समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित किसानों के अंश दान के रूप में निर्धारित नाम मात्र प्रीमियम की राशि जमा कर बड़े जोखिम से बचा जा सकता है और स्थानीय प्राकृतिक प्रतिकूलता के चलते फसलों के हानि की भरपाई दावा राशि से काफी हद तक हो जाती है। कृषि मंत्री ने किसानों के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि खरीफ…
Read MoreDay: July 22, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक जशपुर जिले में हर घर झण्डा कार्यक्रम होगी आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने शासन के निर्देशानुसार हर घर झण्डा कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय…
Read Moreफरसाबहार और कुनकुरी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में फरसाबहार के एसडीएम मो. शबाब खान ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार और पण्डरीपानी उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को जायजा लिया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न वार्डों, भण्डार पंजी, उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया साथ ही मरीजों से मुलाकात करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में आवश्यक साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम द्वारा पण्डरीपानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों का बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड…
Read Moreराष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का मिला लाभ, पॉवर वीडर से रंजीत को अब खेती करने में हो रही आसानी, उद्यान विभाग ने 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया मशीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल के किसानों के उद्यान विभाग की योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। किसान उद्यान विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले लाभान्वित किसान दुलदुला विकासखंड के ग्राम बंगुरकेला निवासी श्री रंजीत सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 1 लाख रुपए की लागत का पॉवर वीडर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉवर वीडर उपलब्ध कराया गया है।किसान रंजीत ने बताया…
Read Moreमानसिक रोग से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार हेतु कुनकुरी में लगाया गया शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मानसिक रोग से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में जिले के मानसिक स्वास्थ्य पेशावरों के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोवैज्ञानिकीय चिकित्सकीय एवं भेषज चिकित्सकीय पद्धति के माध्यम से मनोविदलता 15, अवसाद 10, चिंता संबंधी मानसिक विकार 8, ओ.सी.डी. 5, एल्कोहल निर्भता 10, निकोटिन निर्भरता 10, बाई पोलर अफैक्टिव मूड डिसऑर्डर 3, तनाव संबंधी मानसिक विकृति 5 सहित कुल 66 मानसिक रोग से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य नोडल…
Read Moreसमग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जशपुर में जय हो टीम के द्वारा किया गया जागरूक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन विगत दिवस समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जशपुर में जिला समन्वयक वीर द्रविन कुमार एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती दीपा गुप्ता के द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम एवं जय हो कार्यक्रम पर केजीबीव्ही के अधीक्षकों को जागरूक किया गया। साथ ही अधीक्षकों द्वारा सभी बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ जय हो कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
Read Moreछत्तीसगढ़ में किसानों को हो रही खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपाईयों ने जशपुर जिले के सभी मण्डलों में किया जंगी प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी मण्डल के प्रदर्शन में उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को जिस प्रकार किसानी कार्यों के प्रारंभिक चरण में प्रताड़ित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है। ऐसी दशा…
Read Moreबेचने के लिये चौक पर महुवा शराब लेकर पहूंचा, कुनकुरी पुलिस को मिली सूचना, आरोपी को पकड़ा तो निकला निगरानी बदमाश, आबकारी एक्ट में हुई कार्यवाही
8 लीटर महुआ शराब को अपने पास रखकर विक्रय करने जा रहे आरोपी संदीप यादव निवासी कंडोरा को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी संदीप यादव थाना कुनकुरी का निगरानी बदमाश है, पूर्व में भी कई अन्य प्रकरणों में जेल जा चुका है आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 141/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी दिनांक 21.07.2022 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सलियाटोली चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास भारी मात्रा में शराब रखकर उसे बिक्री करने…
Read Moreबच्चे का आपरेशन कराना है, पैसे की जरूरत है….बदले में जमीन ले लो….बोलकर बेच दी सरकारी जमीन…..पांच किश्तों में लाखो रूपये लेने के बाद जब बारी आई रजिस्ट्री की तो करने लगा टालमटोल, हुआ ठगी का अहसास, तो थमा दिया फर्जी चेक….फिर आया नया मोड…पढ़े पूरी खबर….
शासकीय जमीन को स्वयं का जमीन बताकर एवम दिखाकर षडयंत्रपूर्वक, बेचने हेतु धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण शैलेष कुमार भगत एवं रामनारायण ठाकुर को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 202/2022 धारा 420, 120(बी) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने दिनांक 23.06.2022 को थाना पत्थलगांव में लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत की थी कि माह मार्च 2022 में रामनारायण ठाकुर ने शैलेष भगत एवं अन्य 01 व्यक्ति को इसके घर में लाकर…
Read Moreफोन पर किससे बात करती रहती हो ? पति का इतना पूछना और पत्नि ने गुस्से में पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी…..पुलिस ने पत्नि पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार…..जाने क्या है पूरा मामला…..
पत्नी द्वारा किसी अन्य से मोबाईल से लगातार बात करने पर पति द्वारा पूछने पर नाराज होकर अपने पति को जान से मारने की नियत से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने वाली आरोपिया बिरसमनी बाई को सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी महिला के विरूद्ध अप.क्र. 241/2022 धारा 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत 21 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 21.07.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2012 में प्रार्थिया के…
Read More