15 जुलाई से 30 सितम्बर माह के बीच होगा नक्शा नवीनीकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने नक्शा नवीनीकरण वर्ष 2022 के रोस्टर कार्यक्रम हेतु पर्यवेक्षण अधिकारी भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक को नियुक्त किया है। सहायक अधीक्षक के देखरेख जिला कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) जशपुर में नक्शा नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। राजस्व निरीक्षक मण्डल मनोरा एवं आस्ता के नक्शा नवीनीकरण का कार्य 15 जुलाई से 21 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह राजस्व निरीक्षक मण्डल जशपुर एवं लोदाम के लिए 22 जुलाई से 28 जुलाई तक,…
Read MoreDay: July 15, 2022
प्राथमिक शाला कलिया के मुख्य जर्जर भवन में नही लग रही बच्चों की कक्षाएं, सुरक्षित कमरों में छात्र छात्राओं को बैठाकर कराया जा रहा अध्यापन
प्राथमिक शाला कलिया के जर्जर भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण हेतु प्राक्कलन मंगाया गया पूर्व माध्यमिक शाला कलिया में 02 शिक्षकीय पदों की भर्ती के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को पत्र किया गया है प्रेषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलिया के संबंध में प्रकाशित समाचार का बीईओ बगीचा द्वारा जांच करवाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रतिवेदन के आधार पर बताया गया है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलिया में बच्चों…
Read Moreफरसाबहार के पण्डरीपानी गांव के गांधी चौक से तीन दिशाओं की ओर जाने वाले सड़क की स्थिति ठीक है साथ ही मार्ग के आंशिक गड्ढों को सुधार किया जा रहा
ग्रामीण पहले पण्डरीपानी के गांधीचौक से बस पकड़ते थे पर अब पीपल चौक या बागबहार चौक पहुंच कर बस पकड़ रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड फरसाबहार के पण्डरीपानी गांव के गांधी चौक से तीन दिशाओं की ओर जाने वाले मार्ग तामामुण्डा, बोंखी, सीमाबारी, सहसपुर एवं लकराकोटेन मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत है एवं सड़क की स्थिति ठीक है। एक मार्ग जो गांधी चौक से पीपल पेड़ मेन रोड की ओर जाता है, वह मार्ग लोक…
Read Moreवर्षा अपडेट 15 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 151.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 151.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 जुलाई तक औसत वर्षा 330.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 128.2 मिमी, मनोरा में 187.3 मिमी, कुनकुरी में 126.3 मिमी, दुलदुला में 156.8 मिमी, फरसाबहार में 156.8 मिमी, बगीचा में 199.7 मिमी, कांसाबेल में 55.4 मिमी, पत्थलगांव में 152.1 मिमी एवं सन्ना में 197.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम लुड़ेग निवासी पवन खाखा की मृत्यु 12 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री इन्दर साय हेतु 4 लाख, एवं मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम निवासी स्व.बेरथा लकड़ा की मृत्यु 22 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका…
Read Moreप्राथमिक शाला बेलघुटरी के सहायक शिक्षक एलबी सुकरू राम बघेल को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलघुटरी के सहायक शिक्षक एलबी सुकरू राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कार्यवाही सुकरू राम बघेल के द्वारा विद्यालय में शराब का सेवन कर उपस्थित होने के कारण की है। उन्होंने कहा कि उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम के सर्वथा विपरीत है जो की कदाचरण की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि में श्री सुकरू राम बघेल को मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी में नियत किया गया है। निलंबन…
Read Moreकलेक्टर की अध्यक्षता एवं वाटर वॉरियर श्री मसाजी की उपस्थिति में जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
कार्यशाला में जल संरक्षण एवं पेयजल संकट निवारण के लिए वर्षा जल के संचयन के महत्व पर दिया गया बल जल जीवन का मुख्य आधार, बिना जल के जीवन संभव नही – कलेक्टर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल का अधिक से अधिक सरंक्षण आवश्यक- अयप्पा मसाजी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल स्वच्छता मिशन श्री रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं फांडडर वाटर लिटरसी फांउडेशन व वाटर वॉरियर श्री अयप्पा मसाजी की उपस्थिति में आज जशपुर के निर्वाणा होटल में जल संरक्षण एवं…
Read Moreकेंद्रीय विद्यालय जशपुर में एक दिवसीय करियर गाइडेंस कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जशपुर में बच्चों को करियर गाइडेंस के बारे में जानकारी देने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में बच्चों को विभिन्न विषयों एवं कैरियर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वर्कशॉप में विद्यार्थियों को पढ़ाई, अच्छे परीक्षा परिणाम, परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने एवं आगे कैरियर के सही चयन के सम्बंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। बच्चो को आईएएस, आईपीएस, कार्डियोलोजिस्ट, मेडिकल सर्जन, एयर फोर्स, डॉक्टर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सिविल जज एवं साफ्टवेयर इंजीनियर…
Read Moreजशपुर जिला चिकित्सालय में सर्जन की अनुपलब्धता के कारण 15 से 17 जुलाई तक महिला नसबंदी नहीं होगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग जशपुर द्वारा जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 से 17 जुलाई 2022 तक जिला चिकित्सालय में सर्जन की अनुपलब्धता के कारण महिला नसबंदी आपरेशन सम्पादित नहीं होगी। आगामी तिथियों की रोस्टर यथावत रहेगी।
Read Moreमहिला नसबंदी हेतु निर्धारित प्रकरण से अधिक प्रकरण भेजने पर संबंधित को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी हेतु प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने हेतु विकासखण्डों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखण्ड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी हेतु जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश एवं चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त हेतु फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ…
Read More