद्दों पर भाजपा की जीत तय- डी. पुरंदेश्वरी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का 7 लाख 50 हजार पीएम आवास छीन लिया- नितिन नबीन प्रत्याशियों का आत्मविश्वास,कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास भाजपा की जीत का संकेत- विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से दुर्ग प्रवास पर रहे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डी.…
Read Moreदो सौ दिनों में रकम दुगुना करने का प्रलोभन देकर 2 व्यक्तियों से ठग लिये डेढ़ लाख रूपये, सप्ताह भर बाद खाते में रकम आने हुए बंद, ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….जाने पूरा मामला
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 420 का मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रार्थी संजीत तिर्की ग्राम रनपुर पोस्ट आफिस लोखण्डी तहसील व जिला जशपुर एवं देवनंद भगत निवासी ग्राम पोस्ट पैकू तहसील व जिला जशपुर दोनों से जित्यानंद राम निवासी श्रीटोली, पोस्ट लोधमा तहसील कुनकुरी जिला जशपुर द्वारा आप दोनों का पैसा 200 दिन में दुगुना करा दूंगा, प्रत्येक दिन छुट्टी के दिनों को छोड़कर आपके खाते में 1500 रूपये से 2000 रूपये के हिसाब से खाते में राशि आ जाएगा। ऐसा कहकर…
Read Moreसायबर सेल को चोरी किये मोबाईल को इस्तेमाल करने का पता चला, कुरियर ऑफिस से चोरी किये गये 5 नग मोबाईल फोन को 3 अपचारी बालक एवं 2 आरोपियों से पुलिस ने किया जप्त
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्व अप.क्र. 177/21 धारा 457, 380 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अक्षय चंद्रवंशी निवासी वार्ड क्रमांक 02 कैलाश नगर कबीरधाम (छ.ग.) आईडेंटीफाईप्लस कंपनी जशपुर में कलस्टर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी का ऑफिस सन्ना रोड जशपुर के एक मकान में संचालित होता है। प्रार्थी के ऑफिस में 12 कुरियर बॉय कार्य करते हैं। दिनांक 9.8.2021 के प्रातः में कर्मचारी द्वारा ऑफिस खोलने पर देखा कि ऑफिस के पीछे दीवाल में छेद पाया गया…
Read More