उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी: श्री अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करें। श्री अग्रवाल ने बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले…

Read More

राजस्व टीम द्वारा शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से धान परिवहन करते हुए 100 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।इसी कड़ी में राजस्व टीम के द्वारा सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी में बलरामपुर जिला के शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से अवैध धान का परिवहन करते…

Read More

सुनीति राठिया, सुभाष पांडेय एवं रजनी राठिया रायगढ़ जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति ( दिशा ) में सदस्य बने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति (दिशा) में श्रीमती सुनीति राठिया,पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक लैलूँगा विधानसभा, सुभाष पाण्डेय, पूर्व सभापति रायगढ़ नगर निगम एवं वरिष्ठ पार्षद नगर निगम रायगढ़ एवं श्रीमती रजनी राठिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, छाल, वर्तमान भाजपा जिला मंत्री धर्मजयगढ़ विधानसभा को सदस्य नियुक्त किया है। इन तीनो वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं पूर्व में महत्वपूर्ण पद पर रह कर अहम जबाबदारी का निर्वहन किया है। अपने उस अनुभव के साथ ये रायगढ़ के विकास के…

Read More

राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की बैठक संपन्न, अनुसुचित जाति के प्रति होने वाले घटनाओं को रोकने एवं इन घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने उठाए आवश्यक कदम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, न्यू सर्किट हाउस रायपुर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोग के सदस्य श्री सुभाष पारधी के साथ कंसल्टिंग डायरेक्टर एवं सलाहकार ए.के साहू, डायरेक्टर एन.सी.एस.सी डॉ जी सुनील कुमार बाबू, सचिव डी.डी सिंह, कमिश्नर ए.के टोप्पोर्, आइ.जी श्री डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर सौरभ कुमार, एस.एस.पी प्रशांत अग्रवाल, सहित वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। राज्य में अनुसूचित जाति के लिए विकास कार्य और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के अध्यक्षता कर रहे आयोग के सदस्य सुभाष पारधी…

Read More

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे, 1.87 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, 1.18 करोड़ को दोनों टीके लगाए गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 95 प्रतिशत लोगों ने इसका पहला टीका लगवा लिया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक (26 दिसम्बर तक) तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 504 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख 47 हजार 763 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच…

Read More

जीवन धारा’ से 8 अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, किडनी रोगियों के लिए स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा, 19674 डायलिसिस सेशन के माध्यम से किडनी मरीजों को राहत

प्रदेश के 10 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी यह सुविधा, चरणबद्ध ढंग से सभी जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत राज्य के आठ अस्पतालों में ‘जीवन धारा’ नाम से निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीड़ितों को अब दूर नहीं जाना पड़ रहा…

Read More

केविके में कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीकी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, केविके नारायणपुर द्वारा विष्वविद्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चत्तर विद्यालय ग्राम बिजली के स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य कृषि शिक्षा एवं कृषि तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्र के प्रमुख डॉ. दिब्येंदु दास द्वारा छात्र-छात्राओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों से अवगत कराया। तत्पश्चात शस्य वैज्ञानिक मनीष वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विज्ञान की शिक्षा में रोजगार एवं नवाचार विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर…

Read More

कलेक्टोरेट परिसर में लगा वैक्सीनेशन शिविर, 14 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, जिले में एक भी व्यक्ति कोविड-19 की वैक्सीन से वंचित नहीं रहे। इसी उद्देश्य से कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न जगहों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जगह-जगह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात मिल सके। इसी कड़ी में सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट में कार्यरत…

Read More

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बैंकिंग ग्राहक सेवा पखवाड़ा के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा की, विभागों एवं किसानों द्वारा दिये गये केसीसी के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैंकिंग ग्राहक सेवा पखवाड़ा के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि शासन द्वारा लोगों के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंचाया जाना है। इसमें ऐसे लोगों को अनिवार्य रूप से शामिल करे, जिनका बैंकों में खाता हो और जहां मोबाईल कलेक्टीविटी हो। उन्होंने जिले में बैंकों की शाखाओं के बारे में जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री साहू…

Read More

नारायणपुर कलेक्टर ने दिया सादगी का परिचय, ओरछा के ग्रामीणों से सभाकक्ष में बैठकर की आत्मीय बातचीत

कलेक्टर ने ओरछा के सरपंच, पटेल, गायता एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुन, निराकरण के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम ओरछा के ग्रामीणों ने ओरछा का सर्वे कार्य कराने कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए अपने कक्ष से बाहर आकर ग्रामीणों से सभाकक्ष में बैठकर उनसे बातचीत की। धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के पहुंचविहीन गांवों के ग्रामीण जब कलेक्टर से मिलने आते हैं, तो कलेक्टर के कक्ष में जाने में हिचकिचाते हैं। कलेक्टर कक्ष…

Read More